21 july 2024 horoscope

21-july-2024-horoscope

मेष (Aries) –

आज आपके परिवार के किसी सदस्य की ओर से आपको अनादर एवं अपमान का सामना करना पड़ सकता है । आपके मन में आज जरूरत से ज्यादा भटकाव देखने को मिलेगा व काल्पनिक वहम भी पैदा हो सकते है । संभव है कि आज आपको शारीरिक कष्टों का सामना करना पड़े ।उपाय-आज मंदिर या तीर्थ यात्रा पर जाए तो आपके लिए शुभ रहेगा |

 

वृषभ (Taurus) –

आज आपको आग या बिजली से बचाव रखने की आवश्यकता है अन्यथा आपको किसी प्रकार का नुकसान देखने को मिल सकता है । संभव है कि आपको आज कार्य क्षेत्र में मुसीबतों का सामना करना पड़े । आपके ऊपर किसी प्रकार का झूठा आरोप भी लग सकता है ।

उपाय-आज के दिन किसी से वाद विवाद न करे खासकर महिलाओं से, और साथ ही आज के दिन मन्दिर में 2 नारियल पूजा वाले और दो साबुत बादाम पर सरसों का तेल लगाकर मंदिर में रखकर आएं।

 

मिथुन (Gemini) –
आज आपको अपने कार्य में अच्छी सफलता मिल सकती है। आपका भाग्य आज प्रबल रहेगा । आपको सभी कार्यो में सफलता प्राप्त होगी । आज का दिन काम-काज के लिए उत्तम रहेगा। परिवार के साथ आज आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे ।

 

कर्क (Cancer) – 

आपकी योजनाएं आज सफल रहेंगी तथा आज के दिन आपको कार्य क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आज आपको घूमने-फिरने के अवसर प्राप्त होंगे जिससे आपका भरपूर मनोरंजन होगा। परिवार के साथ आज अच्छा समय व्यतीत होगा। आपके द्वारा दी गई सलाह दूसरों के काम आएगी। आज परिवार के साथ मधुर संबंध बने रहेंगे ।

 

सिंह (Leo) –
आज आपका स्वास्थ्य आम तौर पर अच्छा बना रहेगा। आपके द्वारा दी गई सलाह दूसरों के काम आएगी। आज आपकी रूचि मनोरंजन के साधनों की तरफ होगी। परिवार के लोगों के साथ आज अच्छा समय व्यतीत होगा।

आपको आज कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी । आज आपके आत्मविश्वास और शक्ति में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी । आपको जीवनसाथी और बेटे की ओर से आज सुखद समाचार प्राप्त होंगे ।

 

कन्या (Virgo) –
ईश्वर की आराधना करने से आज आपको मानसिक शान्ति प्राप्त होगी तथा भाग्य से भी आज अच्छा सहयोग प्राप्त होगा । आज के दिन आपको परिवार के सदस्यों की ओर से भी सम्पूर्ण सहयोग की प्राप्ति होगी ।

आज आपको अपने भाग्य से हर संभव सहायता मिलेगी तथा हर तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी।आज आपको शिक्षा एवं प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी । परिवार के सदस्यों से आज आपको हर संभव सहयोग मिलेगा । आज आप कार्य क्षेत्र में अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे रहेंगे ।

 

तुला (Libra) –
आज घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा जिससे आपके घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा । आज के दिन किसी परिचित व्यक्ति से मिलने का सौभाग्य प्राप्त होगा । परिवार की ओर से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा | भाग्य से आज आपको अच्छा सहयोग मिलेगा। आपको कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।

 

वृश्चिक (Scorpius) – 
आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आपके स्वभाव तथा व्यवहार में आज परिपक्वता देखने को मिलेगी। क्रोध से अपना बचाव रखें तथा धैर्य बनाएं रखें । आज आपके शरीर में आलस्य की अधिकता बनी रहेगी । परिवार के सदस्यों के प्रति किसी गंभीर सोच-विचार में डूबे रहेंगे । दूसरों के साथ नरमी से पेश आएं । आपको कार्य क्षेत्र में आज संघर्षमय स्थिति का सामना करना पड़ेगा ।

उपाय- आज के दिन भाई व यार दोस्तों को कुछ भी मीठा खिलाए व उससे मधुर संबंध रखे और आज ही काली या भूरी गाय को हरा चारा खिलाए ।

 

धनु (Sagittarius) –
आज आपको दुर्घटना में चोट लगने का भय रहेगा, सावधानी रखें । आपको स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। आज बेवजह के खर्चो की अधिकता बनी रहेगी। आज आप मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे जिसके कारण आपका मन अपने कार्य में पूरी तरह से नहीं लग पाएगा। आज आपके लिए निराशाजनक हालात पैदा होंगे।

 बेफिजूल के कार्यो में आज आप मेहनत करेंगे जिसका आपको आज कोई लाभ प्राप्त नहीं होगा । परिवार के सदस्यों के साथ आज विचारों में मतभेद उत्पन्न हो सकता है ।

उपाय-आज खाने मे या पानी पीने मे चांदी के बर्तनों का प्रियोग करे, और एक सफेद रुमाल अपनी माता के हाथों से लेकर अपने पास रखें ।

मकर (Capricornus) –
आज आपको अपने कार्य में आशानुरूप सफलता नहीं मिल पाएगी। परिवार के किसी सदस्य या मित्र से मन-मुटाव हो सकता है जिसके कारण तनाव की स्थिति बन सकती है। मन में गुस्से की प्रवृत्ति भी बन सकती है। आपको कार्य क्षेत्र में आज किसी कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है । परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य आज खराब हो सकता है ।

उपाय- आज 12 कपूर की टिक्की जल प्रवाह करें।


कुम्भ (Aquarius) –
आज के दिन आपके घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। व्यर्थ की चिंताओं में आज आपका मन परेशान रहेगा तथा आज आपके मन में एक अजीब-सा डर बना रहेगा । आपके परिवार के किसी सदस्य को आज स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत हो सकती है साथ ही आपको शारीरिक कमजोरी का सामना करना पड़ सकता है । आज आपका अपने मित्रो के साथ किसी न किसी बात पर बहस हो सकती है |

उपाय-आज के दिन खट्टी मीठी गोलियां छोटे-छोटे बच्चों में बराबर-बराबर बांटे ।

 

मीन (Pisces) –
आज आप किसी ऐसे कार्य को अंजाम दे सकते है जिससे आपके घर-परिवार का नाम रौशन होगा । आज के दिन परिवार की तरफ से प्रसन्नता के हालात बने रहेंगे तथा पारिवारिक सुख अच्छा रहेगा। आज किसी नयी आर्थिक योजनाओं का सफलतापूर्वक संपादन होगा ।

उपाय-आज के दिन सफेद और लाल रंग का रुमाल अपने पास जेब में रखें।

Back to blog

Our Recent Blog

Bussiness ke liye lal kitab ke upay

बिजनेस में अपार सफलता के लिए लाल किताब के सिद्ध...

व्यापार (Business) केवल धन कमाने का जरिया नहीं है, बल्कि यह किसी भी व्यक्ति के सपने, उसकी मेहनत और उसके आत्मविश्वास का प्रतीक होता है। हर व्यापारी की चाहत होती...

Read more
surya amrit dhoop

सूर्य अमृत धूप – उपयोग करने की विधि, अद्भुत लाभ...

प्राचीन भारतीय संस्कृति में सूर्य को 'प्रत्यक्ष देवता' माना गया है—एक ऐसा देवता जो हमें साक्षात दिखाई देता है और जिसके बिना पृथ्वी पर जीवन की कल्पना भी असंभव है।...

Read more
बुध की महादशा क्या है? अंतर्दशा, लक्षण, महत्व और लाल किताब उपाय

बुध की महादशा क्या है? अंतर्दशा, लक्षण, महत्व और लाल...

वैदिक ज्योतिष में विंशोत्तरी दशा पद्धति का विशेष महत्व है। यह माना जाता है कि हमारे जीवन की दिशा और दशा, ग्रहों की महादशाओं द्वारा निर्धारित होती है। इन सभी...

Read more
बृहस्पति की महादशा क्या है? अंतर्दशा, लक्षण, महत्व और लाल किताब उपाय

बृहस्पति की महादशा क्या है? अंतर्दशा, लक्षण, महत्व और लाल...

भारतीय वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की दशाओं का विशेष महत्व है, और इनमें बृहस्पति (Jupiter) यानी 'गुरु' की महादशा को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। गुरु को 'आकाश तत्व' का...

Read more
jupiter mahadasha

Jupiter Mahadasha: Meaning, Effects, Antardasha, Importance, and Effective Lal Kitab...

Jupiter Mahadasha lasts for sixteen years, and for many people, this phase becomes a turning point in how they see life,...

Read more
mars mahadasha

Mars Mahadasha: Meaning, Significance, Antardashas & Effective Lal Kitab Remedies

Mars Mahadasha is the kind of phase where life doesn’t stay “slow” for long; it always suddenly picks up speed. You...

Read more
mercury mahadasha

Mercury Mahadasha: Meaning, Effects, Antardasha , Importance, and Effective Lal...

In astrology, Mercury Mahadasha is not just a planetary period; it is a phase that reshapes how a person thinks, acts, and experiences life. Among all planetary Mahadashas, Mercury Mahadasha...

Read more
Ketu Mahadasha

Ketu Mahadasha: Meaning, Effects, Antardasha, Importance, and Effective Lal Kitab...

In astrology, Ketu represents spirituality, detachment, and sudden changes. His lessons aren't always comfortable, but they're essential for your soul's growth. Where other planets give, Ketu takes away, not to...

Read more
mangal ki mahadasha

मंगल की महादशा क्या है? अंतर्दशा, लक्षण, महत्व और लाल...

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और उनकी महादशाओं का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। जब हम मंगल (Mars) की बात करते हैं, तो हमारे मन में साहस,...

Read more
chandrma ki mahadasha

चन्द्रमा की महादशा क्या है? अंतर्दशा, लक्षण, महत्व और लाल...

ज्योतिष के अनुसार, चन्द्रमा की महादशा कुल 10 वर्षों की होती है। यह कालखंड भावनाओं, संवेदनशीलता और मानसिक परिवर्तनों का समय होता है। यदि आपकी कुंडली में चन्द्रमा शुभ स्थिति...

Read more