मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
आज आप कुछ कमजोर महसूस कर सकते हैं। किसी के साथ प्रतियोगिता में विजय प्राप्त कर सकते हैं। चित्रकला को लेकर आप रुचि ले सकते हैं। किसी के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। कोई भी कार्य करने से पहले माता-पिता की सलाह लें।
यह भी पढ़ें: Lal Kitab Kundli Upay for Removing Negativity
वृषभ (Taurus) - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
आज आपको धन लाभ हो सकता है। कारोबारियों को अपने कारोबार में नए अनुबंध करने पड़ सकते हैं। किसी से उधार लिया हुआ धन वापस कर सकते हैं। आज आपका मन खुशनुमा हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Astroscience App
मिथुन (Gemini) - क, की, कु, घ, छ, के, को, ह
आज आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आपका आत्मबल मजबूत रहेगा जिसके कारण आप कठिन कार्य भी आसानी से कर सकते हैं। आज आप आगे बढ़कर समाज के लिए कार्य करेंगे।
यह भी पढ़ें: Best Astrologer in Delhi
कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज आपका स्वास्थ्य कुछ खराब हो सकता है। व्यर्थ में धन खर्च न करें, अन्यथा हानि हो सकती है। घरवालों के प्रति अच्छा बर्ताव रखें। काफी समय से चल रही परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: Shree Baglamukhi Yantra
सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे
आज आप कार्य पूर्ण करने में जल्दबाजी दिखा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ भावुक पल साझा कर सकते हैं। किसी मित्र के साथ साझेदारी के कारोबार में लाभ होगा। आज आपकी सभी इच्छाएँ पूर्ण हो जाएँगी।
यह भी पढ़ें: Madhya Shakti Peeth Yantra
कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो
किसी अपने के ऊपर आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। किसी भी कार्य को करते समय लापरवाही न दिखाएँ। अपनी योजनाओं को गुप्त रूप से रखें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्यस्थल पर सभी कार्य शांतिपूर्ण तरीके से हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें: Rog Nivaran Yantra
तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज आप धार्मिक कार्यों में रुचि ले सकते हैं। पहले लिए हुए निर्णय आपको लाभ दिला सकते हैं। कार्य होते-होते रुक जाएंगे। वरिष्ठ अधिकारियों को पुरस्कार मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: Sarva Shakti Peeth Yantra
वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु
विदेशी व्यापारियों को कारोबार में अच्छा फल प्राप्त हो सकता है। आज आपका स्वास्थ्य कुछ गड़बड़ रह सकता है। सहकर्मी किसी तरह का तनाव दे सकते हैं। अपनी रुचि के अनुसार कार्य करना आपके लिए हितकर रहेगा।
धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
आज आपका दिन मंगलमय होगा। आज आप धार्मिक कार्यों में रुचि रख सकते हैं। मित्रगणों के साथ किसी विशेष मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं। कार्यस्थल पर विपरीत लिंगी आपसे आकर्षित हो सकते हैं।
मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि
आज आप सारे कार्य समय पर पूर्ण कर सकते हैं। शेयर मार्केट से आपको अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। बड़े-बुजुर्गों की सलाह से काम करें। विदेश में कहीं नौकरी का योग बन रहा है। अपने व्यवसाय में आपको नई कार्यशैली अपनानी चाहिए।
कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द
धन कमाने के शुभ अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कोई भी कार्य करें तो मन लगाकर करें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। कोर्ट-कचहरी से संबंधित सभी कार्य हो जाएंगे।
मीन (Pisces) - दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि
आपके स्वभाव के कारण लोग आपसे कटने लगेंगे। कोई पुराना झगड़ा वापस उभर सकता है। अपने अडियल स्वभाव को त्याग दें। योग आदि में लीन हो सकते हैं। शत्रुओं से संभलकर रहने की सलाह है।
अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9
