मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
आज आपको अधिक श्रम करना पड़ेगा। परिस्थितियों को गंभीरता से लें। अपनी छवि के प्रति जागरूक रहें। किसी रिश्तेदार से उधार धन ले सकते हैं। अपने कार्यों के प्रति सकारात्मक सोच रखें।
यह भी पढ़ें: Lal Kitab Upay for health
वृषभ (Taurus) - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
आज के दिन आपका स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला है। जीवनसाथी की सलाह का सम्मान करें। घर में कोई नया वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। आज आपकी दिनचर्या बदल सकती है।
यह भी पढ़ें: Best Astrology App
मिथुन (Gemini) - क, की, कु, घ, छ, के, को, ह
काम की अधिकता के कारण तनाव बन सकता है। अपने बड़े की राय आपके लिए लाभदायी रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Best Astrologer in Delhi
कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो
लाभ कमाने के लिए आज का दिन बहुत शुभकारी है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आज किसी पुराने मित्र से आपकी अचानक भेंट हो सकती है। आज की शाम आप अपने किसी अजीज के साथ व्यतीत कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Shree Baglamukhi Yantra
सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे
मित्रगणों से आपको काफी सहायता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे। अपनी योग्यता के अनुसार कार्य करना आपके लिए लाभदायी रहेगा। कहीं तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Madhya Shakti Peeth Yantra
कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो
आज कार्यस्थल पर आप उखड़े-उखड़े से रहेंगे। प्रेमीजनों को तनाव हो सकता है। व्यर्थ के खर्चों से बचें। वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। पेट से संबंधित समस्याएँ आपको घेर सकती हैं।
यह भी पढ़ें: Rog Nivaran Yantra
तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
कारोबार में धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। अपने काम से काम रखें, किसी के कार्य में दखल न दें। शेयर बाजार से जुड़े कार्यों में लाभ प्राप्त कर सकते हैं। राजनेताओं को उच्च पद प्राप्त हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Sarva Shakti Peeth Yantra
वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु
कार्यस्थल पर आपके वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य से खुश रहेंगे। जीवनसाथी के साथ तालमेल बना कर चलें। कारोबार में अच्छा फल प्राप्त हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Lehsuniya Cat's Eye Gemstone
धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
अपना व्यवसाय बढ़ाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। विवाह योग्य जातकों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। आज आपको यात्रा करने से बचना चाहिए।
मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि
आज का दिन आपका तनाव में निकल सकता है। कार्यस्थल पर आपके सहकर्मी आपकी सफलता से नाखुश दिख सकते हैं। अनावश्यक खर्चे करने से बचें, अन्यथा धन हानि का सामना करना पड़ सकता है।
कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द
अपनी क्षमताओं का अच्छे से प्रयोग कर पाएंगे। आय बढ़ाने के लिए आप अधिक मेहनत कर सकते हैं। मित्रगण आपकी सहायता के लिए तत्पर रहेंगे। परिवार में बच्चों का साथ देने की जरूरत है।
मीन (Pisces) - दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि
कोई नया कार्य करने के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। वरिष्ठ अधिकारियों की तरफ से आपको सहयोग प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। दूसरों की मदद करने के लिए आप तत्पर रहेंगे।
अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9