24 june 2024 horoscope

24 June 2023 Horoscope (राशिफल)

मेष
आज के दिन आपको पेट से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में सहयोगियों से किसी बात को लेकर आज मन-मुटाव हो सकता है। आज किसी बात को लेकर मन में चिंता लगी रहेगी।
उपाय
आज के दिन सौंफ, गुड़, व दो चुटकी केसर मन्दिर में रखकर आएं।

वृषभ
आज आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानी हो सकती है जिसके कारण आपके शरीर में आलस्य की अधिकता रहेगी । आपके अंदर बेवजह का गुस्सा बनेगा जो आज आपके लिए परेशानियों के हालात पैदा करेगा । आज आपको भाग्य से हर संभव सहायता मिलेगी तथा आज आपका दूसरों पर प्रभाव अच्छा रहेगा।
उपाय
आज के दिन सुबह घर से निकलने से पहले पानी का कुम्भ स्थापित करें वापस आने पर उसे मंदिर में रख आएं |

मिथुन
आज आपके मन में किसी भी कार्य को करने के लिए पूर्ण आत्मविश्वास बना रहेगा तथा परिवार के सदस्यों से आपको हर संभव सहयोग प्राप्त होगा । आज आपको पेट से संबंधित तकलीफे होने की संभावना बनी हुई है। आपका किसी से बिना कारण मन-मुटाव हो सकता है।
उपाय
आज के दिन गले में चांदी की चैन पहनें और एक पूजा वाला नारियल पानी में बहाएं।

कर्क
आज आपको कार्य क्षेत्र में अच्छी स्थिति देखने को मिलेगी। शरीर में चुस्ती-फुर्ती बनी रहेगी। अपनी बुद्धिमता एवं योग्यता का पूरा लाभ हासिल होगा। आज के दिन आपके द्वारा नेक कार्य होंगे जिससे आपको मन की शांति प्राप्त होगी। परिवार की तरफ से सुख की अनुभूति प्राप्त होगी। आपके कार्य क्षेत्र में शुभ समाचारों की अधिकता रहेगी।
उपाय
आज के दिन 7 नारियल पूजा वाले सिर से सात बार उतारकर साफ चलते पानी में जल प्रवाह करें।

सिंह
आज आपको घर-परिवार या किसी रिश्तेदार के यहां किसी समारोह में भाग लेने का मौका मिल सकता है जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। अपने से बड़ों का कहना मानने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य तौर पर अच्छा बना रहेगा। आप अपने व्यवहार से दूसरों पर अपना सकारात्मक प्रभाव डालने में सक्षम रहेंगे। अपने से बड़ों का कहना मानने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

कन्या
आज आपके परिवार के किसी सदस्य की ओर से आपको अनादर एवं अपमान का सामना करना पड़ सकता है । आपके मन में आज जरूरत से ज्यादा भटकाव देखने को मिलेगा व काल्पनिक वहम भी पैदा हो सकते है । संभव है कि आज आपको शारीरिक कष्टों का सामना करना पड़े । आपके वाणी के प्रभाव से आज आपके कार्य सफल होंगे तथा बड़े-बुजुर्गो का अच्छा सुख प्राप्त होगा ।
उपाय
आज मंदिर या तीर्थ यात्रा पर जाए तो आपके लिए शुभ रहेगा ।

तुला
आज आपको अपने स्वास्थ्य की ओर से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है । आज शरीर में बेवजह का आलस बना रहेगा । परिवार में किसी बात को लेकर के आज मन-मुटाव हो सकता है तथा परिवार में किसी सदस्य को आज स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत हो सकती है । आप कार्य क्षेत्र में पूर्ण आत्मविश्वास के साथ आज अपने कार्य को पूरा करने का प्रयास करेंगे।
उपाय
आज के दिन भगवान के प्रति आस्था बनाए रखें ।

वृश्चिक
आज आपके मन में नया उत्साह और जोश देखने को मिलेगा। आपको आज परिवार का साथ प्राप्त होगा। सृजनात्मक कार्यों में आज आपका मन लगेगा। परीक्षा एवं प्रतियोगिता के संबंध में आपको आज कामयाबी हासिल होगी । परिवार का सम्पूर्ण सहयोग आज आपको प्राप्त होगा । आपके कार्य क्षेत्र के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
उपाय
आज खाने में या पानी पीने में चांदी के बर्तनों का प्रयोग करें, और एक सफेद रुमाल अपनी माता के हाथों से लेकर अपने पास रखें ।

धनु
आज आपको पढ़ाई-लिखाई में आशाजनक परिणाम नहीं मिल पाएंगे। आज के दिन परिवार के किसी सदस्य के साथ मन-मुटाव हो सकता है तथा मन में नकारात्मक विचार बन सकते हैं।
उपाय
आज के दिन दूध को जलने न दें व खोया न बनाएं, अगर दूध का व्यवसाय है तो कोई बात नहीं, लेकिन घर में न ऐसा न करें।

मकर
आज आपके मन में किसी के प्रति ईर्ष्या भाव उत्पन्न हो सकते हैं तथा नकारात्मक विचार आ सकते है । आज के दिन परिवार के किसी सदस्य से आपके मतभेद हो सकते हैं । आपको तथा आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में परेशानी देखने को मिल सकती है।
उपाय
आज धर्म स्थान में गुड़ , दो चुटकी केसर, ग्राम सौंफ रखकर आएं।

कुम्भ
आज आपको अपने कार्य में आशानुरूप सफलता नहीं मिल पाएगी। परिवार के किसी सदस्य या मित्र से मन-मुटाव हो सकता है जिसके कारण तनाव की स्थिति बन सकती है। मन में गुस्से की प्रवृत्ति भी बन सकती है।
उपाय
आज 12 कपूर की टिक्की जल प्रवाह करें।

मीन
कार्य क्षेत्र में सकारात्मक स्थिति बनी रहेगी। आज के दिन लिए जाने वाले फैसले आपके गलत साबित हों, संभव है आज अपने दोस्तों और भाइयों से किसी तरह के मतभेद पैदा हों। आज आपको किसी बड़ी धन हानि का भी सामना करना पड़ सकता है ।
उपाय
आज के दिन छोटी-छोटी 9 या 10 वर्ष तक की कन्याओं को मीठा देकर उनका आशीर्वाद अवश्य लें और मां दुर्गा जी की पूजा करें।
Back to blog

Our Recent Blog

mobile number numerology

How to Choose the Right Mobile Number According to Numerology.

In today’s digital age, a mobile number is no longer just a contact detail. It is deeply connected to almost every important area of life, communication, business, online payments, social...

Read more
heart line in palmistry

Heart Line in Palmistry - A Simple Guide to Your...

Have you ever randomly looked at your palm maybe while sitting alone or waiting for something and wondered if those lines actually mean anything? Most of us notice three main...

Read more
types of hands in palmistry

Types of Hands in Palmistry and Their Meanings

Have you ever looked at your hands beyond just the palm lines? In palmistry, the first thing experts notice is often the hand shape, because it reveals a lot about...

Read more
mounts of palm

Decoding Mounts on Palm: What Do They Mean?

Palmistry is not just about the lines on your hand. The soft, padded areas beneath each finger and around the thumb, known as the mounts on the palm, also play...

Read more
how to read kundli

How to Read Palm: A Beginner’s Guide to Understanding Palm...

For centuries, people have been curious about the lines on their palms and what they might reveal. This curiosity gave rise to palmistry, also known as palm reading. If you’re...

Read more
budh purnima 2026

बुद्ध पूर्णिमा 2026: जानें शुभ तिथि, बुद्ध के चार आर्य...

आपने अक्सर सुना होगा कि पूर्णिमा का दिन धार्मिक दृष्टि से बहुत खास होता है, लेकिन वैशाख मास की जो पूर्णिमा आती है, वह आम पूर्णिमाओं की तरह नहीं होती।...

Read more
shani mahadasha

शनि की महादशा क्या है? अंतर्दशा, लक्षण, महत्व और लाल...

ज्योतिष की दुनिया में 'शनि' एक ऐसा नाम है जिसे सुनते ही बहुत से लोग डर जाते हैं। उन्हें लगता है कि शनि की महादशा का मतलब सिर्फ दुख, गरीबी...

Read more
rahu amrit dhoop ke fayde

राहु अमृत धूप – जानिए उपयोग की सही विधि, अद्भुत...

ज्योतिष शास्त्र में राहु को एक 'छाया ग्रह' माना गया है, जो अपनी मायावी प्रकृति, भ्रम और अचानक होने वाली घटनाओं के लिए जाना जाता है। यदि राहु कुंडली में...

Read more
bhimrao ambedkar jayanti

डॉ. बी. आर. अंबेडकर जयंती: संविधान के निर्माता की 135वीं...

14 अप्रैल 2026 की सुबह जब सूरज अपनी पहली किरण बिखेरेगा, तो भारत के करोड़ों घरों में एक अलग ही ऊर्जा होगी। यह दिन केवल एक कैलेंडर की तारीख नहीं...

Read more
shani amrit dhoop

शनि अमृत धूप – जानिए उपयोग की सही विधि, अद्भुत...

भारतीय ज्योतिष और अध्यात्म में सुगंध का बहुत बड़ा महत्व है। प्राचीन काल से ही ऋषि-मुनियों ने वातावरण को शुद्ध करने और ग्रहों के प्रतिकूल प्रभाव को कम करने के...

Read more