28 october 2024 horoscope

27 अक्टूबर 2023 राशिफल

मेष(Aries) –:

आज आपको अपने कार्य में आशानुरूप सफलता नहीं मिल पाएगी। परिवार के किसी सदस्य या मित्र से मन-मुटाव हो सकता है जिसके कारण तनाव की स्थिति बन सकती है। मन में गुस्से की प्रवृत्ति भी बन सकती है।

उपाय:

- आज 12 कपूर की टिक्की जल प्रवाह करें।

 

वृषभ (Taurus) –

आज के दिन आपके घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। व्यर्थ की चिंताओं में आज आपका मन परेशान रहेगा तथा आज आपके मन में एक अजीब-सा डर बना रहेगा । आपके परिवार के किसी सदस्य को आज स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत हो सकती है साथ ही आपको शारीरिक कमजोरी का सामना करना पड़ सकता है ।

उपाय:

- आज मंदिर जाकर सिर झुकाकर बुजुर्ग पंड़ित का आशीर्वाद लेकर आएं और केसर का तिलक लगाएं।

- आज के दिन खट्टी मीठी गोलियां छोटे-छोटे बच्चों में बराबर-बराबर बांटे ।

 

मिथुन (Gemini) –

आज आपको अपने स्वास्थ्य के संबंध में सचेत रहना पडे़गा, अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता हैं । आज आपको कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

उपाय: -

आज के दिन सफेद और लाल रंग का रुमाल अपने पास जेब में रखें।

 

कर्क (Cancer) –

आज आपके परिवार के किसी सदस्य की ओर से आपको अनादर एवं अपमान का सामना करना पड़ सकता है । आपके मन में आज जरूरत से ज्यादा भटकाव देखने को मिलेगा व काल्पनिक वहम भी पैदा हो सकते है । संभव है कि आज आपको शारीरिक कष्टों का सामना करना पड़े ।

उपाय: -

- आज मंदिर या तीर्थ यात्रा पर जाए तो आपके लिए शुभ रहेगा |

 

सिंह (Leo) –

आज आपके मन में किसी के प्रति ईर्ष्या भाव उत्पन्न हो सकते हैं तथा नकारात्मक विचार आ सकते है । आज के दिन परिवार के किसी सदस्य से आपके मतभेद हो सकते हैं । आपको तथा आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में परेशानी देखने को मिल सकती है।

उपाय:

  • आज धर्म स्थान में गूढ़ , दो चुटकी केसर, 50 ग्राम सौंफ रखकर आएं।

 

कन्या (Virgo) –

आज आपको पढ़ाई-लिखाई में आशाजनक परिणाम नहीं मिल पाएंगे। आज के दिन परिवार के किसी सदस्य के साथ मन-मुटाव हो सकता है तथा मन में नकारात्मक विचार बन सकते हैं। आप केवल देखी हुई बातों पर विश्वास करें। परिवार के किसी सदस्य के साथ आज विचारों में तालमेल की खराबी बन सकती है। आपको नाक, कान, गले से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है।

उपाय:

  • आज मीठे पीले चावल बना कर मंदिरों में खड़े होकर बांटे और भाईयों और भाई तुल्य रिश्तेदार से अच्छे संबंध बनाकर रखें।

 

तुला (Libra) –

आज के दिन आपको पेट से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में सहयोगियों से किसी बात को लेकर आज मन-मुटाव हो सकता है। आज किसी बात को लेकर मन में चिंता लगी रहेगी।

उपाय:

  • आज के दिन सौंफ, गुड़, व दो चुटकी केसर मन्दिर में रखकर आएं।
  • आज के दिन 4 पव्वें शराब जल प्रवाह करें और खाली बोतले वहीं फेंक दें और काले रंग से परेज़ रखे |

 

वृश्चिक (Scorpius) –

आज आपको अपने स्वास्थ्य की ओर से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है । आज शरीर में बेवजह का आलस बना रहेगा । परिवार में किसी बात को लेकर के आज मन-मुटाव हो सकता है तथा परिवार में किसी सदस्य को आज स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत हो सकती है । आज के दिन गहरे पानी से अपना बचाव रखें ।

उपाय:-

  • आज के दिन तवा, चिमटा या अंगीठी किसी मजदूर को दान दें।

 

धनु (Sagittarius) –

आज आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानी हो सकती है जिसके कारण आपके शरीर में आलस्य की अधिकता रहेगी । आपके अंदर बेवजह का गुस्सा बनेगा जो आज आपके लिए परेशानियों के हालात पैदा करेगा । आपको कार्य क्षेत्र में आज किसी कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है । परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य आज खराब हो सकता है ।

उपाय: -

  • आज के दिन 11 काली मिर्च और चंदन की लकड़ी मंदिर में दान दें।

 

मकर (Capricornus) –

आज के दिन आपकी बुद्धि आपका साथ नहीं देगी हो सकता है आज के दिन लिए जाने वाले फैसले आपके गलत साबित हों, संभव है आज अपने दोस्तों और भाइयों से किसी तरह के मतभेद पैदा हों । आज आपको किसी बड़ी धन हानि का भी सामना करना पड़ सकता है ।

उपाय:-

  • आज के दिन छोटी-छोटी 9 या 10 वर्ष तक की कन्याओं को मीठा देकर उनका आशीर्वाद अवश्य लें और मां दुर्गा जी की पूजा करें।

 

कुम्भ (Aquarius) –

आज आपको मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके ऊपर किसी प्रकार का झूठा आरोप भी लग सकता है। परिवार के सदस्यों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने के कारण आपका मन चिंतित रहेगा।

उपाय –

- आज मछलियों को बादाम की गिरी खिलाएं।

- आज के दिन हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं और मीठा बांटे और साथ ही लाल रंग का रूमाल अपने पास रखें।

 

मीन (Pisces) –

कार्य क्षेत्र में आज सहकर्मियों से किसी न किसी बात को लेकर मतभेद की स्थिति बन सकती है। आज किसी अनहोनी घटना के घटित होने के कारण आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आपको स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। आज बेवजह के खर्चो की अधिकता बनी रहेगी। आज आप मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे जिसके कारण आपका मन अपने कार्य में पूरी तरह से नहीं लग पाएगा। आज आपके लिए निराशाजनक हालात पैदा होंगे।

उपाय:

  • आज खाने मे या पानी पीने मे चांदी के बर्तनों का प्रयोग करे, और एक सफेद रुमाल अपनी माता के हाथों से लेकर अपने पास रखें ।
  • आज के दिन धार्मिक गुरूओं का आशीर्वाद लेते रहें और धर्मस्थान में मिठाई का दान दे ।
Back to blog

Our Recent Blog

बुध अमृत धूप

बुध अमृत धूप – जानिए उपयोग की सही विधि, अद्भुत...

लाल किताब की दिव्य परंपरा में 'बुध ग्रह' को ग्रहों का राजकुमार माना गया है। बुध हमारी बुद्धि, वाणी (संचार), व्यापार, और निर्णय लेने की क्षमता का स्वामी है। यदि...

Read more
शुक्र अमृत धूप – उपयोग करने की विधि, अद्भुत लाभ और प्रभाव

शुक्र अमृत धूप – उपयोग करने की विधि, अद्भुत लाभ...

भारतीय ज्योतिष और लाल किताब की प्राचीन परंपराओं में ग्रहों की शांति और उनकी कृपा प्राप्त करने के अनेक उपाय बताए गए हैं। इन्हीं उपायों में 'धूप' या 'सुगंध' का...

Read more
Bussiness ke liye lal kitab ke upay

बिजनेस में अपार सफलता के लिए लाल किताब के सिद्ध...

व्यापार (Business) केवल धन कमाने का जरिया नहीं है, बल्कि यह किसी भी व्यक्ति के सपने, उसकी मेहनत और उसके आत्मविश्वास का प्रतीक होता है। हर व्यापारी की चाहत होती...

Read more
surya amrit dhoop

सूर्य अमृत धूप – उपयोग करने की विधि, अद्भुत लाभ...

प्राचीन भारतीय संस्कृति में सूर्य को 'प्रत्यक्ष देवता' माना गया है—एक ऐसा देवता जो हमें साक्षात दिखाई देता है और जिसके बिना पृथ्वी पर जीवन की कल्पना भी असंभव है।...

Read more
बुध की महादशा क्या है? अंतर्दशा, लक्षण, महत्व और लाल किताब उपाय

बुध की महादशा क्या है? अंतर्दशा, लक्षण, महत्व और लाल...

वैदिक ज्योतिष में विंशोत्तरी दशा पद्धति का विशेष महत्व है। यह माना जाता है कि हमारे जीवन की दिशा और दशा, ग्रहों की महादशाओं द्वारा निर्धारित होती है। इन सभी...

Read more
बृहस्पति की महादशा क्या है? अंतर्दशा, लक्षण, महत्व और लाल किताब उपाय

बृहस्पति की महादशा क्या है? अंतर्दशा, लक्षण, महत्व और लाल...

भारतीय वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की दशाओं का विशेष महत्व है, और इनमें बृहस्पति (Jupiter) यानी 'गुरु' की महादशा को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। गुरु को 'आकाश तत्व' का...

Read more
jupiter mahadasha

Jupiter Mahadasha: Meaning, Effects, Antardasha, Importance, and Effective Lal Kitab...

Jupiter Mahadasha lasts for sixteen years, and for many people, this phase becomes a turning point in how they see life,...

Read more
mars mahadasha

Mars Mahadasha: Meaning, Significance, Antardashas & Effective Lal Kitab Remedies

Mars Mahadasha is the kind of phase where life doesn’t stay “slow” for long; it always suddenly picks up speed. You...

Read more
mercury mahadasha

Mercury Mahadasha: Meaning, Effects, Antardasha , Importance, and Effective Lal...

In astrology, Mercury Mahadasha is not just a planetary period; it is a phase that reshapes how a person thinks, acts, and experiences life. Among all planetary Mahadashas, Mercury Mahadasha...

Read more
Ketu Mahadasha

Ketu Mahadasha: Meaning, Effects, Antardasha, Importance, and Effective Lal Kitab...

In astrology, Ketu represents spirituality, detachment, and sudden changes. His lessons aren't always comfortable, but they're essential for your soul's growth. Where other planets give, Ketu takes away, not to...

Read more