मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
आज कार्यस्थल पर अपनी जिम्मेदारियों को प्राथमिकता दें और सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। काम की रफ्तार में कुछ अचानक आने वाली रुकावटें खलल डाल सकती हैं। स्वास्थ्य के मोर्चे पर, विशेषकर मधुमेह (Diabetes) के रोगियों को आज अपनी दवाओं और रूटीन को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: Lal Kitab Kundli
वृषभ (Taurus) - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
व्यापारियों के लिए आज का दिन काम करने के तौर-तरीकों में बदलाव लाने का है। दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा और साथियों का पूरा साथ मिलेगा। अगर आप खुदरा (Retail) कारोबार में हैं, तो आज कमाई में बढ़ोतरी के अच्छे आसार नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Best App for Astrology Prediction
मिथुन (Gemini) - क, की, कु, घ, छ, के, को, ह
जीवनसाथी की सलाह आज आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं होगी, उस पर गौर जरूर करें। दिनभर भागदौड़ तो रहेगी, लेकिन अच्छी बात यह है कि सहयोगियों की मदद से सारे काम समय रहते निपट जाएंगे।
यह भी पढ़ें: Best Astrologer in India
कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज अचानक कोई बड़ी जिम्मेदारी आपके सिर आ सकती है। घर के बड़ों का आशीर्वाद और उनका साथ आपका मनोबल ऊंचा रखेगा। उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है।
यह भी पढ़ें: Buy Ashtasiddhi Yantra
सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे
कामकाज का बोझ ज्यादा होने से मानसिक थकान महसूस हो सकती है। सावधान रहें, कुछ लोग चिकनी-चुपड़ी बातें करके आपसे अपना मतलब निकालने की फिराक में हैं। आज अपनी जेब का ख्याल रखें और फालतू खर्चों पर लगाम लगाएं।
यह भी पढ़ें: Sarva Shakti Peeth Yantra Benefits
कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो
घर-परिवार में खुशी और सुकून का माहौल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में बड़े अधिकारियों का भरोसा आप पर बना रहेगा। प्रभावशाली लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा जो भविष्य में काम आएगा। आज संपत्ति या नया घर खरीदने का विचार भी मन में आ सकता है।
यह भी पढ़ें: Madhya Shakti Peeth Yantra
तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
निजी जीवन की कुछ उलझनें मन को थोड़ा परेशान कर सकती हैं। आंखों में जलन या कोई समस्या हो तो नजरअंदाज न करें। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है, बात को आगे बढ़ाते हुए शादी के प्रस्ताव तक ले जाने का मन बना सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Vyapar Yantra
वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु
नया घर लेने या प्रॉपर्टी में निवेश की योजना बनाने के लिए दिन उत्तम है। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों की अच्छी कमाई होने के योग हैं। आज परिवार के साथ हंसी-मजाक और सुकून के पल बिताने का मौका मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Shree Baglamukhi Yantra
धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
कार्यक्षेत्र में किसी बात पर मन मुटाव या असहज स्थिति बन सकती है, ऐसे में भावनाओं में बहने के बजाय अपनी सूझबूझ से काम लें। सेहत के मामले में पेट से जुड़ी दिक्कतें या कब्ज परेशान कर सकती है, खान-पान ठीक रखें।
यह भी पढ़ें: Moti Gemstone
मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि
जो लोग नई नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं, उन्हें आज खुशखबरी मिल सकती है। लंबे समय से अटके हुए काम अब धीरे-धीरे पटरी पर लौटते दिखेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और धन लाभ होने की भी प्रबल संभावना है।
कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द
आज आपका ध्यान अपनी फिटनेस और पर्सनालिटी पर ज्यादा रहेगा। अगर समय का सही इस्तेमाल करेंगे, तो कई लटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। आपके काम और विचार आज दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे।
मीन (Pisces) - दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि
आज खुद को मानसिक रूप से मजबूत और पॉजिटिव रखना बहुत जरूरी है। लोगों की टीका-टिप्पणी पर ध्यान न दें। पुराने संपर्कों या जान-पहचान से फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता और गहरा होगा, आपसी समझ बढ़ेगी।
अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9
9999990522