14 september 2024 horoscope

14 सितम्बर 2023

मेष(Aries) –:

आप अपने प्रत्येक कार्य को आज बहुत आसानी से पूरा कर लेंगे । परीक्षा-प्रतियोगिता में आज आपको सफलता प्राप्त हो सकती है तथा कार्य क्षेत्र में भी आशानुरूप सफलता प्राप्त होगी । परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। आज शरीर में बेवजह का आलस बना रहेगा ।

उपाय - आज के दिन भगवान के प्रति आस्था बनाए रखें ।

 

वृषभ (Taurus) –

आज आप अस्वस्थ महसूस करेंगे जिसके कारण आपके शरीर में बेवजह का आलस बना रहेगा । आपका अपने कार्य में आज पूर्ण रूप से मन नहीं लगेगा । आज के दिन आपका स्वभाव अच्छा बना रहेगा।

उपाय - भाभी की सेवा करें ।

  • आज के दिन सुबह घर से निकलने से पहले पानी का कूम्ब स्थापित करें वापस आने पर उसे मंदिर में रख आए ।

 

मिथुन (Gemini) –

आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । परिवार के सदस्यो व मित्रों के साथ आज बेवजह के मतभेद बन सकते है । काम-काज में आपको आज आशानुरूप सफलता प्राप्त नहीं होगी और हानि होने की संभावना भी बनी रहेगी । आपको भी अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है अन्यथा आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है ।

उपाय - आज गाय के घी का दीया मंदिर में जलाएँ और कपूर की टिक्की धर्मस्थान में दें।

 

कर्क (Cancer) –

आज आपको कार्य क्षेत्र में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा । कार्य क्षेत्र में परिवर्तन करने के लिए आज का दिन आपके अनुकूल नहीं है । आपके स्वास्थ्य में आज खराबी देखने को मिलेगी । परिवार के सदस्यो में किसी बात को लेकर के आज मतभेद उत्पन्न हो सकते है ।

उपाय - आज काली गाय की सेवा करें।

 

सिंह (Leo) –

कार्य क्षेत्र में आपसी लोगों की वजह से आज चिंताजनक हालात पैदा हो सकते है । आज परिवार के किसी व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत हो सकती है । आज घर में रिश्तेदारों के आवागमन की वजह से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

उपाय - आज गुड़, चावल, जौं का दान करें अगर जीवनसाथी से संबंधित कोई दुख-तकलीफ हो ।

 

कन्या (Virgo) –

आज आपको अपने कार्य में आशानुरूप सफलता नहीं मिल पाएगी। परिवार के किसी सदस्य या मित्र से मन-मुटाव हो सकता है जिसके कारण तनाव की स्थिति बन सकती है। मन में गुस्से की प्रवृत्ति भी बन सकती है।

उपाय - आज 12 कपूर की टिक्की जल प्रवाह करें।

 

तुला (Libra) –

आज आपको वाहन के प्रति सावधानी रखनी चाहिए अन्यथा किसी प्रकार की दुर्घटना होने की संभावना है। आपके परिवार के सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते है। आपको कार्य क्षेत्र में किसी कारणवश परेशानी आ सकती है।

उपाय - आज के दिन खट्टी-मीठी गोलियां छोटे-छोटे बच्चों में बराबर-बराबर बांटे ।

  • आज सफेद रुमाल जेब में रखें और बर्फी बांटे।

 

वृश्चिक (Scorpius) –

आज आपको अपने कार्य में किसी प्रकार की रूकावट का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी प्रकार के मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। किसी कारण आपको मान हानि का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय - आज के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं ।

  • आज के दिन सफेद और लाल रंग का रुमाल अपने पास जेब में रखें।

 

धनु (Sagittarius) –

आज आपके परिवार के किसी सदस्य की ओर से आपको अनादर एवं अपमान का सामना करना पड़ सकता है । आपके मन में आज जरूरत से ज्यादा भटकाव देखने को मिलेगा व काल्पनिक वहम भी पैदा हो सकते है । संभव है कि आज आपको शारीरिक कष्टों का सामना करना पड़े । आपका परिवार के साथ समय व्यतीत होने से मन प्रसन्न रहेगा। आज आपको अपने कार्य में सफलता प्राप्त होगी।

उपाय - आज मंदिर या तीर्थ यात्रा पर जाए तो आपके लिए शुभ रहेगा |

 

मकर (Capricornus) –

आज आपको संघर्षपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ेगा परंतु परिवार के सदस्यों से सहयोग की प्राप्ति होगी। आपको तथा आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में परेशानी देखने को मिल सकती है।

उपाय - आज धर्म स्थान में गुड़ , दो चुटकी केसर, 50 ग्राम सौंफ रखकर आएं।

 

कुम्भ (Aquarius) –

आपका स्वास्थ्य आज उत्तम बना रहेगा । आपको अपने भाग्य का आज सम्पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा तथा अपने विरोधियों को परास्त करने में आज आप सफल रहेंगे । आपको अपने मित्र एवं परिवार का सम्पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा ।

उपाय - आज के दिन दूध को जलने न दें व खोया न बनाएं, अगर दूध का व्यवसाय है तो कोई बात नहीं, लेकिन घर में न ऐसा न करें।

 

मीन (Pisces) –

आपको आज कार्य क्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है । किसी बात को लेकर के आज आपका मतभेद हो सकता है । बोलते समय अपनी वाणी पर संयम रखें । आज आपके स्वभाव में अहंकार देखने को मिलेगा तथा आप दूसरों की आलोचनाएं करेंगे। आपको कार्य क्षेत्र आशातीत सफलता नहीं मिल पाएगी।

उपाय - आज के दिन बायें हाथ की अनामिका अंगुली में चांदी की अंगूठी पहने।

  • आज के दिन सौंफ, गुड़ व दो चुटकी केसर मन्दिर में रखकर आएं।
Back to blog

Our Recent Blog

Bussiness ke liye lal kitab ke upay

बिजनेस में अपार सफलता के लिए लाल किताब के सिद्ध...

व्यापार (Business) केवल धन कमाने का जरिया नहीं है, बल्कि यह किसी भी व्यक्ति के सपने, उसकी मेहनत और उसके आत्मविश्वास का प्रतीक होता है। हर व्यापारी की चाहत होती...

Read more
surya amrit dhoop

सूर्य अमृत धूप – उपयोग करने की विधि, अद्भुत लाभ...

प्राचीन भारतीय संस्कृति में सूर्य को 'प्रत्यक्ष देवता' माना गया है—एक ऐसा देवता जो हमें साक्षात दिखाई देता है और जिसके बिना पृथ्वी पर जीवन की कल्पना भी असंभव है।...

Read more
बुध की महादशा क्या है? अंतर्दशा, लक्षण, महत्व और लाल किताब उपाय

बुध की महादशा क्या है? अंतर्दशा, लक्षण, महत्व और लाल...

वैदिक ज्योतिष में विंशोत्तरी दशा पद्धति का विशेष महत्व है। यह माना जाता है कि हमारे जीवन की दिशा और दशा, ग्रहों की महादशाओं द्वारा निर्धारित होती है। इन सभी...

Read more
बृहस्पति की महादशा क्या है? अंतर्दशा, लक्षण, महत्व और लाल किताब उपाय

बृहस्पति की महादशा क्या है? अंतर्दशा, लक्षण, महत्व और लाल...

भारतीय वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की दशाओं का विशेष महत्व है, और इनमें बृहस्पति (Jupiter) यानी 'गुरु' की महादशा को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। गुरु को 'आकाश तत्व' का...

Read more
jupiter mahadasha

Jupiter Mahadasha: Meaning, Effects, Antardasha, Importance, and Effective Lal Kitab...

Jupiter Mahadasha lasts for sixteen years, and for many people, this phase becomes a turning point in how they see life,...

Read more
mars mahadasha

Mars Mahadasha: Meaning, Significance, Antardashas & Effective Lal Kitab Remedies

Mars Mahadasha is the kind of phase where life doesn’t stay “slow” for long; it always suddenly picks up speed. You...

Read more
mercury mahadasha

Mercury Mahadasha: Meaning, Effects, Antardasha , Importance, and Effective Lal...

In astrology, Mercury Mahadasha is not just a planetary period; it is a phase that reshapes how a person thinks, acts, and experiences life. Among all planetary Mahadashas, Mercury Mahadasha...

Read more
Ketu Mahadasha

Ketu Mahadasha: Meaning, Effects, Antardasha, Importance, and Effective Lal Kitab...

In astrology, Ketu represents spirituality, detachment, and sudden changes. His lessons aren't always comfortable, but they're essential for your soul's growth. Where other planets give, Ketu takes away, not to...

Read more
mangal ki mahadasha

मंगल की महादशा क्या है? अंतर्दशा, लक्षण, महत्व और लाल...

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और उनकी महादशाओं का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। जब हम मंगल (Mars) की बात करते हैं, तो हमारे मन में साहस,...

Read more
chandrma ki mahadasha

चन्द्रमा की महादशा क्या है? अंतर्दशा, लक्षण, महत्व और लाल...

ज्योतिष के अनुसार, चन्द्रमा की महादशा कुल 10 वर्षों की होती है। यह कालखंड भावनाओं, संवेदनशीलता और मानसिक परिवर्तनों का समय होता है। यदि आपकी कुंडली में चन्द्रमा शुभ स्थिति...

Read more