24 march 2023 horoscope

24 March 2023 Horoscope (राशिफल)

मेष 
आपके स्वभाव में आज खराबी देखने को मिल सकती है जिसके कारण आपके मन में नकारात्मक विचार बनेंगे । संभव है कि आज आपको परिवार की ओर से किसी प्रकार का तनाव मिलें इसलिए परिवार के समय अवश्य बिताएं ।
उपाय 
काला-सफेद कंबल मंदिर में रखकर आएं ।
गंगा जल से स्नान करें या तो नहाने के पानी में गंगा जल डाल कर नहाएं ।

 

वृषभ 
आपको आज नाक,कान,गले से सम्बन्धित कोई न कोई समस्या देखने को मिल सकती है । परिवार के सदस्यों के बीच में आपसी मनमुटाव देखने को मिल सकता है इसलिए बोलने से पहले अपने शब्दो पर संयम रखें । संभव है कि आपको धन हानि का भी सामना करना पड़ेगा ।
उपाय 
चांदी का चौकोर टुकड़ा आज अपनी जेब में रखें ।
आज मीठ पीले चावल बनाकर मंदिरों में खड़े होकर बांटे और भाईयों और भाई तुल्य रिश्तेदार से अच्छे सम्बन्ध बनाकर रखें ।

 

मिथुन 
गलत कार्य की तरफ मन जाने के कारण कार्य में नुकसान हो सकता है । परिवार के सदस्य को स्वास्थ्य सम्बन्धित दिक्कत होने के कारण आप चिन्तित रहेंगे ।
उपाय
चांदी गले में धारण करें और हल्दी अथवा चने की दाल बहते साफ जल में प्रवाहित करें।
आज बाहरी व्यक्ति से कुछ भी उपहार में ना लें और यदि लेना ही पड़े तो उसे कुछ पैसे अवश्य ही दे दें ।

 

कर्क 
मित्रों एवं सहयोगियों के साथ किसी न किसी बात को लेकर के मतभेद उत्पन्न हो सकते है । परिवार के किसी सदस्य के कारण मन-मुटाव हो सकता है । शरीर में आलस्य बना रहेगा जिससे आपके काम समय पर पूरे नहीं होंगे ।
उपाय 
आज के दिन 11 मूलियां पत्तो सहित मंदिर या किसी धर्म स्थान में रखकर आएं ।
आज रात को पानी सिरहाने रखकर सोएं और सुबह उसे किसी पेड़ या पौधे पर डाल दें ।

 

सिंह 
आपके साथ किसी अनहोनी घटना घटित होने की संभावना है । अपनी बुद्धिमत्ता एवं योग्यता का पूरा लाभ आपको प्राप्त नहीं होगा ।
उपाय
आज अपनी इच्छानुसार चने की दाल या केसर धर्मस्थान में रखकर आएं।
आज गले में पीला धागा या सोना अवश्य धारण करें ।

 

कन्या 
आज आपके परिवार के सदस्यों के साथ विचारों में मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। आज काम-काज में लाभ हासिल नहीं होगा। आपके परिवार के किसी सदस्य को आज चोट लगने की संभावना बनी हुई है।
उपाय
आज केसर का तिलक नाभि, जुबान और माथे पर लगाएं और आज ही इमली या काले-सफेद तिल मंदिर में चढ़ाएं।
आज चांदी की ठोस गोली अपनी जेब में रखें ।
आज मजदूरों को खाना खिलाएं ।

 

तुला 
आज घर-परिवार या रिश्तेदारी में किसी तरह का मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। आपको आज लोगों का सहयोग प्राप्त होगा । आपके शरीर में आज आलस्य बना रहेगा जिससे आज आपका किसी भी कार्य में पूरी तरह मन नहीं लगेगा।
उपाय
आज के दिन 600 ग्राम चने की दाल मन्दिर में रखकर आएं।
आज के दिन चावल-दूध या लाल साबुत मसूर की दाल का दान धर्मस्थान में करें।
आज चांदी की डिब्बी में चावल भरकर अपनी जेब में रखें और बर्फी बांटे।

 

वृश्चिक 
आपको आज कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी । परिवार के किसी सदस्य को सेहत संबंधी दिक्कत हो सकती है । आज आपका किसी कार्य में मन नहीं लगेगा । आज दूसरों से विवाद होने की संभावन है अपने आप पर संयम रखें और सोच-समझकर ही बोलें ।
उपाय
आज चावल-दूध या लाल साबुत मसूर की दाल का दान मंदिर या धर्मस्थान में करें।
आज चांदी की डिब्बी में चावल भरकर अपनी जेब में रखें और बर्फी बांटे।

 

धनु 
आज सभी के साथ सम्बन्ध मधुर बने रहेंगे । व्यवसाय में आज आपके लिए लाभदायक स्थिति रहेगी । आपके स्वास्थ्य में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा । परिवार के सदस्यों के साथ आज मतभेद उत्पन्न हो सकता है । विपरित परिस्थितियों के कारण आज मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा ।
उपाय
आज बंदरों को गुड़, गेहूं खिलाएं और एक काला-सफेद कंबल मंदिर में दें।
पिता के बड़े भाई या सफेद बालों वाले बुजुर्ग की आज सेवा करें और उनका आशीर्वाद लें।

 

मकर 
धन के संबंध में आज आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है । आपके परिवार में किसी बात को लेकर के मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं ।
उपाय
आज के दिन पीला सूती रूमाल का प्रयोग करें ।
पिता का सामान जैसे बिस्तर या परफ्यूम आदि का प्रयोग करें ।

 

कुम्भ 
कार्य क्षेत्र में आज आपको सहकर्मियों से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा । आपके किसी व्यक्ति से आज मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं । आज किसी दूसरे के मामले में हस्तक्षेप ना करें । स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें अन्यथा आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है ।
उपाय
आज के दिन 8 केले मंदिर में रखकर आए ।
आज 400 ग्राम चावल पर कच्चे दूध का छींटा मारकर जल प्रवाह करें।

 

मीन 
आज छोटी-छोटी बातों को लेकर स्वभाव में गुस्से की अधिकता बनी रहेगी । संभव है कि आज परिवार की ओर से मिलने वाले सहयोग में आपको कमी देखने को मिलें । किसी परिजन के व्यवहार से दुखी हो सकते है ।
उपाय
आज नई विवाहित लड़की को पतीसे की मिठाई दें ।
आज कुत्तों की सेवा करें और आज ही कच्चे दूध में या ठंडे दूध में अंगूठा ड़ालकर 30 या 40 सेकेण्ड के लिए चूसे बाद में बचा हुआ दूध पी जाए ।
आज के दिन हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।
Back to blog

Our Recent Blog

vastu doshas

Vastu Dosha Guide: Types, Effects & Remedies

Some people may have the experience of feeling comfortable as soon as they enter someone's flat and being at ease, while for others, there is no explanation for these sensations...

Read more
east facing house vastu

East-Facing House Vastu Shastra: Benefits, Room Tips & Remedies

Ever since the beginning of time, the universe has favored one particular direction. An east-facing house, also known as the entrance to Surya (the God of the Sun), is the...

Read more
money plant vastu

Money Plant Vastu Direction: Where to Place It for Real...

There are countless people who have kept money plants in their houses for years, changing them from one corner to another without realizing that the money plant direction can be...

Read more
vastu tips for home entrance

Unlock Prosperity With These Vastu Tips for Home Entrances

If you've ever entered a house that precisely feels "correct," it is likely to do with the entrance. According to home entrance Vastu, a main door is not just a...

Read more
West facing house vastu

West-Facing House Vastu: Benefits, Room Tips & Remedies

Are you thinking about the idea of either constructing or purchasing a house that faces west? If you are, perhaps you are also puzzled whether going for it is a...

Read more
गणेश चतुर्थी 2026: जानें तिथि, महत्व, पूजा विधि और गणपति स्थापना का शुभ समय

गणेश चतुर्थी 2026: जानें तिथि, महत्व, पूजा विधि और गणपति...

गणेश चतुर्थी हिंदू धर्म के सबसे प्रिय और उत्साहपूर्ण त्योहारों में से एक है। यह पर्व भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। गणपति बप्पा को बुद्धि,...

Read more
vastu for pooja room

Vastu for the Pooja Room: Where to Place It for...

Nobody plans the pooja room. That's just the truth of it. The living room gets a mood board, the kitchen gets measured three times before the modular units go in,...

Read more
best sleeping direction as per vastu

Best Sleeping Direction as per Vastu: Which Way Should You...

Sleep is one of the most important aspects of living healthily. However, a lot of people wake up feeling lazy and fatigued despite receiving a full night's rest. Things like...

Read more
rahu amrit sabun

राहु अमृत साबुन – उपयोग करने की विधि, अद्भुत लाभ...

क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि जिंदगी में सब कुछ एकदम परफेक्ट चल रहा हो, और अचानक से चीजें उलझने लगें? आप लाख कोशिश करें, लेकिन समझ ही...

Read more
best bed direction as per vastu

The Best Bed Direction As Per Vastu for Your Home

Sleep can sometimes be a challenge, and if you find you are often unable to sleep at night without a clear cause, your bed direction as per Vastu may be...

Read more