24 January 2025 daily horoscope

Daily Horoscope 24-January-2025 - Aaj Ka Rashifal

मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ

 

आपकी योजनाएं आज सफल रहेंगी तथा आज के दिन आपको कार्य क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं, लेकिन आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में किसी प्रकार की समस्या भी देखने को मिल सकती है। आज आपको पेट से संबंधित तकलीफें हो सकती हैं तथा आपके परिवार में आज किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब रहेगा। आप अपनी बुद्धिमता से कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगे।

उपाय: आज के दिन कुत्ते और कौवे को कुछ न कुछ खाने को दें।

यह भी पढ़ें: Lal Kitab Kundli

वृषभ (Taurus) - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो

 

आज का दिन कामकाज के लिए उत्तम रहेगा। परिवार के साथ आज आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज आपकी किसी परिचित के कारण धन हानि हो सकती है। आपका बिना कारण किसी से मतभेद उत्पन्न हो सकता है तथा बिना कारण आज आपके ऊपर किसी प्रकार का आरोप भी लग सकता है।

उपाय: आज के दिन गले में किसी भी प्रकार की स्फैटिक, रूद्राक्ष, तुलसी आदि की माला न पहनें और नाक साफ रखें।

यह भी पढ़ें: Astroscience App

मिथुन (Gemini) - क, की, कु, घ, छ, के, को, ह

 

ईश्वर की आराधना करने से आज आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी तथा भाग्य से भी आज अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। संभव है कि आपको आज कार्य क्षेत्र में दिक्कतों का सामना करना पड़े। आपके ऊपर आज बिना कारण आरोप-प्रत्यारोप भी लग सकता है। आपके परिवार के किसी सदस्य को आज स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय: आज के दिन सरसों के तेल का दान जरूर दें।

यह भी पढ़ें: Vyapar Yantra

 

कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो

 

आज आपको कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। आपको अपने आत्मविश्वास और शक्ति में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। जीवनसाथी और बेटे की ओर से आज सुखद समाचार प्राप्त होंगे।

उपाय: आज के दिन शरीर के बाएं हाथ पर सोना धारण करें।

यह भी पढ़ें: Shakni Yantra

सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे

 

आज आपको अपनों से बड़े का कहना मानने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य तौर पर अच्छा बना रहेगा। आज आपको भाग्य का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा जिससे कार्य क्षेत्र में उत्तम सफलता प्राप्त होगी।

यह भी पढ़ें: Shree Shodashi Yantra

कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो

 

आज आपको भाग्य से हर संभव सहायता मिलेगी तथा शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। कामकाज में आज लाभदायक स्थिति बनी रहेगी, परंतु कार्यक्षेत्र में किसी से मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। विरोधी वर्ग से आपको आज परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको या परिवार के किसी सदस्य को आज स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय: आज के दिन 100 ग्राम साबुत सुरमा जल प्रवाह करें। आज गले में पीला धागा या सोना अवश्य धारण करें और अपनी इच्छानुसार चने की दाल या केसर धर्मस्थान में रखकर आएं।

यह भी पढ़ें: Nazar Dosh Yantra

तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

 

आज आपके मन में गुस्से की प्रवृत्ति भी बन सकती है। आपके शरीर में आज बेवजह की दिक्कतें देखने को मिलेगी। आपको कार्य क्षेत्र में आज संघर्षमय स्थिति का सामना करना पड़ेगा।

वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु

 

व्यर्थ की चिंताओं में आज आपका मन परेशान रहेगा तथा आज आपके मन में एक अजीब-सा डर बना रहेगा। आपके परिवार के किसी सदस्य को आज स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत हो सकती है, साथ ही आपको शारीरिक कमजोरी का सामना करना पड़ सकता है। बेफिजूल के कार्यों में आज आप मेहनत करेंगे जिसका आपको आज कोई लाभ प्राप्त नहीं होगा। परिवार के सदस्यों के साथ आज विचारों में मतभेद उत्पन्न हो सकता है।

उपाय: आज के दिन खट्टी मीठी गोलियां छोटे-छोटे बच्चों में बराबर-बराबर बांटे। आज के दिन तवा, चिमटा या अंगीठी किसी मजदूर को दान दें।

धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे

 

आज आपको भाग्य का पूरा सहयोग नहीं मिल पाएगा, परंतु कानून से संबंधित मामले आपके पक्ष में हो सकते हैं। आपके व्यवहार में आज गुस्सा देखने को मिलेगा। आपको किसी कारण धन हानि का सामना करना पड़ सकता है।

 

उपाय: आज के दिन सफेद और लाल रंग का रुमाल अपने पास जेब में रखें।

मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि

 

आज आपके मन में जरूरत से ज्यादा भटकाव देखने को मिलेगा व काल्पनिक वहम भी पैदा हो सकते हैं। संभव है कि आज आपको शारीरिक कष्टों का सामना करना पड़े। आज आपका परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा तथा कार्य क्षेत्र में भी उत्तम स्थिति देखने को मिलेगी।

उपाय: आज आप तीर्थ यात्रा पर जाएं तो आपके लिए शुभ रहेगा।

कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द

 

आज आपके मन में किसी के प्रति ईर्ष्या भाव उत्पन्न हो सकते हैं तथा नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आपको तथा आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में परेशानी देखने को मिल सकती है, लेकिन भाग्य का सम्पूर्ण सहयोग आज आपको प्राप्त होगा जिससे आज आपके लिए सुखद समाचारों की प्रधानता बनी रहेगी। आज दूसरों से हर संभव सहायता मिलेगी। किसी मित्र से लंबे समय बाद भेंट हो सकती है।

उपाय: आज धर्म स्थान में गुड़, दो चुटकी केसर, एक मुठ्ठी सौंफ रखकर आएं।

मीन (Pisces) - दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि

 

आज आपको अपने कार्य में अच्छी सफलता मिल सकती है, परंतु कार्य क्षेत्र में आज सहकर्मियों से किसी न किसी बात को लेकर मतभेद की स्थिति बन सकती है। आज किसी अनहोनी घटना के घटित होने के कारण आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आपके मन में पढ़ाई-लिखाई के प्रति सकारात्मक विचार बनेंगे।

उपाय: आज के दिन गुरुओं का आशीर्वाद लेते रहें और धर्मस्थान में मिठाई का दान दें।

 

अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9

Back to blog

Our Recent Blog

MAHADASHA AUR ANTARDASHA

महादशा और अंतरदशा: कुंडली में किसका प्रभाव अधिक होता है?

ज्योतिष में अक्सर लोगों का यह सवाल होता है कि महादशा ज्यादा प्रभावशाली होती है या अंतरदशा। कई बार कुंडली देखते समय भी यही उलझन होती है कि जीवन में...

Read more
vastu doshas

Vastu Dosha Guide: Types, Effects & Remedies

Some people may have the experience of feeling comfortable as soon as they enter someone's flat and being at ease, while for others, there is no explanation for these sensations...

Read more
east facing house vastu

East-Facing House Vastu Shastra: Benefits, Room Tips & Remedies

Ever since the beginning of time, the universe has favored one particular direction. An east-facing house, also known as the entrance to Surya (the God of the Sun), is the...

Read more
money plant vastu

Money Plant Vastu Direction: Where to Place It for Real...

There are countless people who have kept money plants in their houses for years, changing them from one corner to another without realizing that the money plant direction can be...

Read more
vastu tips for home entrance

Unlock Prosperity With These Vastu Tips for Home Entrances

If you've ever entered a house that precisely feels "correct," it is likely to do with the entrance. According to home entrance Vastu, a main door is not just a...

Read more
West facing house vastu

West-Facing House Vastu: Benefits, Room Tips & Remedies

Are you thinking about the idea of either constructing or purchasing a house that faces west? If you are, perhaps you are also puzzled whether going for it is a...

Read more
गणेश चतुर्थी 2026: जानें तिथि, महत्व, पूजा विधि और गणपति स्थापना का शुभ समय

गणेश चतुर्थी 2026: जानें तिथि, महत्व, पूजा विधि और गणपति...

गणेश चतुर्थी हिंदू धर्म के सबसे प्रिय और उत्साहपूर्ण त्योहारों में से एक है। यह पर्व भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। गणपति बप्पा को बुद्धि,...

Read more
vastu for pooja room

Vastu for the Pooja Room: Where to Place It for...

Nobody plans the pooja room. That's just the truth of it. The living room gets a mood board, the kitchen gets measured three times before the modular units go in,...

Read more
best sleeping direction as per vastu

Best Sleeping Direction as per Vastu: Which Way Should You...

Sleep is one of the most important aspects of living healthily. However, a lot of people wake up feeling lazy and fatigued despite receiving a full night's rest. Things like...

Read more
rahu amrit sabun

राहु अमृत साबुन – उपयोग करने की विधि, अद्भुत लाभ...

क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि जिंदगी में सब कुछ एकदम परफेक्ट चल रहा हो, और अचानक से चीजें उलझने लगें? आप लाख कोशिश करें, लेकिन समझ ही...

Read more