14 august 2024 horoscope

14 August 2023 Horoscope (राशिफल)

मेष(Aries)
आज के दिन आपकी बुद्धि आपका साथ नहीं देगी हो सकता है आज के दिन लिए जाने वाले फैसले आपके गलत साबित हों, संभव है आज अपने दोस्तों और भाइयों से किसी तरह के मतभेद पैदा हों। आज आपको किसी बड़ी धन हानि का भी सामना करना पड़ सकता है ।
उपाय
आज के दिन छोटी-छोटी 9 या 10 वर्ष तक की कन्याओं को मीठा देकर उनका आशीर्वाद अवश्य लें और मां दुर्गा जी की पूजा करें।

वृषभ(Taurus)
आज आपका किसी परीचित के कारण धन हानि हो सकता है। आपका बिना कारण किसी से मतभेद उत्पन्न हो सकता है तथा बिना कारण आज आपके ऊपर किसी प्रकार का आरोप लग सकता है। आज आपको स्वास्थ्य सम्बन्धित दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा तथा धन से संबंधित परेशानी देखने को मिलेगी ।
उपाय
आज हरे रंग के कपड़े अपनी श्रद्धानुसार छोटी-छोटी कन्याओं को दें ।
आज के दिन गले में किसी भी प्रकार की स्फैटिक, रूद्राक्ष, तुलसी आदि की माला न पहनें और नाक साफ रखें।

मिथुन(Gemini)
आज आपको भाग्य से हर संभव सहायता मिलेगी तथा शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। काम-काज में आज लाभदायक स्थिति बनी रहेगी। आज घर में रिश्तेदारों के आवागमन की वजह से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज आपके मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। धन के संबंध में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय
आज के दिन पीला सूती रूमाल का प्रयोग करे और साथ ही पिता का सामान जैसे- परफ्यूम या बिस्तर आदि का इस्तेमाल करें ।

कर्क(Cancer)
आज आपको अपने कार्य में आशानुरूप सफलता नहीं मिल पाएगी। परिवार के किसी सदस्य या मित्र से मन-मुटाव हो सकता है जिसके कारण तनाव की स्थिति बन सकती है। मन में गुस्से की प्रवृत्ति भी बन सकती है।
उपाय
आज 12 कपूर की टिक्की जल प्रवाह करें।
आज के दिन शरीर के बाएं हाथ पर सोना धारण करें ।

सिंह(Lion)
आज के दिन आपके घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। व्यर्थ की चिंताओं में आज आपका मन परेशान रहेगा तथा आज आपके मन में एक अजीब-सा डर बना रहेगा। आपके परिवार के किसी सदस्य को आज स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत हो सकती है साथ ही आपको शारीरिक कमजोरी का सामना करना पड़ सकता है ।
उपाय
आज के दिन खट्टी मीठी गोलियां छोटे-छोटे बच्चों में बराबर-बराबर बांटे ।
आज के दिन गंगा स्नान करें ।

कन्या(Virgo)
आपको या परिवार के किसी सदस्य को आज स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है । आज कार्यक्षेत्र में किसी से मतभेद उत्पन्न हो सकते है ।
उपाय
आज के दिन सफेद और लाल रंग का रुमाल अपने पास जेब में रखें।
आज गले में पीला धागा या सोना अवश्य धारण करें और अपनी इच्छानुसार चने की दाल या केसर धर्मस्थान में रखकर आएं।

तुला(Libra)
आज आप स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। आपको किसी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। संभव है कि आज आपको परीक्षा आदि में निराशाजनक परिणाम प्राप्त होंगे । आज आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। आपको आज काम-काज के क्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है।
उपाय
आज मंदिर या तीर्थ यात्रा पर जाए तो आपके लिए शुभ रहेगा |
आज अपने पास पीला सूती रुमाल जरूर रखें और आज विशेषकर साधु-महात्माओं, तांत्रिक-फकीरों की संगति या किसी भी प्रकार की सेवा में न पड़ें।

वृश्चिक(Scorpio)
आज आपके मन में किसी के प्रति ईर्ष्या भाव उत्पन्न हो सकते हैं तथा नकारात्मक विचार आ सकते है । आज के दिन परिवार के किसी सदस्य से आपके मतभेद हो सकते हैं । आपको तथा आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में परेशानी देखने को मिल सकती है।
उपाय
आज धर्म स्थान में गुड़ , दो चुटकी केसर, 100 ग्राम सौंफ रखकर आएं।

धनु(Sagittarius)
आज आपको भाग्य का पूरा सहयोग नहीं मिल पाएगा परंतु कानून से संबंधित मामले आपके पक्ष में हो सकते हैं। आपके व्यवहार में आज गुस्सा देखने को मिलेगा। आज आप किसी कारणवश चिन्तित रहेंगे। आपको किसी कारण धन हानि का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय
आज के दिन दूध को जलने न दें व खोया न बनाएं, अगर दूध का व्यवसाय है तो कोई बात नहीं, लेकिन घर में न ऐसा न करें।
आज के दिन चांदी का चौकोर टुकड़ा, या सफेद रुमाल अपनी जेब में रखें।

मकर(Capricorn)
आज के दिन आपको पेट से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में सहयोगियों से किसी बात को लेकर आज मन-मुटाव हो सकता है। आज किसी बात को लेकर मन में चिंता लगी रहेगी।
उपाय
आज आप लाल बनियान पहनें और पीपल के वृक्ष को पानी दें।
आज के दिन सौंफ, गुड़ व दो चुटकी केसर मन्दिर में रखकर आएं।

कुम्भ(Aquarius)
आज आपको अपने स्वास्थ्य की ओर से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है । आज शरीर में बेवजह का आलस बना रहेगा । परिवार में किसी बात को लेकर के आज मन-मुटाव हो सकता है तथा परिवार में किसी सदस्य को आज स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत हो सकती है । आज के दिन गहरे पानी से अपना बचाव रखें ।
उपाय
आज के दिन भगवान के प्रति आस्था बनाए रखें ।

मीन(Pisces)
आज के दिन आपको स्वास्थ्य के संबंध में कमी देखने को मिल सकती है। आपका पढ़ाई-लिखाई में भी मन नही लग पाएगा। कार्य क्षेत्र में निराशा जनक स्तिथि का सामना करना पड़ सकता है। आपके कार्य क्षेत्र में आज शुभ फलों की प्रधानता बनी रहेगी । आपको अपनी योजनाओं में आज आशातीत सफलता अवश्य प्राप्त होगी ।
उपाय
आज के दिन नई ब्याही लड़की को पतीसे की मिठाई दें और अपने घर के आस-पास के गड्ढों में पानी एकत्रित न होने दें ।
आज के दिन सुबह घर से निकलने से पहले पानी का कुम्भ स्थापित करें वापस आने पर उसे मंदिर में रख आएं ।
Back to blog

Our Recent Blog

life line palmistry

Life line palmistry: Meaning, Signs, and what it Reveals

Ever wondered what the curve near your thumb on the palm indicates?  Well, this line is referred to as "life line" in Read more

fate line in palmistry

Fate Line in Palmistry - Meaning, Signs, and What It...

Palmistry has always fascinated people because it offers a unique way to understand life through the lines of the hand. Among all the major lines, the Fate Line is one...

Read more
mobile number numerology

How to Choose the Right Mobile Number According to Numerology.

In today’s digital age, a mobile number is no longer just a contact detail. It is deeply connected to almost every important area of life, communication, business, online payments, social...

Read more
heart line in palmistry

Heart Line in Palmistry - A Simple Guide to Your...

Have you ever randomly looked at your palm maybe while sitting alone or waiting for something and wondered if those lines actually mean anything? Most of us notice three main...

Read more
types of hands in palmistry

Types of Hands in Palmistry and Their Meanings

Have you ever looked at your hands beyond just the palm lines? In palmistry, the first thing experts notice is often the hand shape, because it reveals a lot about...

Read more
mounts of palm

Decoding Mounts on Palm: What Do They Mean?

Palmistry is not just about the lines on your hand. The soft, padded areas beneath each finger and around the thumb, known as the mounts on the palm, also play...

Read more
how to read kundli

How to Read Palm: A Beginner’s Guide to Understanding Palm...

For centuries, people have been curious about the lines on their palms and what they might reveal. This curiosity gave rise to palmistry, also known as palm reading. If you’re...

Read more
budh purnima 2026

बुद्ध पूर्णिमा 2026: जानें शुभ तिथि, बुद्ध के चार आर्य...

आपने अक्सर सुना होगा कि पूर्णिमा का दिन धार्मिक दृष्टि से बहुत खास होता है, लेकिन वैशाख मास की जो पूर्णिमा आती है, वह आम पूर्णिमाओं की तरह नहीं होती।...

Read more
shani mahadasha

शनि की महादशा क्या है? अंतर्दशा, लक्षण, महत्व और लाल...

ज्योतिष की दुनिया में 'शनि' एक ऐसा नाम है जिसे सुनते ही बहुत से लोग डर जाते हैं। उन्हें लगता है कि शनि की महादशा का मतलब सिर्फ दुख, गरीबी...

Read more
rahu amrit dhoop ke fayde

राहु अमृत धूप – जानिए उपयोग की सही विधि, अद्भुत...

ज्योतिष शास्त्र में राहु को एक 'छाया ग्रह' माना गया है, जो अपनी मायावी प्रकृति, भ्रम और अचानक होने वाली घटनाओं के लिए जाना जाता है। यदि राहु कुंडली में...

Read more