26 june 2024 horoscope

26 June 2023 Horoscope (राशिफल)

मेष
आपको पेट से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में सहयोगियों से किसी बात को लेकर आज मन-मुटाव हो सकता है। आज आपको परिवार तथा सहयोगियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा ।
उपाय
आज के दिन सौंफ, गुड़, व दो चुटकी केसर मन्दिर में रखकर आएं।

वृषभ
आज आपका काफी लोगों से मिलना-जुलना हो सकता है जिससे दूसरों के साथ मधुर संबंध बनेंगे। आपको आज अपने कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आपको परिवार की ओर से मिलने वाले सुख और सहयोग में आज वृद्धि देखने को मिलेगी । परीक्षा-प्रतियोगिता में आज सफलता की प्राप्ति होगी तथा पढ़ाई-लिखाई से संबंधित कार्यों में आज रूचि देखने को मिलेगी । आपके अंदर बेवजह का गुस्सा बनेगा जो आज आपके लिए परेशानियों के हालात पैदा करेगा ।
उपाय
आज के दिन सुबह घर से निकलने से पहले पानी का कूम्ब स्थापित करें वापस आने पर उसे मंदिर में रख आएं ।

मिथुन
परिवार की ओर से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा । आज आपको अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलने का मौका प्राप्त होगा। भाग्य से आज आपको अच्छा सहयोग मिलेगा। आपको कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। आज आपको पेट से संबंधित तकलीफे होने की संभावना बनी हुई है। आपका किसी से बिना कारण मन-मुटाव हो सकता है।
उपाय
आज के दिन गले में चांदी की चैन पहनें और एक पूजा वाला नारियल पानी में बहाएं।

कर्क
आज आपको वाहन चलाते समय सावधानी रखने की आवश्यकता है । परिवार में किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर आज चिंतित हो सकते है । आपको कार्य क्षेत्र में आज कठिन परिश्रम करने के कारण शारीरिक थकावट हो सकती है । आज आप अपनी योग्यता और बुद्धिमता का प्रयोग करके कार्य क्षेत्र में सफलता का परचम लहराएंगे। आपका पढ़ाई-लिखाई से संबंधित क्षेत्र में अच्छा मन लगेगा।
उपाय
आज के दिन 7 नारियल पूजा वाले सिर से सात बार उतारकर साफ बहते पानी में जल प्रवाह करें।

सिंह
आज आपको घर-परिवार या किसी रिश्तेदार के यहां किसी समारोह में भाग लेने का मौका मिल सकता है जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। अपने से बड़ों का कहना मानने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य तौर पर अच्छा बना रहेगा। आप अपने व्यवहार से दूसरों पर अपना सकारात्मक प्रभाव डालने में सक्षम रहेंगे। अपने से बड़ों का कहना मानने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

कन्या
आज आपके परिवार के किसी सदस्य की ओर से आपको अनादर एवं अपमान का सामना करना पड़ सकता है । आपके मन में आज जरूरत से ज्यादा भटकाव देखने को मिलेगा व काल्पनिक वहम भी पैदा हो सकते है । संभव है कि आज आपको शारीरिक कष्टों का सामना करना पड़े । आज आपके स्वभाव में गुस्से की अधिकता रहेगी। आपके कार्य क्षेत्र में आज हालात सामान्य बने रहेंगे ।
उपाय
आज मंदिर या तीर्थ यात्रा पर जाए तो आपके लिए शुभ रहेगा ।

तुला
आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आपके स्वभाव तथा व्यवहार में आज परिपक्वता देखने को मिलेगी। क्रोध से अपना बचाव रखें तथा धैर्य बनाएं रखें । आज आपके शरीर में आलस्य की अधिकता बनी रहेगी । परिवार के सदस्यों के प्रति किसी गंभीर सोच-विचार में डूबे रहेंगे । दूसरों के साथ नरमी से पेश आएं।
उपाय
आज के दिन भगवान के प्रति आस्था बनाए रखें ।
आज के दिन भाई व यार दोस्तों को कुछ भी मीठा खिलाए व उससे मधुर संबंध रखे और आज ही काली या भूरी गाय को हरा चारा खिलाए ।

वृश्चिक
आज आपको दुर्घटना में चोट लगने का भय रहेगा, सावधानी रखें । आपको स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। आज बेवजह के खर्चो की अधिकता बनी रहेगी। आज आप मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे जिसके कारण आपका मन अपने कार्य में पूरी तरह से नहीं लग पाएगा। आज आपके लिए निराशाजनक हालात पैदा होंगे।
उपाय
आज खाने में या पानी पीने में चांदी के बर्तनों का प्रयोग करें, और एक सफेद रुमाल अपनी माता के हाथों से लेकर अपने पास रखें ।

धनु
आज आप विषम परिस्थितियों पर विजय प्राप्त करेंगे जिससे आपको मान-प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आज के दिन आप नवीन कार्यों का संपादन करने की योजना बना सकते हैं , जिसमें आप सफल भी रहेंगे। पुत्र संतान के साथ मिलकर किया गया कार्य आज अच्छा फल देगा।
उपाय
आज के दिन दूध को जलने न दें व खोया न बनाएं, अगर दूध का व्यवसाय है तो कोई बात नहीं, लेकिन घर में न ऐसा न करें।

मकर
आज आपके मन में किसी के प्रति ईर्ष्या भाव उत्पन्न हो सकते हैं तथा नकारात्मक विचार आ सकते है । आज के दिन परिवार के किसी सदस्य से आपके मतभेद हो सकते हैं। आपको तथा आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में परेशानी देखने को मिल सकती है।
उपाय
आज धर्म स्थान में गुड़ , दो चुटकी केसर, ग्राम सौंफ रखकर आएं।

कुम्भ
आज आपको अपने कार्य में आशानुरूप सफलता नहीं मिल पाएगी। परिवार के किसी सदस्य या मित्र से मन-मुटाव हो सकता है जिसके कारण तनाव की स्थिति बन सकती है। मन में गुस्से की प्रवृत्ति भी बन सकती है।
उपाय
आज 12 कपूर की टिक्की जल प्रवाह करें।

मीन
आज के दिन आपकी बुद्धि आपका साथ नहीं देगी हो सकता है आज के दिन लिए जाने वाले फैसले आपके गलत साबित हों, संभव है आज अपने दोस्तों और भाइयों से किसी तरह के मतभेद पैदा हों । आज आपको किसी बड़ी धन हानि का भी सामना करना पड़ सकता है ।
उपाय
आज के दिन छोटी-छोटी 9 या 10 वर्ष तक की कन्याओं को मीठा देकर उनका आशीर्वाद अवश्य लें और मां दुर्गा जी की पूजा करें।
Back to blog

Our Recent Blog

life line palmistry

Life line palmistry: Meaning, Signs, and what it Reveals

Ever wondered what the curve near your thumb on the palm indicates?  Well, this line is referred to as "life line" in Read more

fate line in palmistry

Fate Line in Palmistry - Meaning, Signs, and What It...

Palmistry has always fascinated people because it offers a unique way to understand life through the lines of the hand. Among all the major lines, the Fate Line is one...

Read more
mobile number numerology

How to Choose the Right Mobile Number According to Numerology.

In today’s digital age, a mobile number is no longer just a contact detail. It is deeply connected to almost every important area of life, communication, business, online payments, social...

Read more
heart line in palmistry

Heart Line in Palmistry - A Simple Guide to Your...

Have you ever randomly looked at your palm maybe while sitting alone or waiting for something and wondered if those lines actually mean anything? Most of us notice three main...

Read more
types of hands in palmistry

Types of Hands in Palmistry and Their Meanings

Have you ever looked at your hands beyond just the palm lines? In palmistry, the first thing experts notice is often the hand shape, because it reveals a lot about...

Read more
mounts of palm

Decoding Mounts on Palm: What Do They Mean?

Palmistry is not just about the lines on your hand. The soft, padded areas beneath each finger and around the thumb, known as the mounts on the palm, also play...

Read more
how to read kundli

How to Read Palm: A Beginner’s Guide to Understanding Palm...

For centuries, people have been curious about the lines on their palms and what they might reveal. This curiosity gave rise to palmistry, also known as palm reading. If you’re...

Read more
budh purnima 2026

बुद्ध पूर्णिमा 2026: जानें शुभ तिथि, बुद्ध के चार आर्य...

आपने अक्सर सुना होगा कि पूर्णिमा का दिन धार्मिक दृष्टि से बहुत खास होता है, लेकिन वैशाख मास की जो पूर्णिमा आती है, वह आम पूर्णिमाओं की तरह नहीं होती।...

Read more
shani mahadasha

शनि की महादशा क्या है? अंतर्दशा, लक्षण, महत्व और लाल...

ज्योतिष की दुनिया में 'शनि' एक ऐसा नाम है जिसे सुनते ही बहुत से लोग डर जाते हैं। उन्हें लगता है कि शनि की महादशा का मतलब सिर्फ दुख, गरीबी...

Read more
rahu amrit dhoop ke fayde

राहु अमृत धूप – जानिए उपयोग की सही विधि, अद्भुत...

ज्योतिष शास्त्र में राहु को एक 'छाया ग्रह' माना गया है, जो अपनी मायावी प्रकृति, भ्रम और अचानक होने वाली घटनाओं के लिए जाना जाता है। यदि राहु कुंडली में...

Read more