मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
आज का दिन आपके लिए उत्साहजनक रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियों का सामना करेंगे, लेकिन आत्मविश्वास से सफलता प्राप्त करेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन नियमित व्यायाम जारी रखें।
उपाय: गणेश जी को दुर्वा चढ़ाएं और 'ॐ गं गणपतये नमः' मंत्र का जाप करें।
यह भी पढ़ें: Lal Kitab
वृषभ (Taurus) - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
आज का दिन आर्थिक दृष्टि से लाभदायक रहेगा। निवेश के नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। परिवार से दूर जाना पड़ सकता है, जिससे मन उदास रह सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और नियमित व्यायाम करें।
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करें।
यह भी पढ़ें: Astroscience App
मिथुन (Gemini) - क, की, कु, घ, छ, के, को, ह
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा, लेकिन कुछ व्यक्तिगत समस्याएं परेशान कर सकती हैं। धैर्य बनाए रखें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ होगा। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, इसलिए संयम बरतें।
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें और 'ॐ सूर्याय नमः' मंत्र का जाप करें।
यह भी पढ़ें: Shree Baglamukhi Yantra
कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का दिन पारिवारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि का संकेत दे रहा है। संपत्ति संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी। मानसिक शांति के लिए ध्यान करें। कार्यस्थल पर बदलाव संभव है। जीवनसाथी के साथ समय बिताएं और उनकी सेहत का ध्यान रखें। गुस्से पर नियंत्रण रखें, नहीं तो संबंधों में खटास आ सकती है।
उपाय: बुधवार का व्रत करें और भगवान गणेश की पूजा करें।
यह भी पढ़ें: Sarva Shakti Peeth Yantra
सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे
आज का दिन व्यावसायिक दृष्टि से सफल रहेगा। नई परियोजनाओं में सफलता मिलेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और नियमित व्यायाम करें।
उपाय: मां लक्ष्मी की पूजा करें और बुधवार व्रत का पालन करें।
यह भी पढ़ें: Madhya Shakti Peeth Yantra
कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो
आज का दिन शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र में सफलता का संकेत दे रहा है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। पिता का सहयोग मिलेगा। ध्यान और योग का अभ्यास करें ताकि मानसिक शांति प्राप्त हो।
उपाय: बुधवार को भगवान विष्णु की पूजा करें और हरे रंग के वस्त्र धारण करें।
यह भी पढ़ें: Shree Shodashi Yantra
तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल है। जीवनसाथी के साथ समय बिताएं। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और नियमित दिनचर्या का पालन करें।
वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु
आज का दिन चुनौतियों से भरा रहेगा, लेकिन आप अपनी दृढ़ता से सभी समस्याओं का समाधान करेंगे। आत्मविश्वास बनाए रखें। आज नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। माता का सहयोग मिलेगा। पिता की सेहत का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
आज का दिन यात्रा के लिए अनुकूल है। नई जगहों की सैर करेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। कला या संगीत में रुचि बढ़ेगी। नौकरी के लिए इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और संतुलित आहार लें।
उपाय: भगवान सूर्यदेव की पूजा करें और शिव मंदिर में जाएं।
मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि
आज का दिन आर्थिक लाभ का संकेत दे रहा है। निवेश से लाभ होगा। परिवार में खुशहाली रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। ध्यान और योग का अभ्यास करें ताकि मानसिक शांति प्राप्त हो।
कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द
आज का दिन सामाजिक कार्यों में व्यस्तता का संकेत दे रहा है। नए मित्र बनेंगे। आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है, लेकिन नकारात्मक विचारों से बचें। कारोबार में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मीन (Pisces) - दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि
आज का दिन आध्यात्मिक उन्नति का संकेत दे रहा है। ध्यान और योग में मन लगेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।
उपाय: बुधवार को भगवान विष्णु की पूजा करें और पीले वस्त्र धारण करें।
अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9
9999990522