मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
मानसिक स्थिति सकारात्मक रखें। लोग आदतों की आलोचना कर सकते हैं। पुराने परिचितों से लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के प्रति प्रेम बढ़ेगा। व्यवसायियों को उत्पाद की गुणवत्ता पर ध्यान देना होगा।
यह भी पढ़ें: Lal Kitab Remedies for life
वृषभ (Taurus) - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
आज अचानक बाधाएं आ सकती हैं। प्रेम संबंधों में धोखा मिल सकता है। मधुमेह रोगी दवाओं में लापरवाही न करें। अपच से मुंह के छाले हो सकते हैं। कार्यस्थल पर सभी काम जिम्मेदारी से करें।
यह भी पढ़ें: Best Astrology App
मिथुन (Gemini) - क, की, कु, घ, छ, के, को, ह
कार्यस्थल पर लोग आपका भरपूर साथ देंगे। रिटेल व्यापारियों की आय बढ़ सकती है। पहले के परिश्रम का लाभ मिलेगा। आर्थिक समस्याओं की थोड़ी चिंता हो सकती है। नए व्यावसायिक योजनाएं बन सकती हैं।
यह भी पढ़ें: Best Astrologer in Delhi
कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो
रिश्तेदार की मदद करनी पड़ सकती है, जिससे खुशी मिलेगी। सहकर्मियों की सहायता से काम जल्दी पूरा होगा। कार्यस्थल पर नए अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।
यह भी पढ़ें: Shree Baglamukhi Yantra
सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे
सोशल मीडिया पर संवेदनशील पोस्ट्स लाइक/शेयर करने से बचें। घर के बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। उच्च शिक्षा के छात्रों के लिए शुभ दिन है। दोस्तों का व्यवहार मूड खराब कर सकता है। किसी पर अंधविश्वास न करें।
यह भी पढ़ें: Madhya Shakti Peeth Yantra
कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो
कार्यस्थल में प्रभुत्व को लेकर चिंता होगी। खर्चे संतुलित रखें। राजनीतिक विषयों में रुचि बढ़ेगी। व्यक्तिगत रिश्तों में मिठास आएगी। काम के अतिरिक्त बोझ से थोड़ी परेशानी होगी। लोग मीठी बातों से आपसे काम निकलवाएंगे।
यह भी पढ़ें: Rog Nivaran Yantra
तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
पारिवारिक जीवन में खुशहाली बढ़ेगी। कार्यस्थल पर अधिकारी आप पर निर्भर रहेंगे। प्रभावशाली लोगों से संबंध मजबूत होंगे। नई संपत्ति/घर खरीदने की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य सेवा से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: Sarva Shakti Peeth Yantra
वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु
आज व्यक्तिगत समस्याओं से मन विचलित रह सकता है। आँखों में जलन जैसी परेशानी हो सकती है। छात्र करियर में सक्रिय रहेंगे। स्वार्थ के लिए गलत रास्ता न चुनें। विरोधियों से सावधान रहें।
यह भी पढ़ें: Gomed Hessonite Garnet Gemstone
धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
आज अपनी गलतियाँ सुधारने का प्रयास करें। प्रेम संबंधों को समय देंगे। नया घर खरीदने की योजना बना सकते हैं। रियल एस्टेट व्यापारियों को भारी मुनाफा होगा। दूसरों के मामलों में दखल न दें।
मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि
घरेलू कामों में मन नहीं लगेगा। नशीले पदार्थों से परहेज करें। शेयर बाजार में बड़ा निवेश न करें। कार्यस्थल पर अपमान हो सकता है। अपने विचारों और निर्णयों को प्राथमिकता दें। कब्ज और गैस की समस्या हो सकती है।
कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द
नौकरी की तलाश में सफलता के योग हैं। लंबित काम धीरे-धीरे हल होंगे। समाज में इज्जत बढ़ेगी। अचानक धन लाभ की संभावना है। अच्छे दोस्तों से मुलाकात होगी। पैतृक संपत्ति मिल सकती है।
मीन (Pisces) - दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि
सौंदर्य और फिटनेस को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। इससे लंबित कार्य पूरे होंगे। लोग आपसे प्रेरणा लेंगे। कमीशन और बीमा कार्यों से लाभ मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9