2 february 2025 daily horoscope

2 February 2025 Daily Horoscope - Aaj Ka Rashifal

मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,

 

आज के दिन आपके घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। व्यर्थ की चिंताओं में आज आपका मन परेशान रहेगा तथा आज आपके मन में एक अजीब-सा डर बना रहेगा। आपके परिवार के किसी सदस्य को आज स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत हो सकती है, साथ ही आपको शारीरिक कमजोरी का सामना करना पड़ सकता है। 

उपाय: आज के दिन धार्मिक गुरुओं का आशीर्वाद लेते रहें और धर्मस्थान में मिठाई का दान दें।

यह भी पढ़ें: Lal Kitab Kundli

वृषभ (Taurus) - , , , , वा, वी, वु, वे, वो

  

आज आपको अपने स्वास्थ्य के संबंध में सचेत रहना पड़ेगा, अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आपको आज पेट से संबंधित तकलीफें हो सकती हैं तथा आपके परिवार में आज किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब रहेगा।

उपाय: आज के दिन सफेद और लाल रंग का रुमाल अपने पास जेब में रखें।

यह भी पढ़ें: Astroscience App

मिथुन (Gemini) - , की, कु, , , के, को,

  

आज का दिन काम-काज के लिए उत्तम रहेगा। परिवार के साथ आज आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज आपको अपने किसी परिचित के कारण धन हानि हो सकती है। आपका बिना कारण किसी से मतभेद उत्पन्न हो सकता है तथा बिना कारण आज आपके ऊपर किसी प्रकार का आरोप लग सकता है।

उपाय: आज के दिन गले में किसी भी प्रकार की स्फटिक, रुद्राक्ष, तुलसी आदि की माला न पहनें और नाक साफ रखें।

यह भी पढ़ें: Vyapar Yantra

कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो

  

आज आपके मन में किसी के प्रति ईर्ष्या भाव उत्पन्न हो सकते हैं तथा नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आज के दिन परिवार के किसी सदस्य से आपके मतभेद हो सकते हैं। आपको तथा आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में परेशानी देखने को मिल सकती है। संभव है कि आपको आज कार्य क्षेत्र में दिक्कतों का सामना करना पड़े।

उपाय: आज के दिन सरसों के तेल का दान जरूर दें। 

यह भी पढ़ें: Shakni Yantra

सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे

  

आज आपको पढ़ाई-लिखाई में आशाजनक परिणाम नहीं मिल पाएंगे। आज मन में नकारात्मक विचार बन सकते हैं। आप केवल देखी हुई बातों पर विश्वास करें। आपको जीवनसाथी और बेटे की ओर से आज सुखद समाचार प्राप्त होंगे। आज आपके साथ किसी प्रकार की धन हानि की घटना हो सकती है। आज आपके ऊपर किसी प्रकार का आरोप लग सकता है। 

उपाय: आज के दिन शरीर के बाएं हाथ पर सोना धारण करें। 

यह भी पढ़ें: Shree Shodashi Yantra

कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, , , ठे, पे, पो

 

कार्य क्षेत्र में आज किसी न किसी बात को लेकर दूसरों से मतभेद हो सकता है। कामकाज में आपको आज आशातीत सफलता प्राप्त नहीं होगी। आज आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय: आज के दिन चमड़े की जूती दान करें।

यह भी पढ़ें: Nazar Dosh Yantra

तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

  

आपको कार्य क्षेत्र में आज किसी न किसी प्रकार की समस्या घेरे रहेंगी। विरोधी वर्ग से आपको आज परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको या परिवार के किसी सदस्य को आज स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज कार्यक्षेत्र में किसी से मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।

उपाय: आज के दिन 100 ग्राम साबुत सुरमा जल प्रवाह करें।

वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु

  

आज आपके शरीर में बेवजह की दिक्कतें देखने को मिलेंगी। परिवार के किसी सदस्य को आज स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। आपको कार्य क्षेत्र में आज संघर्षमय स्थिति का सामना करना पड़ेगा।

उपाय: आज के दिन 4 पव्वें शराब जल प्रवाह करें और खाली बोतलें वहीं फेंक दें और काले रंग से परहेज़ रखें। 

धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, , , भे

 

आज के दिन आपकी बुद्धि आपका साथ नहीं देगी। हो सकता है आज के दिन लिए जाने वाले फैसले आपके गलत साबित हों, संभव है आज अपने दोस्तों और भाइयों से किसी तरह के मतभेद पैदा हों। आज आपको किसी बड़ी धन हानि का भी सामना करना पड़ सकता है।

उपाय: आज के दिन तवा, चिमटा या अंगीठी किसी मजदूर को दान दें। आज के दिन मंदिर में पीली वस्तुएं जरूर दें जैसे चने की दाल या हल्दी गांठें।

मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि

 

आज आपको स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा तथा धन से संबंधित परेशानी देखने को मिलेगी। आपको कार्य क्षेत्र में आज किसी कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य आज खराब हो सकता है। आपको किसी कारण धन हानि का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय: आज के दिन चांदी का चौकोर टुकड़ा या सफेद रुमाल अपनी जेब में रखें।

कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो,

  

आज आपको दुर्घटना में चोट लगने का भय रहेगा, सावधानी रखें। आपको स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। आज बेवजह के खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। आज आप मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे जिसके कारण आपका मन अपने कार्य में पूरी तरह से नहीं लग पाएगा। आज आपके लिए निराशाजनक हालात पैदा होंगे।

उपाय: आज एक सफेद रुमाल अपनी माता के हाथों से लेकर अपने पास रखें।

मीन (Pisces) - दा, दु, , , दे, दो, चा, चि

  

आज आपको अपने कार्य में आशानुरूप सफलता नहीं मिल पाएगी। परिवार के किसी सदस्य या मित्र से मन-मुटाव हो सकता है जिसके कारण तनाव की स्थिति बन सकती है। मन में गुस्से की प्रवृत्ति भी बन सकती है। किसी मित्र से लंबे समय बाद भेंट हो सकती है।

उपाय: आज 12 कपूर की टिक्की जल प्रवाह करें।

अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9

Back to blog

Leave a comment

Please note, comments need to be approved before they are published.