मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
आज पेट संबंधी परेशानी हो सकती है और माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से मनमुटाव हो सकता है। किसी बात को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी।
यह भी पढ़ें: Lal Kitab Kundli
वृषभ (Taurus) - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
आज स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत और शरीर में आलस रहेगा। परिवार में मनमुटाव या किसी सदस्य को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। गहरे पानी से बचाव करें।
यह भी पढ़ें: Best App for Astrology Prediction
मिथुन (Gemini) - क, की, कु, घ, छ, के, को, ह
परीक्षा-प्रतियोगिता में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। परिवार के सदस्यों से मिलने वाला सुख उत्तम रहेगा तथा परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।
यह भी पढ़ें: Best Astrologer in India
कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज बुद्धि साथ नहीं देगी और गलत फैसले हो सकते हैं। दोस्तों व भाइयों से मतभेद पैदा हो सकते हैं तथा बड़ी धन हानि का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: Buy Ashtasiddhi Yantra
सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे
स्वास्थ्य सम्बंधी दिक्कत और धन से संबंधित परेशानी देखने को मिलेगी। परीक्षा-प्रतियोगिता में कामयाबी मिलेगी तथा परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
यह भी पढ़ें: Sarva Shakti Peeth Yantra Benefits
कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो
दुर्घटना व चोट से बचाव के लिए सावधानी रखें। स्वास्थ्य सम्बंधी दिक्कत तथा बेवजह खर्च होंगे। मानसिक परेशानी के कारण कार्य में मन नहीं लगेगा।
यह भी पढ़ें: Madhya Shakti Peeth Yantra
तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज कार्य में आशानुरूप सफलता नहीं मिलेगी। परिवार के सदस्य या मित्र से मनमुटाव होने से तनाव और मन में गुस्से की प्रवृत्ति बन सकती है।
यह भी पढ़ें: Vyapar Yantra
वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु
आज घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। व्यर्थ की चिंता और मन में अजीब डर बना रहेगा। परिवार के किसी सदस्य को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Shree Baglamukhi Yantra
धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
आज स्वास्थ्य के संबंध में सचेत रहना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। आपको शारीरिक कमजोरी का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: Moti Gemstone
मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि
आज परिवार के किसी सदस्य से अनादर या अपमान का सामना करना पड़ सकता है। मन में अत्यधिक भटकाव और काल्पनिक वहम पैदा हो सकते हैं।
कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द
आज मन में ईर्ष्या और नकारात्मक विचार आ सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य से मतभेद हो सकते हैं। आपके या परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में परेशानी देखने को मिल सकती है।
मीन (Pisces) - दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि
आज पढ़ाई में आशाजनक परिणाम नहीं मिलेंगे। परिवार के सदस्य से मनमुटाव और नकारात्मक विचार आ सकते हैं। केवल देखी हुई बातों पर ही विश्वास करें।
अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9
9999990522