मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
आज आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। आप अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंतित रह सकते हैं। किसी अनजान बात को लेकर मन में पूरे दिन चिंता बनी रहेगी।
यह भी पढ़ें: Lal Kitab Kundli
वृषभ (Taurus) - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
आज आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शरीर में बिना किसी कारण के आलस्य बना रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Best App for Astrology Prediction
मिथुन (Gemini) - क, की, कु, घ, छ, के, को, ह
परिवार के साथ मिलकर किए गए कार्यों में आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आप अपनी कार्य योजनाओं को अपनी इच्छानुसार पूर्ण करेंगे। घूमने-फिरने के अवसर मिलेंगे।
यह भी पढ़ें: Best Astrologer in India
कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज घर में रिश्तेदार आते-जाते रहेंगे। इससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी परिचित से मिलने का मौका मिलेगा। आपका स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा।
यह भी पढ़ें: Buy Ashtasiddhi Yantra
सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे
भाग्य से पूरा सहयोग मिलेगा। चारों ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। धन को लेकर थोड़ी परेशानी भी रहेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
यह भी पढ़ें: Sarva Shakti Peeth Yantra Benefits
कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो
घर या रिश्तेदारों के यहाँ मांगलिक आयोजन हो सकता है। वरिष्ठों के साथ संबंध मजबूत होंगे। शुभ समाचार भी प्राप्त होंगे। रिश्तेदारों के आने से घर खुशनुमा रहेगा।
यह भी पढ़ें: Madhya Shakti Peeth Yantra
तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आप भाई-मित्रों के लिए शुभ फलदायी रहेंगे, उनकी पूरी मदद भी करेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ता रहेगा। गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा। कार्य में आज सफलता नहीं मिलेगी।
यह भी पढ़ें: Vyapar Yantra
वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु
आज घर में मेहमान आते-जाते रहेंगे। व्यर्थ की चिंताओं से मन परेशान रहेगा। परिवार के किसी सदस्य को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। आपको शारीरिक कमजोरी भी महसूस हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Shree Baglamukhi Yantra
धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
पढ़ाई-लिखाई में मेहनत का फल मिलेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता में भी सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना जरूरी है। लापरवाही से बीमारी हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Moti Gemstone
मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि
परिवार के किसी सदस्य से अनादर हो सकता है। मन में अत्यधिक भटकाव रहेगा। काल्पनिक भ्रम भी उत्पन्न हो सकते हैं। शारीरिक कष्ट भी हो सकता है।
कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द
आप कोई ऐसा काम कर सकते हैं, जिससे परिवार का नाम रोशन होगा। मन में ईर्ष्या और नकारात्मक विचार आ सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य से मतभेद हो सकता है।
मीन (Pisces) - दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि
पढ़ाई में आज अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे। मन में नकारात्मक विचार भी आ सकते हैं। केवल देखी हुई बातों पर ही भरोसा करें। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।
अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9
9999990522