मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
आज परिवार से अपार सुख मिलेगा। किसी रिश्तेदार के घर मांगलिक अवसर पर जाने का मौका मिल सकता है। काम के प्रति नया उत्साह जागेगा।
यह भी पढ़ें: Lal Kitab Kundli
वृषभ (Taurus) - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
आज दुर्घटना में चोट लगने की आशंका है, अतः सावधानी बरतें। स्वास्थ्य संबंधी कठिनाई उत्पन्न हो सकती है। अनावश्यक खर्चों में वृद्धि होगी। निराशाजनक परिस्थितियाँ बन सकती हैं।
यह भी पढ़ें: Best App for Astrology Prediction
मिथुन (Gemini) - क, की, कु, घ, छ, के, को, ह
आज कार्य में अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाएगी। परिवार या मित्र किसी के साथ अनबन हो सकती है, जिससे तनाव उत्पन्न होगा। क्रोध की प्रवृत्ति भी रहेगी।
यह भी पढ़ें: Best Astrologer in India
कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो
कार्यक्षेत्र में कठिनाइयाँ आएंगी और बदलाव करने का समय उपयुक्त नहीं है। स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिलेगी। परिवारजनों में किसी मुद्दे पर मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Buy Ashtasiddhi Yantra
सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे
आप पर कोई झूठा आरोप भी लगाया जा सकता है। परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण आपका मन चिंतित रहेगा। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Sarva Shakti Peeth Yantra Benefits
कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो
मन में अत्यधिक भटकाव और काल्पनिक भ्रम उत्पन्न हो सकते हैं। शारीरिक कष्ट भी झेलने पड़ सकते हैं। अपनी बुद्धि से आप कार्यों को सरलता से पूरा करेंगे। मित्रों व रिश्तेदारों से मधुर संबंध बनेंगे।
यह भी पढ़ें: Madhya Shakti Peeth Yantra
तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आप अपने भाइयों और मित्रों के लिए शुभ रहेंगे तथा उन्हें हर संभव सहायता देंगे। समाज में आपका मान, सम्मान और प्रभाव बढ़ता दिखेगा। गुरुजनों का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा।
यह भी पढ़ें: Vyapar Yantra
वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु
आप केवल प्रत्यक्ष तथ्यों पर ही विश्वास करें। भाई-बंधुओं से किसी बात पर मनमुटाव संभव है। उनके लिए परेशानियाँ बढ़ सकती हैं। परिवार में किसी की तबीयत बिगड़ सकती है।
यह भी पढ़ें: Shree Baglamukhi Yantra
धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
आज पेट संबंधी समस्या हो सकती है। आप माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से मनमुटाव संभव है। मन में किसी बात की चिंता बनी रहेगी।
यह भी पढ़ें: Moti Gemstone
मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि
शरीर में बिना कारण आलस्य बना रहेगा। परिवार में किसी मुद्दे पर अनबन हो सकती है तथा किसी सदस्य को स्वास्थ्य समस्या भी हो सकती है। गहरे पानी से दूर रहें।
कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द
आपका स्वास्थ्य आज उत्तम रहेगा। भाग्य का पूर्ण सहयोग मिलेगा और विरोधियों को पराजित करने में सफल होंगे। मित्रों एवं परिवार से पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
मीन (Pisces) - दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि
बड़ी धन हानि का भी सामना करना पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य से विचारों का तालमेल नहीं बैठेगा। नाक, कान या गले से संबंधित कोई समस्या हो सकती है।
अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9
9999990522