18 september 2024 horoscope

18 सितम्बर 2023 राशिफल

मेष(Aries) –:

आज आपका अपने भाई-बन्धुओं से किसी न किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है । आपके भाई-बन्धुओं के लिए आज परेशानियां बढ़नी संभव हैं । आज परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में दिक्कत देखने को मिल सकती है ।

उपाय - आज के दिन 6 कन्याओं को दूध व मिश्री दें।

 

वृषभ (Taurus) –

आपकी योजनाएं आज सफल रहेंगी तथा आज के दिन आपको कार्य क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आज आपके साथ किसी अनहोनी घटना के घटित होने की संभावना हैं। शरीर में आलस्य की प्रधानता बनी रहने के कारण कार्य को पूरा करने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा ।

उपाय - आज के दिन अपने पुत्र के दोस्तों को कुछ न कुछ खाने को दें और आज रात को सिरहाने पानी रखकर सोएं और सुबह किसी पेड़ या पौधे पर डाल दें।

 

मिथुन (Gemini) –

आज आप किसी गलत कार्य की वजह से अपने लिए परेशानी खड़ी कर सकते है । आपके मन में आज नकारात्मक विचार आ सकते हैं तथा परिवार के सदस्य से किसी बात को लेकर के मतभेद उत्पन्न हो सकते है ।

उपाय - आज 400 ग्राम चावल पर कच्चे दूध का छींटा मारकर जल प्रवाह करें।

 

कर्क (Cancer) –  

ईश्वर की आराधना करने से आज आपको मानसिक शान्ति प्राप्त होगी तथा भाग्य से भी आज अच्छा सहयोग प्राप्त होगा । आज के दिन आपको परिवार के सदस्यों की ओर से भी सम्पूर्ण सहयोग की प्राप्ति होगी ।

उपाय - आज के दिन पिता के बड़े भाई या सफेद बालों वाले बुजुर्ग की सेवा करें और उनका आशीर्वाद लें।

 

सिंह (Leo) –

आज घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा जिससे आपके घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा । आज के दिन किसी परिचित व्यक्ति से मिलने का सौभाग्य प्राप्त होगा । आज आपके घर में किसी प्रकार का मांगलिक कार्य हो सकता है । आप अपने विचारों और योजनाओं को वास्तविक रूप देना का प्रयत्न करेंगे ।

 

कन्या (Virgo) –

आज आपको घर-परिवार या किसी रिश्तेदार के यहां किसी समारोह में भाग लेने का मौका मिल सकता है जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। अपने से बड़ों का कहना मानने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य तौर पर अच्छा बना रहेगा। आप अपने व्यवहार से दूसरों पर अपना सकारात्मक प्रभाव डालने में सक्षम रहेंगे। अपने से बड़ों का कहना मानने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

उपाय - आज के दिन दूध में दलिया बनाकर खाए , बुजुर्ग पंडितों एवं बुजुर्ग अध्यापकों के पांव हाथ लगाकर के आशीर्वाद लें और साथ ही सौंफ जरूर खाएं।

 

तुला (Libra) –

आज आपको भाग्य से हर संभव सहायता मिलेगी तथा शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। काम-काज में आज लाभदायक स्थिति बनी रहेगी। आज घर में रिश्तेदारों के आवागमन की वजह से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

उपाय - आज सफेद रुमाल जेब में रखें और बर्फी बांटे।

 

वृश्चिक (Scorpius) –  

आज आपको अपने कार्य में आशानुरूप सफलता नहीं मिल पाएगी। परिवार के किसी सदस्य या मित्र से मन-मुटाव हो सकता है जिसके कारण तनाव की स्थिति बन सकती है। मन में गुस्से की प्रवृत्ति भी बन सकती है।

उपाय - आज 12 कपूर की टिक्की जल प्रवाह करें।

  • आज के दिन हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।

 

धनु (Sagittarius) –

आज के दिन आपके घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। व्यर्थ की चिंताओं में आज आपका मन परेशान रहेगा तथा आज आपके मन में एक अजीब-सा डर बना रहेगा । आपके परिवार के किसी सदस्य को आज स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत हो सकती है साथ ही आपको शारीरिक कमजोरी का सामना करना पड़ सकता है ।

 उपाय - आज के दिन मिठाई जरूर बांटे और अपने मित्रों को भी मिठाई जरूर खिलाएं।

  • आज के दिन खट्टी मीठी गोलियां छोटे-छोटे बच्चों में बराबर-बराबर बांटे ।

 

मकर (Capricornus) –

आज आपको मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके ऊपर किसी प्रकार का झूठा आरोप भी लग सकता है। परिवार के सदस्यों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने के कारण आपका मन चिंतित रहेगा।

उपाय - आज के दिन सफेद और लाल रंग का रुमाल अपने पास जेब में रखें।

  • आज के दिन हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं और मीठा बांटे और साथ ही लाल रंग का रूमाल अपने पास रखें।

 

कुम्भ (Aquarius) –

आज आपके परिवार के किसी सदस्य की ओर से आपको अनादर एवं अपमान का सामना करना पड़ सकता है । आपके मन में आज जरूरत से ज्यादा भटकाव देखने को मिलेगा व काल्पनिक वहम भी पैदा हो सकते है । संभव है कि आज आपको शारीरिक कष्टों का सामना करना पड़े ।

उपाय - आज मंदिर या तीर्थ यात्रा पर जाए तो आपके लिए शुभ रहेगा ।

  • आज गुड़ की रेवड़ी या मसूर की दाल या अजवाईन जल प्रवाह करें और साथ ही चांदी की चैन अपने गले में धारण करें ।

 

मीन (Pisces) –

आज आपके ऊपर किसी प्रकार का आरोप लग सकता है तथा कार्य क्षेत्र में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है । आज के दिन आपके परिवार के किसी सदस्य को चोट लगने की संभावना बनी हुई है। आज आपको सावधान रहने की आवश्यकता है अन्यथा आज आपके साथ कोई अनहोनी घटना घट सकती है । आज के दिन आपको तनाव हो सकता है ।

उपाय - आज सफेद रुमाल अपने पास रखें , बहन या बुआ को लाल मिठाई खिलाए और मजदूरों को खाना खिलाए ।

  • आज धर्म स्थान में गुड़, दो चुटकी केसर व 100 ग्राम सौंफ धर्मस्थान में रखकर आएं।
Back to blog

Our Recent Blog

heart line in palmistry

Heart Line in Palmistry - A Simple Guide to Your...

Have you ever randomly looked at your palm maybe while sitting alone or waiting for something and wondered if those lines actually mean anything? Most of us notice three main...

Read more
types of hands in palmistry

Types of Hands in Palmistry and Their Meanings

Have you ever looked at your hands beyond just the palm lines? In palmistry, the first thing experts notice is often the hand shape, because it reveals a lot about...

Read more
mounts of palm

Decoding Mounts on Palm: What Do They Mean?

Palmistry is not just about the lines on your hand. The soft, padded areas beneath each finger and around the thumb, known as the mounts on the palm, also play...

Read more
how to read kundli

How to Read Palm: A Beginner’s Guide to Understanding Palm...

For centuries, people have been curious about the lines on their palms and what they might reveal. This curiosity gave rise to palmistry, also known as palm reading. If you’re...

Read more
budh purnima 2026

बुद्ध पूर्णिमा 2026: जानें शुभ तिथि, बुद्ध के चार आर्य...

आपने अक्सर सुना होगा कि पूर्णिमा का दिन धार्मिक दृष्टि से बहुत खास होता है, लेकिन वैशाख मास की जो पूर्णिमा आती है, वह आम पूर्णिमाओं की तरह नहीं होती।...

Read more
shani mahadasha

शनि की महादशा क्या है? अंतर्दशा, लक्षण, महत्व और लाल...

ज्योतिष की दुनिया में 'शनि' एक ऐसा नाम है जिसे सुनते ही बहुत से लोग डर जाते हैं। उन्हें लगता है कि शनि की महादशा का मतलब सिर्फ दुख, गरीबी...

Read more
rahu amrit dhoop ke fayde

राहु अमृत धूप – जानिए उपयोग की सही विधि, अद्भुत...

ज्योतिष शास्त्र में राहु को एक 'छाया ग्रह' माना गया है, जो अपनी मायावी प्रकृति, भ्रम और अचानक होने वाली घटनाओं के लिए जाना जाता है। यदि राहु कुंडली में...

Read more
bhimrao ambedkar jayanti

डॉ. बी. आर. अंबेडकर जयंती: संविधान के निर्माता की 135वीं...

14 अप्रैल 2026 की सुबह जब सूरज अपनी पहली किरण बिखेरेगा, तो भारत के करोड़ों घरों में एक अलग ही ऊर्जा होगी। यह दिन केवल एक कैलेंडर की तारीख नहीं...

Read more
shani amrit dhoop

शनि अमृत धूप – जानिए उपयोग की सही विधि, अद्भुत...

भारतीय ज्योतिष और अध्यात्म में सुगंध का बहुत बड़ा महत्व है। प्राचीन काल से ही ऋषि-मुनियों ने वातावरण को शुद्ध करने और ग्रहों के प्रतिकूल प्रभाव को कम करने के...

Read more
बृहस्पति अमृत धूप – जानिए उपयोग की सही विधि, अद्भुत लाभ और प्रभाव

बृहस्पति अमृत धूप – जानिए उपयोग की सही विधि, अद्भुत...

लाल किताब ज्योतिष में ग्रहों की स्थिति हमारे जीवन की दिशा निर्धारित करती है। इनमें 'बृहस्पति' को 'देवगुरु' की पदवी प्राप्त है। बृहस्पति ग्रह विस्तार, ज्ञान, धर्म, धन और सौभाग्य...

Read more