मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
कार्यस्थल पर अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव कर सकते हैं। मित्रों से मेल-मिलाप हो सकता है, जिसके कारण मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Lal Kitab Kundli Upay for Health
वृषभ (Taurus) - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा हो सकती है। अपनी रुचि के मुताबिक काम मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। जिन भी विद्यार्थियों ने मेहनत की है, उन्हें परीक्षाओं में सार्थक परिणाम मिलेंगे।
यह भी पढ़ें: Astroscience App
मिथुन (Gemini) - क, की, कु, घ, छ, के, को, ह
कमीशन से जुड़े कार्यों से आपको लाभ के योग बन रहे हैं। अधूरे कार्यों को पूरा कर सकते हैं। पेट से संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं। किसी के ऊपर निर्भर न हों। मन में किसी प्रकार की अशांति अनुभव कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Sarva Shakti Peeth Yantra
कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आपके व्यवहार में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। पीठ में दर्द की शिकायत हो सकती है। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है। पेट से संबंधित समस्याएँ परेशान कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें: Shree Baglamukhi Yantra
सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे
आज के दिन आप अध्यात्म से जुड़ी बातें करेंगे। आज अपने भाई-बहन के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। कार्यस्थल पर आपको सम्मानित किया जा सकता है। बिजनेस के लिए विदेश जाने की योजना बन सकती है।
यह भी पढ़ें: Madhya Shakti Peeth Yantra
कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो
कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। गंभीर मुद्दों पर अपनी टिप्पणी देने से पहले सोच लें। कलाकारों को उनके कार्य के लिए प्रशंसा मिल सकती है। घर की मरम्मत करवाने के लिए धन खर्च कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Rog Nivaran Yantra
तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
किसी प्रकार की जमीन-जायदाद खरीदना चाहते हों तो बहुत शुभ दिन है। नए शादीशुदा लोग कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। मन में चिंतन के कारण घबराहट बनी रहेगी।
वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु
व्यर्थ का व्यय आप काफी कर सकते हैं। अपने बजट के अनुसार धन खर्च करें। आज आपको बुरे सपने आ सकते हैं। आपको अपने शब्दों पर नियंत्रण रखकर बोलने की सलाह है। परिवार में मेल-जोल अच्छा बना रहेगा।
धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
आज आप अनुशासित रहना पसंद करेंगे। जीवनसाथी के साथ मधुरता बनाए रखें। अपने बड़े से आपको मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। संतान की तरफ से सुख की अनुभूति हो सकती है।
मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि
कार्यस्थल पर आपका खुशनुमा व्यवहार आपको प्रशंसनीय बनाएगा। कोई भी कार्य करें तो पिता की सलाह लेकर ही करें। आज के दिन आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपने व्यवहार में सकारात्मकता रखें, तभी आपके सारे काम पूर्ण होंगे।
कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द
यात्रा में कठिनाइयों का सामना कर सकते हैं। रिश्तेदारों के साथ मतभेद हो सकते हैं। किसी से मित्रता करते समय सावधानी बरतें। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के ऊपर भरोसा न करें।
मीन (Pisces) - दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि
जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन हो सकती है। परिवार के लोगों का व्यवहार आपको परेशान कर सकता है। अपने मन पर नियंत्रण रखें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यस्थल पर अपमान का सामना करना पड़ सकता है।
अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9