मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
आज के दिन परिवार के किसी सदस्य के साथ मन-मुटाव हो सकता है तथा मन में नकारात्मक विचार बन सकते हैं। आपको आज पेट से संबंधित तकलीफें हो सकती हैं तथा आपके परिवार में आज किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब रहेगा। आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में किसी प्रकार की समस्या देखने को प्राप्त हो सकती हैं।
उपाय: आज के दिन कुत्ते और कौवे को कुछ न कुछ खाने को दें।
यह भी पढ़ें: Lal Kitab Kundli
वृषभ (Taurus) - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
आज का दिन कामकाज़ के लिए उत्तम रहेगा। परिवार के साथ आज आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज आपकी किसी परिचित के कारण धन हानि हो सकती है। आपका बिना कारण किसी से मतभेद उत्पन्न हो सकता है तथा बिना कारण आज आपके ऊपर किसी प्रकार का आरोप भी लग सकता है।
उपाय: आज के दिन एक मुठ्ठी सौंफ, गुड़, और दो चुटकी केसर मंदिर में रखकर आएं।
यह भी पढ़ें: Astroscience App
मिथुन (Gemini) - क, की, कु, घ, छ, के, को, ह
आज आपको अपने स्वास्थ्य की ओर से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज शरीर में बेवजह का आलस बना रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर आज मन-मुटाव हो सकता है। आज के दिन गहरे पानी से अपना बचाव रखें। आपके परिवार के किसी सदस्य को आज स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय: आज के दिन पीला सूती रूमाल का प्रयोग करें और साथ ही पिता का सामान जैसे- परफ्यूम या बिस्तर आदि का इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़ें: Vyapar Yantra
कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आपको आज कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। आज आपके आत्मविश्वास और शक्ति में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। आपको जीवनसाथी और बेटे की ओर से आज सुखद समाचार प्राप्त होंगे। आज आपके साथ किसी प्रकार की धन हानि की घटना हो सकती है। आज आपके ऊपर किसी प्रकार का आरोप लग सकता है।
उपाय: आज के दिन यदि आपको जुकाम है या आपकी नाक से पानी बह रहा है तो कोई भी नया काम या महत्वपूर्ण काम को आरंभ न करें।
यह भी पढ़ें: Shakni Yantra
सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे
आज के दिन आपकी बुद्धि आपका साथ नहीं देगी, हो सकता है आज के दिन लिए जाने वाले फैसले आपके गलत साबित हों। संभव है आज अपने दोस्तों और भाइयों से किसी तरह के मतभेद पैदा हों। आज आपको किसी बड़ी धन हानि का भी सामना करना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में आज किसी न किसी बात को लेकर दूसरों से मतभेद हो सकता है।
उपाय: आज के दिन छोटी-छोटी 9 या 10 वर्ष तक की कन्याओं को मीठा देकर उनका आशीर्वाद अवश्य लें और मां दुर्गा जी की पूजा करें।
यह भी पढ़ें: Shree Shodashi Yantra
कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो
आज आपको स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा तथा धन से संबंधित परेशानी देखने को मिलेगी। आपको कार्य क्षेत्र में आज किसी न किसी प्रकार की समस्या घेरे रहेंगी। विरोधी वर्ग से आपको आज परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य को आज स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय: आज गले में पीला धागा या सोना अवश्य धारण करें।
यह भी पढ़ें: Nazar Dosh Yantra
तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज आपको दुर्घटना में चोट लगने का भय रहेगा, सावधानी रखें। आपको स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। आज बेवजह के खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। आज आप मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे जिसके कारण आपका मन अपने कार्य में पूरी तरह से नहीं लग पाएगा। लेकिन दूसरों से धन के संबंध में आज सहयोग प्राप्त होगा।
उपाय: एक सफेद रुमाल अपनी माता के हाथों से लेकर अपने पास रखें।
वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु
परिवार के किसी सदस्य या मित्र से मन-मुटाव हो सकता है जिसके कारण तनाव की स्थिति बन सकती है। बेफिजूल के कार्यों में आज आप मेहनत करेंगे जिसका आपको आज कोई लाभ प्राप्त नहीं होगा। परिवार के सदस्यों के साथ आज विचारों में मतभेद उत्पन्न हो सकता है। परंतु आज आपको कार्यक्षेत्र में किसी की सहायता से सफलता प्राप्त होगी।
उपाय: आज 12 कपूर की टिक्की जल प्रवाह करें।
धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य आज खराब हो सकता है। आज आपको भाग्य का पूरा सहयोग नहीं मिल पाएगा परंतु कानून से संबंधित मामले आपके पक्ष में हो सकते हैं। आपके व्यवहार में आज गुस्सा देखने को मिलेगा। आज आप किसी कारणवश चिंतित रहेंगे। आपको किसी कारण धन हानि का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय: आज के दिन खट्टी मीठी गोलियां छोटे-छोटे बच्चों में बराबर-बराबर बांटे।
मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि
आज आपको अपने स्वास्थ्य के संबंध में सचेत रहना पड़ेगा, अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आज आपकी अपने मित्रों के साथ किसी न किसी बात पर बहस हो सकती है। अपने कार्य को पूरा करने में आज आपको बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। परंतु व्यवसाय में आज लाभदायक स्थिति रहेगी।
उपाय: आज के दिन सफेद और लाल रंग का रुमाल अपने पास जेब में रखें।
कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द
भाग्य का सम्पूर्ण सहयोग आज आपको प्राप्त होगा जिससे आज आपके लिए सुखद समाचारों की प्रधानता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आज लाभ की स्थिति बनी रहेगी और दूसरों से हर संभव सहायता मिलेगी। आज धन से संबंधित मामले अच्छे रहेंगे। किसी मित्र से लंबे समय बाद भेंट हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। नए कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा।
मीन (Pisces) - दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि
आज आपके मन में किसी के प्रति ईर्ष्या भाव उत्पन्न हो सकते हैं तथा नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आज के दिन परिवार के किसी सदस्य से आपके मतभेद हो सकते हैं। आपको तथा आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में परेशानी देखने को मिल सकती है। कार्य क्षेत्र में आज सहकर्मियों से किसी न किसी बात को लेकर मतभेद की स्थिति बन सकती है।
उपाय: आज के दिन धार्मिक गुरुओं का आशीर्वाद लेते रहें और धर्मस्थान में मिठाई का दान दें।
अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9