मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
आज आप प्रत्येक कार्य को सरलता से पूरा कर लेंगे। परीक्षा या प्रतियोगिता में सफलता मिलने की संभावना है तथा कार्यक्षेत्र में भी आशानुरूप उन्नति होगी। यह दिन आपके लिए उत्पादक और फलदायी रहेगा।
यह भी पढ़ें: Lal Kitab Kundali
वृषभ (Taurus) - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
ईश्वर की आराधना से आज आपको मानसिक शांति मिलेगी और भाग्य का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के सभी सदस्यों का पूर्ण समर्थन रहेगा, जिससे आपका दिन आनंदमय और सफलता से भरा रहेगा।
यह भी पढ़ें: Best Astrology App
मिथुन (Gemini) - क, की, कु, घ, छ, के, को, ह
आज परिवार के कुछ सदस्यों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ हो सकती हैं। आपको भी अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष सचेत रहने की आवश्यकता है, अन्यथा आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: Best Astrologer in Delhi
कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। मित्रों और परिचितों के साथ समय सुखद व्यतीत होगा। किसी नई व्यापारिक योजना को शुरू करने के लिए यह दिन अत्यंत अनुकूल है।
यह भी पढ़ें: Ashtasiddhi Yantra
सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे
आज भाग्य आपका पूरा सहयोग करेगा और शुभ समाचार मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में लाभदायक स्थितियाँ बनी रहेंगी। घर में रिश्तेदारों के आने-जाने से खुशनुमा माहौल रहेगा।
यह भी पढ़ें: Sarva Shakti Peeth Yantra
कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो
आज कार्य में अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाएगी। परिवार या मित्र से मनमुटाव के कारण तनाव हो सकता है। मन में क्रोध की भावना भी उत्पन्न हो सकती है। इन परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखें।
यह भी पढ़ें: Madhya Shakti Peeth Yantra
तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज घर में मेहमानों का आना-जाना रहेगा, लेकिन व्यर्थ की चिंताएँ और एक अजीब डर मन को परेशान करेगा। परिवार के किसी सदस्य को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Vyapar Yantra
वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु
आज भाग्य आपका पूरा सहयोग करेगा और कार्यक्षेत्र में उत्तम परिणाम मिलेंगे। घर में मेहमानों के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा। गुरुजनों एवं बुजुर्गों के प्रति आदर-सत्कार की भावना में वृद्धि होगी।
यह भी पढ़ें: Shree Baglamukhi Yantra
धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
आज परिवार के किसी सदस्य की ओर से अनादर या अपमान का सामना करना पड़ सकता है। मन में अत्यधिक भटकाव और काल्पनिक भ्रम पैदा हो सकते हैं। साथ ही, शारीरिक कष्टों का सामना भी करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: Neelam Gemstone
मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि
आज मन में ईर्ष्या या नकारात्मक विचार आ सकते हैं और परिवार के सदस्यों से मतभेद हो सकते हैं। साथ ही, आपको या परिवार के किसी सदस्य को स्वास्थ्य समस्याएँ हो सकती हैं।
कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द
आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने विरोधियों पर आसानी से विजय प्राप्त करेंगे। साथ ही, मित्रों एवं परिवार का पूर्ण समर्थन प्राप्त होगा।
मीन (Pisces) - दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि
आज किसी व्यक्ति के कारण परेशानी हो सकती है और भाई-बंधुओं या मित्रों के साथ तनाव उत्पन्न हो सकता है। साथ ही, परिवार के किसी सदस्य को स्वास्थ्य समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9
9999990522