22 april 2023 horoscope

22 April 2023 Horoscope (राशिफल)

मेष
आज आपको स्वास्थ्य सम्बन्धित दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा तथा धन से संबंधित परेशानी देखने को मिलेगी । परिवार की ओर से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा । आज आपको अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलने का मौका प्राप्त होगा। भाग्य से आज आपको अच्छा सहयोग मिलेगा। आपको कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।
उपाय
आज के दिन चांदी की डिब्बी में चावल भरकर मां से आशीर्वाद के रूप में ले और साथ ही हरे रंग के कपड़े अपनी श्रद्धानुसार छोटी-छोटी कन्याओं को दें।

वृषभ
आज आप अपनी योग्यता और बुद्धिमता का प्रयोग करके कार्य क्षेत्र में सफलता का परचम लहराएंगे। आपका पढ़ाई-लिखाई से संबंधित क्षेत्र में अच्छा मन लगेगा। आज आपको भाग्य से हर संभव सहायता मिलेगी तथा आज आपका दूसरों पर प्रभाव अच्छा रहेगा।
उपाय
आज मंदिर या तीर्थ यात्रा पर जाए तो आपके लिए शुभ रहेगा ।

मिथुन
आज आपको अपने स्वास्थ्य की ओर से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है । आज शरीर में बेवजह का आलस बना रहेगा । परिवार में किसी बात को लेकर के आज मन-मुटाव हो सकता है तथा परिवार में किसी सदस्य को आज स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत हो सकती है । आज के दिन गहरे पानी से अपना बचाव रखें ।
उपाय
आज के दिन भगवान के प्रति आस्था बनाए रखें ।

कर्क
आज आपको दुर्घटना में चोट लगने का भय रहेगा, सावधानी रखें । आपको स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। आज बेवजह के खर्चो की अधिकता बनी रहेगी। आज आप मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे जिसके कारण आपका मन अपने कार्य में पूरी तरह से नहीं लग पाएगा। आज आपके लिए निराशाजनक हालात पैदा होंगे।
उपाय
आज के दिन माता से चांदी की डिब्बी में चावल भरकर आशीर्वाद के रूप में ले और संभव हो सके तो आज खाने में या पानी पीने में चांदी के बर्तनों का प्रयोग करें ।

सिंह
आज आपको पढ़ाई-लिखाई में आशाजनक परिणाम नहीं मिल पाएंगे। आज के दिन परिवार के किसी सदस्य के साथ मन-मुटाव हो सकता है तथा मन में नकारात्मक विचार बन सकते हैं। आप केवल देखी हुई बातों पर विश्वास करें।
उपाय
आज के दिन दूध को जलने न दें व खोया न बनाएं, अगर दूध का व्यवसाय है तो कोई बात नहीं, लेकिन घर में न ऐसा न करें।

कन्या
आज आपको घूमने-फिरने के अवसर प्राप्त होंगे जिससे आपका भरपूर मनोरंजन होगा। परिवार के साथ आज अच्छा समय व्यतीत होगा। आपके द्वारा दी गई सलाह दूसरों के काम आएगी। आपका आज का दिन अच्छा रहेगा । आपके वाणी के प्रभाव से आज आपके कार्य सफल होंगे तथा बड़े-बुजुर्गो का अच्छा सुख प्राप्त होगा ।
उपाय
आज धर्म स्थान में 800 ग्राम गुड़, दो चुटकी केसर, 60 ग्राम सौंफ रखकर आएं।

तुला
आज आपको अपने कार्य में आशानुरूप सफलता नहीं मिल पाएगी। परिवार के किसी सदस्य या मित्र से मन-मुटाव हो सकता है जिसके कारण तनाव की स्थिति बन सकती है। मन में गुस्से की प्रवृत्ति भी बन सकती है। आज आपके मन में नकारात्मक विचार की अधिकता रहेगी जिससे आप परेशान रहेंगे ।
उपाय
आज 12 कपूर की टिक्की जल प्रवाह करें।
आज के दिन कोई भी ऐसे कार्य न करें जिससे कि आपके चरित्र पर कोई बात आए और 500 ग्राम जौ लाल सूती कपड़े में बांधकर घर में किसी अंधेरी जगह में रखकर उस पर भारी बक्सा या पत्थर रख दें।

वृश्चिक
आज आपके मन में नया उत्साह और जोश देखने को मिलेगा। आपको आज परिवार का साथ प्राप्त होगा। सृजनात्मक कार्यों में आज आपका मन लगेगा। हो सकता है आज के दिन लिए जाने वाले फैसले आपके गलत साबित हों, संभव है आज अपने दोस्तों और भाइयों से किसी तरह के मतभेद पैदा हों । आज आपको किसी बड़ी धन हानि का भी सामना करना पड़ सकता है ।
उपाय
आज के दिन छोटी-छोटी 9 या 10 वर्ष तक की कन्याओं को मीठा देकर उनका आशीर्वाद अवश्य लें और मां दुर्गा जी की पूजा करें।

धनु
आज के दिन आपको पेट से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में सहयोगियों से किसी बात को लेकर आज मन-मुटाव हो सकता है। आज किसी बात को लेकर मन में चिंता लगी रहेगी।
उपाय
आज के दिन 60 ग्राम सौंफ, 600 ग्राम गुड़, व दो चुटकी केसर मन्दिर में रखकर आएं।

मकर
आपके द्वारा दी गई सलाह दूसरों के काम आएगी। आज आपकी रूचि मनोरंजन के साधनों की तरफ होगी। परिवार के लोगों के साथ आज अच्छा समय व्यतीत होगा। आज घर-परिवार या रिश्तेदारी में किसी प्रकार का मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। आपका प्रभाव दूसरों पर अधिक रहेगा।
उपाय
आज के दिन सुबह घर से निकलने से पहले पानी का कुम्भ स्थापित करें वापस आने पर उसे मंदिर में रख आए ।

कुम्भ
आज के दिन आपके घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। व्यर्थ की चिंताओं में आज आपका मन परेशान रहेगा तथा आज आपके मन में एक अजीब-सा डर बना रहेगा । आपके परिवार के किसी सदस्य को आज स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत हो सकती है साथ ही आपको शारीरिक कमजोरी का सामना करना पड़ सकता है ।
उपाय
आज के दिन 121 खोये के फीके पेड़े 11 छोटे-छोटे बच्चों में बराबर-बराबर बांटे या जल प्रवाह करें।

मीन
आज आपका काफी लोगों से मिलना-जुलना हो सकता है जिससे दूसरों के साथ मधुर संबंध बनेंगे। आपको आज अपने कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आज आपका परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। कार्य क्षेत्र में सकारात्मक स्थिति बनी रहेगी।
उपाय
आज के दिन चांदी की डिब्बी में शहद भरकर जेब में रखें।
Back to blog

Our Recent Blog

mounts of palm

Decoding Mounts on Palm: What Do They Mean?

Palmistry is not just about the lines on your hand. The soft, padded areas beneath each finger and around the thumb, known as the mounts on the palm, also play...

Read more
how to read kundli

How to Read Palm: A Beginner’s Guide to Understanding Palm...

For centuries, people have been curious about the lines on their palms and what they might reveal. This curiosity gave rise to palmistry, also known as palm reading. If you’re...

Read more
budh purnima 2026

बुद्ध पूर्णिमा 2026: जानें शुभ तिथि, बुद्ध के चार आर्य...

आपने अक्सर सुना होगा कि पूर्णिमा का दिन धार्मिक दृष्टि से बहुत खास होता है, लेकिन वैशाख मास की जो पूर्णिमा आती है, वह आम पूर्णिमाओं की तरह नहीं होती।...

Read more
shani mahadasha

शनि की महादशा क्या है? अंतर्दशा, लक्षण, महत्व और लाल...

ज्योतिष की दुनिया में 'शनि' एक ऐसा नाम है जिसे सुनते ही बहुत से लोग डर जाते हैं। उन्हें लगता है कि शनि की महादशा का मतलब सिर्फ दुख, गरीबी...

Read more
rahu amrit dhoop ke fayde

राहु अमृत धूप – जानिए उपयोग की सही विधि, अद्भुत...

ज्योतिष शास्त्र में राहु को एक 'छाया ग्रह' माना गया है, जो अपनी मायावी प्रकृति, भ्रम और अचानक होने वाली घटनाओं के लिए जाना जाता है। यदि राहु कुंडली में...

Read more
bhimrao ambedkar jayanti

डॉ. बी. आर. अंबेडकर जयंती: संविधान के निर्माता की 135वीं...

14 अप्रैल 2026 की सुबह जब सूरज अपनी पहली किरण बिखेरेगा, तो भारत के करोड़ों घरों में एक अलग ही ऊर्जा होगी। यह दिन केवल एक कैलेंडर की तारीख नहीं...

Read more
shani amrit dhoop

शनि अमृत धूप – जानिए उपयोग की सही विधि, अद्भुत...

भारतीय ज्योतिष और अध्यात्म में सुगंध का बहुत बड़ा महत्व है। प्राचीन काल से ही ऋषि-मुनियों ने वातावरण को शुद्ध करने और ग्रहों के प्रतिकूल प्रभाव को कम करने के...

Read more
बृहस्पति अमृत धूप – जानिए उपयोग की सही विधि, अद्भुत लाभ और प्रभाव

बृहस्पति अमृत धूप – जानिए उपयोग की सही विधि, अद्भुत...

लाल किताब ज्योतिष में ग्रहों की स्थिति हमारे जीवन की दिशा निर्धारित करती है। इनमें 'बृहस्पति' को 'देवगुरु' की पदवी प्राप्त है। बृहस्पति ग्रह विस्तार, ज्ञान, धर्म, धन और सौभाग्य...

Read more
बुध अमृत धूप

बुध अमृत धूप – जानिए उपयोग की सही विधि, अद्भुत...

लाल किताब की दिव्य परंपरा में 'बुध ग्रह' को ग्रहों का राजकुमार माना गया है। बुध हमारी बुद्धि, वाणी (संचार), व्यापार, और निर्णय लेने की क्षमता का स्वामी है। यदि...

Read more
शुक्र अमृत धूप – उपयोग करने की विधि, अद्भुत लाभ और प्रभाव

शुक्र अमृत धूप – उपयोग करने की विधि, अद्भुत लाभ...

भारतीय ज्योतिष और लाल किताब की प्राचीन परंपराओं में ग्रहों की शांति और उनकी कृपा प्राप्त करने के अनेक उपाय बताए गए हैं। इन्हीं उपायों में 'धूप' या 'सुगंध' का...

Read more