25 june 2024 horoscope

25 June 2023 Horoscope (राशिफल)

मेष
आप अपने प्रत्येक कार्य को आज बहुत आसानी से पूरा कर लेंगे । परीक्षा-प्रतियोगिता में आज आपको सफलता प्राप्त हो सकती है तथा कार्य क्षेत्र में भी आशानुरूप सफलता प्राप्त होगी । आज कार्य क्षेत्र में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। आप के सभी काम सफल रहेंगे। आज किसी बात को लेकर मन में चिंता लगी रहेगी।
उपाय
आज के दिन सौंफ, गुड़, व दो चुटकी केसर मन्दिर में रखकर आएं।

वृषभ
अपनी मेहनत और समझदारी से आपको अपने जीवन को सुखमय बनाने में मदद मिलेगी । संभव है कि आज आपको कार्य क्षेत्र में सफलता मिल सकती है । आप अपनी बुद्धिमता से आज कार्यों को आसानी से पूरा करेंगे। अपने मित्रों, रिश्तेदारों से मधुर संबंध बनेंगे । आपके घर में आज कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है।
उपाय
आज के दिन सुबह घर से निकलने से पहले पानी का कूम्ब स्थापित करें वापस आने पर उसे मंदिर में रख आएं ।

मिथुन
आज आपके मन में किसी भी कार्य को करने के लिए पूर्ण आत्मविश्वास बना रहेगा तथा परिवार के सदस्यों से आपको हर संभव सहयोग प्राप्त होगा । आज अपने वार्तालाप की निपुणता एवं बुद्धिमता से आपके कार्य सफल रहेंगे।

कर्क
आज के दिन आपके द्वारा नेक कार्य होंगे जिससे आपको मन की शांति प्राप्त होगी। परिवार की तरफ से सुख की अनुभूति प्राप्त होगी। आपके कार्य क्षेत्र में शुभ समाचारों की अधिकता रहेगी। आज के दिन आपको कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

सिंह
आपको आज अपने भाग्य का सम्पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा । कार्य क्षेत्र में आज का दिन उत्तम होगा । आज घर में मेहमानों के आने के कारण घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा । गुरूजनों एवं बड़े-बुजुर्गो के लिए भी आदर-सत्कार की भावना में आज वृद्धि होगी । आज के दिन आपको अपने कार्य में सफलता प्राप्त होगी। काम-काज में भी लाभदायक स्थिति बनी रहेगी। किसी नवीन व्यवसाय को करने के विचार मन में आ सकते हैं।

कन्या
आपके कार्य क्षेत्र में आज शुभ फलों की प्रधानता बनी रहेगी । आपको अपनी योजनाओं में आज आशातीत सफलता अवश्य प्राप्त होगी । आपके वाणी के प्रभाव से आज आपके कार्य सफल होंगे तथा बड़े-बुजुर्गो का अच्छा सुख प्राप्त होगा ।
उपाय
आज मंदिर या तीर्थ यात्रा पर जाए तो आपके लिए शुभ रहेगा ।

तुला
आज आपको अपने भाग्य का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा ।अपने मित्र एवं परिचितों के साथ आज अच्छा समय व्यतीत होगा। आपके लिए किसी नई व्यापारिक योजना पर कार्य करने के लिए आज समय अनुकूल है। आज आपको संघर्षपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ेगा परंतु परिवार के सदस्यों से सहयोग की प्राप्ति होगी।
उपाय
आज के दिन भगवान के प्रति आस्था बनाए रखें ।

वृश्चिक
आज आप जिस भी कार्य को अपने हाथ में लेंगे उसमें आप सफल होंगे । साझेदारी में किये गये काम में भी आपको आज अच्छा लाभ प्राप्त होगा । आपको आज कानूनी व अदालती कार्यो से संबंधित मामलों में सफलता प्राप्त हो सकती है ।
उपाय
आज खाने में या पानी पीने में चांदी के बर्तनों का प्रयोग करें, और एक सफेद रुमाल अपनी माता के हाथों से लेकर अपने पास रखें ।

धनु
आज आपके व्यवहार में परिवर्तन देखने को मिलेगा । आज अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें । आपको आज किसी परिचित व्यक्ति से धन लाभ प्राप्त हो सकता है।आपको विदेश से आज शुभ समाचार मिल सकता है ।
उपाय
आज के दिन दूध को जलने न दें व खोया न बनाएं, अगर दूध का व्यवसाय है तो कोई बात नहीं, लेकिन घर में न ऐसा न करें।

मकर
आपको अपने कार्य क्षेत्र में आज श्रेष्ठ फलों की प्राप्ति होगी । आपकी मेहनत और भाग्य के सहयोग से आज आपको हर तरह से उत्तम फलों की प्राप्ति होगी । आज आपके घर-परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। आप अपनी वाणी के प्रभाव से और अपनी योग्यता से अपने कार्य को सफल बनाएंगे। कार्य क्षेत्र में आशातीत सफलता हासिल होगी।
उपाय
आज धर्म स्थान में गुड़ , दो चुटकी केसर, ग्राम सौंफ रखकर आएं।

कुम्भ
आपके कार्य क्षेत्र के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है । आपको अपने कार्य में आज सफलता प्राप्त होगी व लोगो से मधुर संबंध स्थापित होंगे । आज के दिन मन में नकारात्मक विचार जन्म ले सकते हैं। आपको कार्य क्षेत्र में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय
आज 12 कपूर की टिक्की जल प्रवाह करें।

मीन
आपका स्वास्थ्य आज उत्तम बना रहेगा । आपको अपने भाग्य का आज सम्पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा तथा अपने विरोधियों को परास्त करने में आज आप सफल रहेंगे । आपको अपने मित्र एवं परिवार का सम्पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा । किसी प्रकार की दुर्घटना होने की संभावना है। आपके परिवार के सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते है। आपको कार्य क्षेत्र में किसी कारणवश परेशानी आ सकती है।
उपाय
आज के दिन छोटी-छोटी 9 या 10 वर्ष तक की कन्याओं को मीठा देकर उनका आशीर्वाद अवश्य लें और मां दुर्गा जी की पूजा करें।
आज के दिन बहन, बेटी व बुआ से अच्छे संबंध रखे और उनको आज जरूर कोई न कोई गिफ्ट अवश्य दें ।
Back to blog

Our Recent Blog

life line palmistry

Life line palmistry: Meaning, Signs, and what it Reveals

Ever wondered what the curve near your thumb on the palm indicates?  Well, this line is referred to as "life line" in Read more

fate line in palmistry

Fate Line in Palmistry - Meaning, Signs, and What It...

Palmistry has always fascinated people because it offers a unique way to understand life through the lines of the hand. Among all the major lines, the Fate Line is one...

Read more
mobile number numerology

How to Choose the Right Mobile Number According to Numerology.

In today’s digital age, a mobile number is no longer just a contact detail. It is deeply connected to almost every important area of life, communication, business, online payments, social...

Read more
heart line in palmistry

Heart Line in Palmistry - A Simple Guide to Your...

Have you ever randomly looked at your palm maybe while sitting alone or waiting for something and wondered if those lines actually mean anything? Most of us notice three main...

Read more
types of hands in palmistry

Types of Hands in Palmistry and Their Meanings

Have you ever looked at your hands beyond just the palm lines? In palmistry, the first thing experts notice is often the hand shape, because it reveals a lot about...

Read more
mounts of palm

Decoding Mounts on Palm: What Do They Mean?

Palmistry is not just about the lines on your hand. The soft, padded areas beneath each finger and around the thumb, known as the mounts on the palm, also play...

Read more
how to read kundli

How to Read Palm: A Beginner’s Guide to Understanding Palm...

For centuries, people have been curious about the lines on their palms and what they might reveal. This curiosity gave rise to palmistry, also known as palm reading. If you’re...

Read more
budh purnima 2026

बुद्ध पूर्णिमा 2026: जानें शुभ तिथि, बुद्ध के चार आर्य...

आपने अक्सर सुना होगा कि पूर्णिमा का दिन धार्मिक दृष्टि से बहुत खास होता है, लेकिन वैशाख मास की जो पूर्णिमा आती है, वह आम पूर्णिमाओं की तरह नहीं होती।...

Read more
shani mahadasha

शनि की महादशा क्या है? अंतर्दशा, लक्षण, महत्व और लाल...

ज्योतिष की दुनिया में 'शनि' एक ऐसा नाम है जिसे सुनते ही बहुत से लोग डर जाते हैं। उन्हें लगता है कि शनि की महादशा का मतलब सिर्फ दुख, गरीबी...

Read more
rahu amrit dhoop ke fayde

राहु अमृत धूप – जानिए उपयोग की सही विधि, अद्भुत...

ज्योतिष शास्त्र में राहु को एक 'छाया ग्रह' माना गया है, जो अपनी मायावी प्रकृति, भ्रम और अचानक होने वाली घटनाओं के लिए जाना जाता है। यदि राहु कुंडली में...

Read more