13 september 2024 horoscope

13 सितम्बर 2023

मेष(Aries) –:

आज आपको अपने स्वास्थ्य की ओर से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है । आज शरीर में बेवजह का आलस बना रहेगा । परिवार में किसी बात को लेकर के आज मन-मुटाव हो सकता है तथा परिवार में किसी सदस्य को आज स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत हो सकती है । आज के दिन गहरे पानी से अपना बचाव रखें ।

उपाय - आज के दिन भगवान के प्रति आस्था बनाए रखें ।

 

वृषभ (Taurus) –

आज आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानी हो सकती है जिसके कारण आपके शरीर में आलस्य की अधिकता रहेगी । आपके अंदर बेवजह का गुस्सा बनेगा जो आज आपके लिए परेशानियों के हालात पैदा करेगा । आज आपको भाग्य से हर संभव सहायता मिलेगी तथा आज आपका दूसरों पर प्रभाव अच्छा रहेगा।

उपाय - आज के दिन सुबह घर से निकलने से पहले पानी का कूम्ब स्थापित करें वापस आने पर उसे मंदिर में रख आएं ।

 

मिथुन (Gemini) –

आज घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा जिससे आपके घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा । आज के दिन किसी परिचित व्यक्ति से मिलने का सौभाग्य प्राप्त होगा । आज आपके मन में नया उत्साह और जोश देखने को मिलेगा।

आपको आज परिवार का साथ प्राप्त होगा। सृजनात्मक कार्यों में आज आपका मन लगेगा।

 

कर्क (Cancer) –

आज आपको घर-परिवार या किसी रिश्तेदार के यहां किसी समारोह में भाग लेने का मौका मिल सकता है जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। अपने से बड़ों का 

कहना मानने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य तौर पर अच्छा बना रहेगा। आप अपने व्यवहार से दूसरों पर अपना सकारात्मक प्रभाव डालने में सक्षम रहेंगे। अपने से बड़ों का कहना मानने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

 

सिंह (Leo) –

आज आपको भाग्य से हर संभव सहायता मिलेगी तथा शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। काम-काज में आज लाभदायक स्थिति बनी रहेगी। आज घर में रिश्तेदारों के आवागमन की वजह से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज आप में कार्य को करने के लिए नवीन उर्जा का संचार होगा। परिवार के सदस्यों और मित्रों की तरफ से भी आज हर संभव सहयोग की प्राप्ति होगी।

 

कन्या (Virgo) –

आज के दिन आपको परिवार की ओर से उत्तम सुख प्राप्त होगा तथा खानदान में किसी के यहाँ होने वाले मांगलिक कार्य या समारोह में शामील होने का मौका मिल

सकता है । आपको आज अपने कार्य के प्रति मन में एक नया उत्साह और जोश 

दिखाई देगा । आप अपने लगभग सभी कार्य को पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ आज पूरा करने में सफल होंगे ।

उपाय - आज 12 कपूर की टिक्की जल प्रवाह करें।

 

तुला (Libra) –

आज के दिन आपके घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। व्यर्थ की चिंताओं में आज आपका मन परेशान रहेगा तथा आज आपके मन में एक अजीब-सा डर बना रहेगा । आपके परिवार के किसी सदस्य को आज स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत हो सकती है साथ ही आपको शारीरिक कमजोरी का सामना करना पड़ सकता है ।

उपाय - आज के दिन खट्टी-मीठी गोलियां छोटे-छोटे बच्चों में बराबर-बराबर बांटे ।

- आज सफेद रुमाल जेब में रखें और बर्फी बांटे।

 

वृश्चिक (Scorpius) –

आज आपको अपने स्वास्थ्य के संबंध में सचेत रहना पडे़गा, अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता हैं । आज आपको कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आज आपका परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। कार्य क्षेत्र में सकारात्मक स्थिति बनी रहेगी।

उपाय - आज के दिन हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।

- आज के दिन सफेद और लाल रंग का रुमाल अपने पास जेब में रखें।

 

धनु (Sagittarius) –

आज आपके परिवार के किसी सदस्य की ओर से आपको अनादर एवं अपमान का सामना करना पड़ सकता है । आपके मन में आज जरूरत से ज्यादा भटकाव देखने को मिलेगा व काल्पनिक वहम भी पैदा हो सकते है । संभव है कि आज आपको शारीरिक कष्टों का सामना करना पड़े । आपका परिवार के साथ समय व्यतीत होने से मन प्रसन्न रहेगा। आज आपको अपने कार्य में सफलता प्राप्त होगी।

उपाय - आज मंदिर या तीर्थ यात्रा पर जाए तो आपके लिए शुभ रहेगा |

 

मकर (Capricornus) –

आज आपके मन में किसी के प्रति ईर्ष्या भाव उत्पन्न हो सकते हैं तथा नकारात्मक विचार आ सकते है । आज के दिन परिवार के किसी सदस्य से आपके मतभेद हो सकते हैं । आपको तथा आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में परेशानी देखने को मिल सकती है। आपको आज कार्य क्षेत्र में लाभदायक फल प्राप्त होंगे।

उपाय - आज धर्म स्थान में गुड़ , दो चुटकी केसर, 50 ग्राम सौंफ रखकर आएं।

 

कुम्भ (Aquarius) –

आज आपको पढ़ाई-लिखाई में आशाजनक परिणाम नहीं मिल पाएंगे। आज के दिन परिवार के किसी सदस्य के साथ मन-मुटाव हो सकता है तथा मन में नकारात्मक विचार बन सकते हैं। आप केवल देखी हुई बातों पर विश्वास करें। आज घर-परिवार या किसी मित्र-रिश्तेदार के यहां कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है। कार्य क्षेत्र में अपने से वरिष्ठ लोगों के साथ आज संबंध प्रगाढ़ हो सकते है ।

उपाय - आज के दिन दूध को जलने न दें व खोया न बनाएं, अगर दूध का व्यवसाय है तो कोई बात नहीं, लेकिन घर में न ऐसा न करें।

 

मीन (Pisces) –

आज के दिन आपको पेट से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में सहयोगियों से किसी बात को लेकर आज मन-मुटाव हो सकता है। आज किसी बात को लेकर मन में चिंता लगी रहेगी। आज आपके ऊपर किसी प्रकार का आरोप लग सकता है तथा कार्य क्षेत्र में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है ।

उपाय - आज के दिन सौंफ, गुड़, व दो चुटकी केसर मन्दिर में रखकर आएं।

- आज के दिन 8 केले मंदिर में रखकर आए ।

Back to blog

Our Recent Blog

life line palmistry

Life line palmistry: Meaning, Signs, and what it Reveals

Ever wondered what the curve near your thumb on the palm indicates?  Well, this line is referred to as "life line" in Read more

fate line in palmistry

Fate Line in Palmistry - Meaning, Signs, and What It...

Palmistry has always fascinated people because it offers a unique way to understand life through the lines of the hand. Among all the major lines, the Fate Line is one...

Read more
mobile number numerology

How to Choose the Right Mobile Number According to Numerology.

In today’s digital age, a mobile number is no longer just a contact detail. It is deeply connected to almost every important area of life, communication, business, online payments, social...

Read more
heart line in palmistry

Heart Line in Palmistry - A Simple Guide to Your...

Have you ever randomly looked at your palm maybe while sitting alone or waiting for something and wondered if those lines actually mean anything? Most of us notice three main...

Read more
types of hands in palmistry

Types of Hands in Palmistry and Their Meanings

Have you ever looked at your hands beyond just the palm lines? In palmistry, the first thing experts notice is often the hand shape, because it reveals a lot about...

Read more
mounts of palm

Decoding Mounts on Palm: What Do They Mean?

Palmistry is not just about the lines on your hand. The soft, padded areas beneath each finger and around the thumb, known as the mounts on the palm, also play...

Read more
how to read kundli

How to Read Palm: A Beginner’s Guide to Understanding Palm...

For centuries, people have been curious about the lines on their palms and what they might reveal. This curiosity gave rise to palmistry, also known as palm reading. If you’re...

Read more
budh purnima 2026

बुद्ध पूर्णिमा 2026: जानें शुभ तिथि, बुद्ध के चार आर्य...

आपने अक्सर सुना होगा कि पूर्णिमा का दिन धार्मिक दृष्टि से बहुत खास होता है, लेकिन वैशाख मास की जो पूर्णिमा आती है, वह आम पूर्णिमाओं की तरह नहीं होती।...

Read more
shani mahadasha

शनि की महादशा क्या है? अंतर्दशा, लक्षण, महत्व और लाल...

ज्योतिष की दुनिया में 'शनि' एक ऐसा नाम है जिसे सुनते ही बहुत से लोग डर जाते हैं। उन्हें लगता है कि शनि की महादशा का मतलब सिर्फ दुख, गरीबी...

Read more
rahu amrit dhoop ke fayde

राहु अमृत धूप – जानिए उपयोग की सही विधि, अद्भुत...

ज्योतिष शास्त्र में राहु को एक 'छाया ग्रह' माना गया है, जो अपनी मायावी प्रकृति, भ्रम और अचानक होने वाली घटनाओं के लिए जाना जाता है। यदि राहु कुंडली में...

Read more