मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
वैवाहिक रिश्ते में तनाव रहेगा। काम के भारी बोझ से चिड़चिड़ापन हो सकता है। माँ के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपनी योग्यता व दूरदर्शिता से लाभ होगा।
यह भी पढ़ें: Lal Kitab Kundli
वृषभ (Taurus) - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
विदेशी कंपनियों से नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। युवा परिवार से प्रेम विवाह की संभावना पर चर्चा कर सकते हैं। अपने कामों को दूसरों पर निर्भर न छोड़ें। प्रतिष्ठा व सम्मान बढ़ेगा।
यह भी पढ़ें: Best App for Astrology Prediction
मिथुन (Gemini) - क, की, कु, घ, छ, के, को, ह
नए उत्पादों व सेवाओं पर पैसा खर्च हो सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छी प्रगति करेंगे। भोजन की गुणवत्ता पर पूरा ध्यान दें। अनियमित खान-पान से गैस की समस्या हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Best Astrologer in India
कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो
धार्मिक गतिविधियों पर पैसा खर्च करेंगे। प्रबंधन कौशल की सराहना होगी। मित्रों व शुभचिंतकों से सहायता मिल सकती है। बच्चों की उपलब्धियों पर गर्व करेंगे।
सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे
पुराने विवाद फिर से उभर सकते हैं। कामों को अधूरे मन से करने से बचें। वित्तीय बाधाएँ दूर होंगी। दिखावे व आडम्बर से दूर रहें। परिवार के सदस्यों को लेकर चिंता हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Sarva Shakti Peeth Yantra Benefits
कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो
थोक व्यापारियों को व्यवसाय में शानदार मुनाफा होगा। महिला जातकों को आज कोई उपहार मिल सकता है। स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अत्यंत अनुकूल है।
यह भी पढ़ें: Madhya Shakti Peeth Yantra
तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
जीवनसाथी आपका खूब ध्यान रखेंगे। ऐसी सुखद सूचना मिल सकती है जो वित्तीय व सामाजिक दोनों दृष्टि से लाभदायक हो। सभी कार्य सुव्यवस्थित तरीके से पूरे होंगे।
यह भी पढ़ें: Vyapar Yantra
वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु
अनजान लोगों पर ज्यादा भरोसा न करें। बहुत व्यस्त होने के बावजूद अपनों के लिए समय निकालेंगे। सीने में जलन हो सकती है। विवाहेतर संबंधों से दूर रहें।
यह भी पढ़ें: Shree Baglamukhi Yantra
धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
व्यावसायिक साझेदारों से संबंध बिगड़ सकते हैं। आज गुस्से में प्रतिक्रिया देने से बचें। अत्यधिक सोच-विचार में समय बर्बाद न करें। अवैध गतिविधियों से पूरी तरह दूर रहें।
यह भी पढ़ें: Moti Gemstone
मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि
प्रतियोगी परीक्षाओं में विद्यार्थी शानदार परिणाम प्राप्त करेंगे। धार्मिक प्रवृत्ति के लोगों से मिलेंगे। बच्चों की समस्याएँ सुलझाने का प्रयास करेंगे। मनोरंजन के लिए पर्याप्त समय देंगे।
कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द
व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं। अपनी योजनाओं को लागू करने में सफल होंगे। रहस्यमय विषयों का अध्ययन कर सकते हैं। परिवार में शांतिपूर्ण वातावरण रहेगा।
मीन (Pisces) - दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि
घर के लिए नई वस्तुएँ खरीद सकते हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। सरकारी कार्य बिना किसी रुकावट के पूरे होंगे। अचानक वित्तीय लाभ हो सकता है। प्रेम विवाह के संकेत हैं।
अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9
9999990522