मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
कार्यस्थल में व्यवधान हो सकते हैं। आय के अवसरों पर ध्यान दें। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि लेनी होगी। मानसिक अशांति हो सकती है। पड़ोसियों से मनमुटाव हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Lal Kitab Kundli
वृषभ (Taurus) - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यस्थल पर वरिष्ठों से शानदार तालमेल रहेगा। अपने शौक पर पैसा खर्च कर सकते हैं। घर में शांति व समृद्धि रहेगी। वैवाहिक रिश्ता उत्कृष्ट रहेगा।
यह भी पढ़ें: Best App for Astrology Prediction
मिथुन (Gemini) - क, की, कु, घ, छ, के, को, ह
कार्यस्थल पर बहस हो सकती है। परोपकारी गतिविधियों में रुचि ले सकते हैं। परिवार के सदस्यों से अच्छा व्यवहार करें। बच्चे का व्यवहार कुछ असामान्य लग सकता है।
यह भी पढ़ें: Best Astrologer in India
कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो
दिन की शुरुआत बहुत अनुकूल होगी। पारिवारिक माहौल कुछ अलग रहेगा। अनैतिक गतिविधियों से दूर रहें। परिवार के सदस्य व्यवहार में सकारात्मक रहेंगे।
सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे
सामाजिक आयोजनों में भागीदारी बढ़ेगी। कंधों व कमर में दर्द हो सकता है। दूसरों के कार्यों से आपका काम प्रभावित हो सकता है। कानूनी मामले जटिल हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Sarva Shakti Peeth Yantra Benefits
कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो
कार्यप्रणाली में बदलाव कर सकते हैं। अविवाहितों के विवाह पक्के हो सकते हैं। व्यवसायी अपने उत्पादों के विपणन पर पैसा खर्च कर सकते हैं। अपने लक्ष्यों के प्रति लापरवाही न करें।
यह भी पढ़ें: Madhya Shakti Peeth Yantra
तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
कार्यस्थल पर दूसरों पर निर्भर रहना होगा। धन व वित्त को लेकर चिंता होगी। इसलिए, धैर्य बनाए रखें। आज काम से संतोष नहीं होगा। दिन आपकी मर्जी के अनुसार नहीं चलेगा।
यह भी पढ़ें: Vyapar Yantra
वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु
दिन की शुरुआत सुखद समाचार से होगी। जीवनशैली व रहन-सहन पर पूरा ध्यान देंगे। कम दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। किसी शुभ आयोजन में शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें: Shree Baglamukhi Yantra
धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
आज स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। लापरवाही से महत्वपूर्ण काम अटक सकते हैं। गलत लोगों की संगति से बचें। दिखावे पर पैसा खर्च होगा। संपत्ति के सौदों में नुकसान हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Moti Gemstone
मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि
आज काम में काफी व्यस्त रहेंगे। प्रेम संबंधों में आपसी समर्पण व निकटता का भाव बनेगा। कार्यस्थल पर मनचाहे लक्ष्य आसानी से पा लेंगे। नौकरीपेशा लोगों की आय बढ़ सकती है।
कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द
पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल हो सकती है। किसी पर्यटन स्थल की यात्रा की योजना बना सकते हैं। आज कुछ नया करने की प्रेरणा मिलेगी। भोजन की शुद्धता पर विशेष ध्यान दें।
मीन (Pisces) - दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि
दिन आपके लिए अत्यंत अनुकूल रहेगा। दिनचर्या काफी व्यवस्थित रहेगी। बीमार लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल सकता है। विदेश यात्रा की बाधा दूर होगी। कार्यस्थल पर मनचाहे परिणाम मिलेंगे।
अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9
9999990522