मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
आज आपको अपने स्वास्थ्य की ओर से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज शरीर में बेवजह का आलस बना रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर आज मन-मुटाव हो सकता है तथा आपके परिवार में आज किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब रहेगा। आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में किसी प्रकार की समस्या देखने को प्राप्त हो सकती है।
उपाय: आज के दिन पिता के बड़े भाई या सफेद बालों वाले बुजुर्ग की सेवा करें और उनका आशीर्वाद लें।
यह भी पढ़ें: Best Lal Kitab
वृषभ (Taurus) - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
आज आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानी हो सकती है जिसके कारण आपके शरीर में आलस्य की अधिकता रहेगी। आपके अंदर बेवजह का गुस्सा बनेगा जो आज आपके लिए परेशानियों के हालात पैदा करेगा। आप अपने विचारों और योजनाओं को वास्तविक रूप देने का प्रयत्न करेंगे। परिवार के साथ आज आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
उपाय: आज के दिन सुबह घर से निकलने से पहले पानी का कूम्ब स्थापित करें, वापिस आने पर उसे मंदिर में रख आएं।
यह भी पढ़ें: Astroscience App
मिथुन (Gemini) - क, की, कु, घ, छ, के, को, ह
आज के दिन आपको परिवार की ओर से उत्तम सुख प्राप्त होगा तथा खानदान में किसी के यहाँ होने वाले मांगलिक कार्य या समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है। आपको आज अपने कार्य के प्रति मन में एक नया उत्साह और जोश दिखाई देगा। आप अपने लगभग सभी कार्य को पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ आज पूरा करने में सफल होंगे।
उपाय: आज के दिन सरसों के तेल का दान जरूर दें।
यह भी पढ़ें: Shree Baglamukhi Yantra
कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज आपको स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा तथा धन से संबंधित परेशानी देखने को मिलेगी। आप अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें, अन्यथा आज दूसरों से झगड़ा हो सकता है। आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
उपाय: आज सफेद रुमाल जेब में रखें और बर्फी बांटे।
यह भी पढ़ें: Sarva Shakti Peeth Yantra
सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे
आज आपको दुर्घटना में चोट लगने का भय रहेगा, सावधानी रखें। आपको स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। आज बेवजह के खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। आज आप मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे जिसके कारण आपका मन अपने कार्य में पूरी तरह से नहीं लग पाएगा। आज आपके लिए निराशाजनक हालात पैदा होंगे। कार्य क्षेत्र में आज किसी न किसी बात को लेकर दूसरों से मतभेद हो सकता है।
उपाय: आज खाने में या पानी पीने में चांदी के बर्तनों का प्रयोग करें, और एक सफेद रुमाल अपनी माता के हाथों से लेकर अपने पास रखें।
यह भी पढ़ें: Madhya Shakti Peeth Yantra
कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो
आज आपको अपने कार्य में आशानुरूप सफलता नहीं मिल पाएगी। परिवार के किसी सदस्य या मित्र से मन-मुटाव हो सकता है जिसके कारण तनाव की स्थिति बन सकती है। मन में गुस्से की प्रवृत्ति भी बन सकती है। आपको कार्य क्षेत्र में आज किसी न किसी प्रकार की समस्या घेरे रहेंगी। विरोधी वर्ग से आपको आज परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय: आज 12 कपूर की टिक्की जल प्रवाह करें।
यह भी पढ़ें: Shree Shodashi Yantra
तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज के दिन आपके घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। व्यर्थ की चिंताओं में आज आपका मन परेशान रहेगा तथा आज आपके मन में एक अजीब-सा डर बना रहेगा। आपके परिवार के किसी सदस्य को आज स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत हो सकती है। आज आपको मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके ऊपर किसी प्रकार का झूठा आरोप भी लग सकता है। परिवार के सदस्यों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने के कारण आपका मन चिंतित रहेगा।
उपाय: आज के दिन हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं और मीठा बांटे और साथ ही लाल रंग का रूमाल अपने पास रखें।
वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु
आज आपको अपने स्वास्थ्य के संबंध में सचेत रहना पड़ेगा, अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। बेफिजूल के कार्यों में आज आप मेहनत करेंगे जिसका आपको आज कोई लाभ प्राप्त नहीं होगा। परिवार के सदस्यों के साथ आज विचारों में मतभेद उत्पन्न हो सकता है।
उपाय: आज के दिन सफेद और लाल रंग का रुमाल अपने पास जेब में रखें।
धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
आज आपके परिवार के किसी सदस्य की ओर से आपको अनादर एवं अपमान का सामना करना पड़ सकता है। आपके मन में आज जरूरत से ज्यादा भटकाव देखने को मिलेगा व काल्पनिक वहम भी पैदा हो सकते हैं। संभव है कि आज आपको शारीरिक कष्टों का सामना करना पड़े। आपको कार्य क्षेत्र में आज किसी कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय: आज मंदिर या तीर्थ यात्रा पर जाएं तो आपके लिए शुभ रहेगा।
मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि
आज आपके मन में किसी के प्रति ईर्ष्या भाव उत्पन्न हो सकते हैं तथा नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आज के दिन परिवार के किसी सदस्य से आपके मतभेद हो सकते हैं। आपको तथा आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में परेशानी देखने को मिल सकती है।
उपाय: आज धर्म स्थान में गूढ़, दो चुटकी केसर, एक मुट्ठी सौंफ रखकर आएं।
कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द
आज आपको पढ़ाई-लिखाई में आशाजनक परिणाम नहीं मिल पाएंगे। आज के दिन परिवार के किसी सदस्य के साथ मन-मुटाव हो सकता है तथा मन में नकारात्मक विचार बन सकते हैं। आप केवल देखी हुई बातों पर विश्वास करें। आपके द्वारा किए गए कार्य में आशातीत सफलता प्राप्त नहीं होगी। कार्य क्षेत्र एवं परिवार की तरफ से मिल रही परेशानियों के कारण आज मन में नकारात्मक विचारों की प्रधानता रहेगी।
उपाय: आज मछलियों को बादाम की गिरी खिलाएं।
मीन (Pisces) - दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि
आज के दिन आपको पेट से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में सहयोगियों से किसी बात को लेकर आज मन-मुटाव हो सकता है। आज आप किसी गलत कार्य की वजह से अपने लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं तथा परिवार के सदस्य से किसी बात को लेकर मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।
उपाय: आज के दिन एक मुट्ठी सौंफ, गुड़, व दो चुटकी केसर मंदिर में रखकर आएं।
अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9