21 december 2024 horoscope

Daily Horoscope 21-December-2024 - Aaj Ka Rashifal

मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,

 

ईश्वर की आराधना करने से आज आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी तथा भाग्य से भी आज अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। आज के दिन आपको परिवार के सदस्यों की ओर से भी संपूर्ण सहयोग की प्राप्ति होगी। आज घर में मेहमानों के आने के कारण घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। गुरुजनों एवं बड़े-बुजुर्गों के लिए भी आदर-सत्कार की भावना में आज वृद्धि होगी। 

 

यह भी पढ़ें: Lal Kitab Upay for Marriage

 

वृषभ (Taurus) - , , , , वा, वी, वु, वे, वो

 

आज घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा जिससे आपके घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज के दिन किसी परिचित व्यक्ति से मिलने का सौभाग्य प्राप्त होगा। आज आपके व्यवहार में परिवर्तन देखने को मिलेगा। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। आपको आज किसी परिचित व्यक्ति से धन लाभ प्राप्त हो सकता है। आपको विदेश से आज शुभ समाचार मिल सकता है। 

 

यह भी पढ़ें: Astroscience App 

 

मिथुन(Gemini) - , की, कु, , , के, को,

 

आज आप जिस भी कार्य को अपने हाथ में लेंगे उसमें आप सफल होंगे। साझेदारी में किए गए काम में भी आपको आज अच्छा लाभ प्राप्त होगा। आपको आज कानूनी व अदालती कार्यों से संबंधित मामलों में सफलता प्राप्त हो सकती है। 

 

उपाय: आज हरे रंग के कपड़े अपनी श्रद्धानुसार छोटी-छोटी कन्याओं को दें।

 

यह भी पढ़ें: Shree Baglamukhi Yantra

 

कर्क(Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो

 

आज आपको भाग्य से हर संभव सहायता मिलेगी तथा शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। काम-काज में आज लाभदायक स्थिति बनी रहेगी। आज घर में रिश्तेदारों के आवागमन की वजह से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपका स्वास्थ्य आज उत्तम बना रहेगा। आपको अपने भाग्य का आज संपूर्ण सहयोग प्राप्त होगा तथा अपने विरोधियों को परास्त करने में आज आप सफल रहेंगे। आपको अपने मित्र एवं परिवार का संपूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। 

 

यह भी पढ़ें: Sarva Shakti Peeth Yantra

 

सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे

 

आज के दिन आपको अपने कार्यों में लाभ एवं सफलता का सुख हासिल होगा। अपनी बुद्धिमता का प्रयोग करते हुए आज आप अपने कार्यों को आसानी से पूरा करेंगे। सृजनात्मक कार्यों से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है।      

 

आपके कार्य क्षेत्र में आज शुभ फलों की प्रधानता बनी रहेगी। आपको अपनी योजनाओं में आज आशातीत सफलता अवश्य प्राप्त होगी। 

 

यह भी पढ़ें: Madhya Shakti Peeth Yantra

 

कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, , , ठे, पे, पो

 

आज आपके मन में किसी भी कार्य को करने के लिए पूर्ण आत्मविश्वास बना रहेगा तथा परिवार के सदस्यों से आपको हर संभव सहयोग प्राप्त होगा। आप अपने प्रत्येक कार्य को आज बहुत आसानी से पूरा कर लेंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता में आज आपको सफलता प्राप्त हो सकती है तथा कार्य क्षेत्र में भी आशानुरूप सफलता प्राप्त होगी। 

 

यह भी पढ़ें: Shree Shodashi Yantra

 

तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

 

आज के दिन आपके द्वारा नेक कार्य होंगे जिससे आपको मन की शांति प्राप्त होगी। परिवार की तरफ से सुख की अनुभूति प्राप्त होगी। आपको अपने कार्य क्षेत्र से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आज आप अस्वस्थ महसूस करेंगे जिसके कारण आपके शरीर में बेवजह का आलस बना रहेगा। 

 

वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु

 

आज आपके परिवार के किसी सदस्य की ओर से आपको अनादर एवं अपमान का सामना करना पड़ सकता है। आपके मन में आज जरूरत से ज्यादा भटकाव देखने को मिलेगा व काल्पनिक वहम भी पैदा हो सकते है। संभव है कि आज आपको शारीरिक कष्टों का सामना करना पड़े।

 

उपाय: आज मंदिर या तीर्थ यात्रा पर जाएं तो आपके लिए शुभ रहेगा| 

 

धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, , , भे

 

आज आपके मन में किसी के प्रति ईर्ष्या भाव उत्पन्न हो सकते हैं तथा नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आज के दिन परिवार के किसी सदस्य से आपके मतभेद हो सकते हैं। आपको तथा आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में परेशानी देखने को मिल सकती है। आज आपको कार्य क्षेत्र में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा व कार्य क्षेत्र में परिवर्तन करने के लिए आज का दिन आपके अनुकूल नहीं है।

 

उपाय: आज काली गाय की सेवा करें।

 

मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि

 

आज आपको पढ़ाई-लिखाई में आशाजनक परिणाम नहीं मिल पाएंगे। आज के दिन परिवार के किसी सदस्य के साथ मन-मुटाव हो सकता है तथा मन में नकारात्मक विचार बन सकते हैं। आप केवल देखी हुई बातों पर विश्वास करें। आपको अपने कार्य क्षेत्र में आज श्रेष्ठ फलों की प्राप्ति होगी। आपकी मेहनत और भाग्य के सहयोग से आज आपको हर तरह से उत्तम फलों की प्राप्ति होगी।

 

उपाय: आज के दिन दूध को जलने न दें व खोया न बनाएं, अगर दूध का व्यवसाय है तो कोई बात नहीं, लेकिन घर में ऐसा न करें। 

 

कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो,

 

आज के दिन आपको पेट से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में सहयोगियों से किसी बात को लेकर आज मन-मुटाव हो सकता है लेकिन आप अपनी बुद्धिमता से आज कार्यों को आसानी से पूरा करेंगे। आज किसी बात को लेकर मन में चिंता लगी रहेगी।

 

उपाय: आज के दिन एक मुट्ठी सौंफ, गुड़, व दो चुटकी केसर मंदिर में रखकर आएं। 

 

मीन (Pisces) - दा, दु, , , दे, दो, चा, चि

 

आज आपको अपने स्वास्थ्य की ओर से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज शरीर में बेवजह का आलस बना रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर आज मन-मुटाव हो सकता है तथा परिवार में किसी सदस्य को आज स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत हो सकती है। आज के दिन गहरे पानी से अपना बचाव रखें।

 

उपाय: आज के दिन भगवान के प्रति आस्था बनाए रखें।

 

अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9

Back to blog

Leave a comment

Please note, comments need to be approved before they are published.