24 april 2024 horoscope

24 April 2023 Horoscope (राशिफल)

मेष
आज आपको अपने स्वास्थ्य के संबंध में सचेत रहना पडे़गा, अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता हैं। आज आपको कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आपके परिवार के सदस्यों से किसी न किसी बात को लेकर आज अलगाव की स्थिति पैदा हो सकती है। आपका किसी से मन-मुटाव हो सकता है।
उपाय
आज के दिन चांदी की डिब्बी में शहद भरकर जेब में रखें।
आज के दिन हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।
आज के दिन गंगा स्नान करें ।

वृषभ
आज आपको भाग्य का पूरा सहयोग नहीं मिल पाएगा परंतु कानून से संबंधित मामले आपके पक्ष में हो सकते हैं। आपके व्यवहार में आज गुस्सा देखने को मिलेगा। आज आप किसी कारणवश चिन्तित रहेंगे। आपको किसी कारण धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको स्वास्थ्य सम्बन्धित दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा तथा धन से संबंधित परेशानी देखने को मिलेगी ।
उपाय
आज के दिन चांदी की डिब्बी में चावल भरकर मां से आशीर्वाद के रूप में ले और साथ ही हरे रंग के कपड़े अपनी श्रद्धानुसार छोटी-छोटी कन्याओं को दें।
आज के दिन चांदी का चौकोर टुकड़ा अपनी जेब में रखें।

मिथुन
आपको भाग्य का आज सम्पूर्ण सहयोग प्राप्त नहीं होगा। पढ़ाई-लिखाई में मन नहीं लग पाएगा। गलत कार्य की तरफ मन जाने के कारण कार्य में नुकसान हो सकता है। आपके तथा परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में कमी देखने को मिल सकती है। संभव है कि आज आपको शारीरिक कष्टों का सामना करना पड़े ।
उपाय
आज मंदिर या तीर्थ यात्रा पर जाए तो आपके लिए शुभ रहेगा ।
आज बाहरी व्यक्ति से मुफ्त उपहार न लें अगर लेना ही पड़े तो कुछ पैसे अवश्य दे दें।

कर्क
आज आपको अपने स्वास्थ्य की ओर से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है । आज शरीर में बेवजह का आलस बना रहेगा । परिवार में किसी बात को लेकर के आज मन-मुटाव हो सकता है तथा परिवार में किसी सदस्य को आज स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत हो सकती है । आज के दिन गहरे पानी से अपना बचाव रखें ।
उपाय
आज 7 पीली रत्तियां (जो सोना तोलने के काम आती हैं) और एक सोने का चौकोर टुकड़ा पीले सूती कपड़े में बांधकर अपने पास रखें और आज विशेषकर साधु-महात्माओं, तांत्रिक-फकीरों की संगति या किसी भी प्रकार की सेवा में न पड़ें।

सिंह
आज आपको दुर्घटना में चोट लगने का भय रहेगा, सावधानी रखें । आपको स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। आज बेवजह के खर्चो की अधिकता बनी रहेगी। आज आप मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे जिसके कारण आपका मन अपने कार्य में पूरी तरह से नहीं लग पाएगा। आज आपके लिए निराशाजनक हालात पैदा होंगे।
उपाय
आज के दिन माता से चांदी की डिब्बी में चावल भरकर आशीर्वाद के रूप में ले और संभव हो सके तो आज खाने में या पानी पीने में चांदी के बर्तनों का प्रयोग करें ।
आज गले में पीला धागा या सोना अवश्य धारण करें और अपनी इच्छानुसार चने की दाल या केसर धर्मस्थान में रखकर आएं।

कन्या
आज आपका किसी परीचित के कारण धन हानि हो सकता है। आपका बिना कारण किसी से मतभेद उत्पन्न हो सकता है तथा बिना कारण आज आपके ऊपर किसी प्रकार का आरोप लग सकता है। आपके शरीर में आज बेवजह के आलस्य की प्रधानता बनी रहेगी तथा परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में कमी देखने को मिल सकती है । आज आपके मन में गुस्से की भावना बन सकती हैं ।
उपाय
आज के दिन दूध को जलने न दे या खोया न बनाएं, अगर दूध का व्यवसाय है तो कोई बात नहीं, लेकिन घर में ऐसा न करें ।
आज गले में किसी भी प्रकार की स्पैटिक, रूद्राक्ष, तुलसी आदि की माला न पहने और नाक साफ रखें ।
आज दूध में दलिया बनाकर खाएं, बुजुर्ग पंडितों एवं बुजुर्ग अध्यापकों के पांव हाथ लगाकर के आशीर्वाद लें और साथ ही सौंफ जरूर खाएं ।

तुला
आपको तथा आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में परेशानी देखने को मिल सकती है। आज धन से संबंधित मामले अच्छे रहेंगे। किसी मित्र से लंबे समय बाद भेंट हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। आज खर्चों की अधिकता रहेगी तथा किसी के कारण मन परेशान रहेगा। नए कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा।
उपाय
आज धर्म स्थान में 800 ग्राम गुड़, दो चुटकी केसर, 60 ग्राम सौंफ रखकर आएं।

वृश्चिक
आज घर-परिवार या किसी मित्र-रिश्तेदार के यहां कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है। कार्य क्षेत्र में अपने से वरिष्ठ लोगों के साथ आज संबंध प्रगाढ़ हो सकते है। आज आपको कार्यक्षेत्र में किसी की सहायता से सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य का आज खास ध्यान रखें अन्यथा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । आज आपको कार्यक्षेत्र में किसी की सहायता से सफलता प्राप्त होगी।
उपाय
आज 12 कपूर की टिक्की जल प्रवाह करें।

धनु
आज के दिन लिए जाने वाले फैसले आपके गलत साबित हों, संभव है आज अपने दोस्तों और भाइयों से किसी तरह के मतभेद पैदा हों । आज आपको किसी बड़ी धन हानि का भी सामना करना पड़ सकता है । परिवार के सदस्यों की तरफ से सुख और सहयोग मिलेगा। आज सभी के साथ मधुर व्यवहार रहेगा। व्यवसाय में आज लाभदायक स्थिति रहेगी।
उपाय
आज के दिन छोटी-छोटी 9 या 10 वर्ष तक की कन्याओं को मीठा देकर उनका आशीर्वाद अवश्य लें और मां दुर्गा जी की पूजा करें।

मकर
आज के दिन आपको पेट से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में सहयोगियों से किसी बात को लेकर आज मन-मुटाव हो सकता है। आज किसी बात को लेकर मन में चिंता लगी रहेगी।
उपाय
आज के दिन 60 ग्राम सौंफ, 600 ग्राम गुड़, व दो चुटकी केसर मन्दिर में रखकर आएं।
आज के दिन पीला सूती रूमाल का प्रयोग करें और साथ ही पिता का सामान जैसे- परफ्यूम या बिस्तर आदि का इस्तेमाल करें ।

कुम्भ
आज आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानी हो सकती है जिसके कारण आपके शरीर में आलस्य की अधिकता रहेगी । आपके अंदर बेवजह का गुस्सा बनेगा जो आज आपके लिए परेशानियों के हालात पैदा करेगा । आपके भाई-बन्धुओं के लिए आज परेशानियां बढ़नी संभव हैं । आज परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में दिक्कत देखने को मिल सकती है ।
उपाय
आज के दिन 6 कन्याओं को दूध व मिश्री दें।
आज के दिन सुबह घर से निकलने से पहले पानी का कुम्भ स्थापित करें वापिस आने पर उसे मंदिर में रख आएं ।

मीन
आज कार्य क्षेत्र में आपका प्रभाव अच्छा बना रहेगा। आपको अपने परिवार की जिम्मेदारियों को अच्छे तरीके से निर्वाह करने में मदद मिलेगी। आज के दिन आपको स्वास्थ्य के संबंध में कमी देखने को मिल सकती है। आपका पढ़ाई-लिखाई में भी मन नहीं लग पाएगा।
उपाय
आज के दिन 121 खोये के फीके पेड़े 11 छोटे-छोटे बच्चों में बराबर-बराबर बांटे या जल प्रवाह करें।
आज के दिन नई ब्याही लड़की को पतीसे की मिठाई दें ।
Back to blog

Our Recent Blog

rahu amrit dhoop ke fayde

राहु अमृत धूप – जानिए उपयोग की सही विधि, अद्भुत...

ज्योतिष शास्त्र में राहु को एक 'छाया ग्रह' माना गया है, जो अपनी मायावी प्रकृति, भ्रम और अचानक होने वाली घटनाओं के लिए जाना जाता है। यदि राहु कुंडली में...

Read more
bhimrao ambedkar jayanti

डॉ. बी. आर. अंबेडकर जयंती: संविधान के निर्माता की 135वीं...

14 अप्रैल 2026 की सुबह जब सूरज अपनी पहली किरण बिखेरेगा, तो भारत के करोड़ों घरों में एक अलग ही ऊर्जा होगी। यह दिन केवल एक कैलेंडर की तारीख नहीं...

Read more
shani amrit dhoop

शनि अमृत धूप – जानिए उपयोग की सही विधि, अद्भुत...

भारतीय ज्योतिष और अध्यात्म में सुगंध का बहुत बड़ा महत्व है। प्राचीन काल से ही ऋषि-मुनियों ने वातावरण को शुद्ध करने और ग्रहों के प्रतिकूल प्रभाव को कम करने के...

Read more
बृहस्पति अमृत धूप – जानिए उपयोग की सही विधि, अद्भुत लाभ और प्रभाव

बृहस्पति अमृत धूप – जानिए उपयोग की सही विधि, अद्भुत...

लाल किताब ज्योतिष में ग्रहों की स्थिति हमारे जीवन की दिशा निर्धारित करती है। इनमें 'बृहस्पति' को 'देवगुरु' की पदवी प्राप्त है। बृहस्पति ग्रह विस्तार, ज्ञान, धर्म, धन और सौभाग्य...

Read more
बुध अमृत धूप

बुध अमृत धूप – जानिए उपयोग की सही विधि, अद्भुत...

लाल किताब की दिव्य परंपरा में 'बुध ग्रह' को ग्रहों का राजकुमार माना गया है। बुध हमारी बुद्धि, वाणी (संचार), व्यापार, और निर्णय लेने की क्षमता का स्वामी है। यदि...

Read more
शुक्र अमृत धूप – उपयोग करने की विधि, अद्भुत लाभ और प्रभाव

शुक्र अमृत धूप – उपयोग करने की विधि, अद्भुत लाभ...

भारतीय ज्योतिष और लाल किताब की प्राचीन परंपराओं में ग्रहों की शांति और उनकी कृपा प्राप्त करने के अनेक उपाय बताए गए हैं। इन्हीं उपायों में 'धूप' या 'सुगंध' का...

Read more
Bussiness ke liye lal kitab ke upay

बिजनेस में अपार सफलता के लिए लाल किताब के सिद्ध...

व्यापार (Business) केवल धन कमाने का जरिया नहीं है, बल्कि यह किसी भी व्यक्ति के सपने, उसकी मेहनत और उसके आत्मविश्वास का प्रतीक होता है। हर व्यापारी की चाहत होती...

Read more
surya amrit dhoop

सूर्य अमृत धूप – उपयोग करने की विधि, अद्भुत लाभ...

प्राचीन भारतीय संस्कृति में सूर्य को 'प्रत्यक्ष देवता' माना गया है—एक ऐसा देवता जो हमें साक्षात दिखाई देता है और जिसके बिना पृथ्वी पर जीवन की कल्पना भी असंभव है।...

Read more
बुध की महादशा क्या है? अंतर्दशा, लक्षण, महत्व और लाल किताब उपाय

बुध की महादशा क्या है? अंतर्दशा, लक्षण, महत्व और लाल...

वैदिक ज्योतिष में विंशोत्तरी दशा पद्धति का विशेष महत्व है। यह माना जाता है कि हमारे जीवन की दिशा और दशा, ग्रहों की महादशाओं द्वारा निर्धारित होती है। इन सभी...

Read more
बृहस्पति की महादशा क्या है? अंतर्दशा, लक्षण, महत्व और लाल किताब उपाय

बृहस्पति की महादशा क्या है? अंतर्दशा, लक्षण, महत्व और लाल...

भारतीय वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की दशाओं का विशेष महत्व है, और इनमें बृहस्पति (Jupiter) यानी 'गुरु' की महादशा को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। गुरु को 'आकाश तत्व' का...

Read more