मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
आज आपके परिवार के किसी सदस्य की ओर से आपको अनादर एवं अपमान का सामना करना पड़ सकता है। आज आपके मन में काल्पनिक वहम भी पैदा हो सकते हैं। संभव है कि आज आपको शारीरिक कष्टों का सामना करना पड़े। अपने मित्रों, रिश्तेदारों से मधुर संबंध बनेंगे। आपके घर में आज कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है।
उपाय: आज मंदिर या तीर्थ यात्रा पर जाएं तो आपके लिए शुभ रहेगा।
यह भी पढ़ें: Lal Kitab Kundli
वृषभ (Taurus) - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
आज आपके मन में किसी के प्रति ईर्ष्या भाव उत्पन्न हो सकते हैं तथा नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आज के दिन परिवार के किसी सदस्य से आपके मतभेद हो सकते हैं। आपको तथा आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में परेशानी देखने को मिल सकती है।
उपाय: आज धर्म स्थान में गुड़, दो चुटकी केसर, एक मुठ्ठी सौंफ रखकर आएं।
यह भी पढ़ें: Astroscience App
मिथुन (Gemini) - क, की, कु, घ, छ, के, को, ह
आज घर में मेहमानों के आने के कारण घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। गुरूजनों एवं बड़े-बुजुर्गों के लिए भी आदर-सत्कार की भावना में आज वृद्धि होगी। आज आपको किसी परिचित के कारण धन हानि हो सकती है। आपका बिना कारण किसी से मतभेद उत्पन्न हो सकता है तथा बिना कारण आज आपके ऊपर किसी प्रकार का आरोप लग सकता है।
उपाय: आज के दिन गले में किसी भी प्रकार की स्फटिक, रूद्राक्ष, तुलसी आदि की माला न पहनें और नाक साफ रखें।
यह भी पढ़ें: Vyapar Yantra
कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज के दिन आपको पेट से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में सहयोगियों से किसी बात को लेकर आज मन-मुटाव हो सकता है। आज किसी बात को लेकर मन में चिंता लगी रहेगी। आज आपके व्यवहार में परिवर्तन देखने को मिलेगा। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें।
उपाय: आज के दिन पीला सूती रूमाल का प्रयोग करें और साथ ही पिता का सामान जैसे- परफ्यूम या बिस्तर आदि का इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़ें: Shakni Yantra
सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे
आज आप जिस भी कार्य को अपने हाथ में लेंगे उसमें आप सफल होंगे। साझेदारी में किए गए काम में भी आपको आज अच्छा लाभ प्राप्त होगा। आपको आज कानूनी व अदालती कार्यों से संबंधित मामलों में सफलता प्राप्त हो सकती है। आज आपके ऊपर किसी प्रकार का आरोप भी लग सकता है और आज के दिन गहरे पानी से अपना बचाव रखें।
उपाय: आज के दिन शरीर के बाएं हाथ पर सोना धारण करें।
यह भी पढ़ें: Shree Shodashi Yantra
कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो
ईश्वर की आराधना करने से आज आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी तथा भाग्य से भी आज अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। आज के दिन आपको परिवार के सदस्यों की ओर से भी सम्पूर्ण सहयोग की प्राप्ति होगी। आपका स्वास्थ्य आज उत्तम बना रहेगा। आपको अपने भाग्य का आज सम्पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा तथा अपने विरोधियों को परास्त करने में आज आप सफल रहेंगे।
यह भी पढ़ें: Nazar Dosh Yantra
तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा जिससे आपके घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज के दिन किसी परिचित व्यक्ति से मिलने का सौभाग्य प्राप्त होगा। आपके कार्य क्षेत्र में आज शुभ फलों की प्रधानता बनी रहेगी। आपको अपनी योजनाओं में आज आशातीत सफलता अवश्य प्राप्त होगी।
उपाय: आज गले में पीला धागा या सोना अवश्य धारण करें।
वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु
आज आपको घर-परिवार या किसी रिश्तेदार के यहां किसी समारोह में भाग लेने का मौका मिल सकता है जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य तौर पर अच्छा बना रहेगा। आप अपने व्यवहार से दूसरों पर अपना सकारात्मक प्रभाव डालने में सक्षम रहेंगे। अपने से बड़े का कहना मानने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी।
धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
आज आपको दुर्घटना में चोट लगने का भय रहेगा, सावधानी रखें। आपको स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। आज बेवजह के खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। आज आप मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे जिसके कारण आपका मन अपने कार्य में पूरी तरह से नहीं लग पाएगा। आज आपके लिए निराशाजनक हालात पैदा होंगे।
उपाय: आज एक सफेद रुमाल अपनी माता के हाथों से लेकर अपने पास रखें।
मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि
आज आप अपने से बड़े एवं सज्जन व्यक्तियों का आदर-सत्कार करने में अग्रणी रहेंगे। आज आपको भाग्य का पूरा सहयोग नहीं मिल पाएगा परंतु कानून से संबंधित मामले आपके पक्ष में हो सकते हैं। आपके व्यवहार में आज गुस्सा देखने को मिलेगा। आज आप किसी कारणवश चिंतित रहेंगे। आपको किसी कारण धन हानि का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय: आज 12 कपूर की टिक्की जल प्रवाह करें।
कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द
व्यर्थ की चिंताओं में आज आपका मन परेशान रहेगा तथा आज आपके मन में एक अजीब-सा डर बना रहेगा। आपके परिवार के किसी सदस्य को आज स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत हो सकती है साथ ही आपको शारीरिक कमजोरी का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आपके लिए किसी नई व्यापारिक योजना पर कार्य करने के लिए आज समय अनुकूल है।
उपाय: आज के दिन खट्टी मीठी गोलियां छोटे-छोटे बच्चों में बराबर-बराबर बांटे।
मीन (Pisces) - दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि
आज आपको अपने स्वास्थ्य के संबंध में सचेत रहना पड़ेगा, अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आपको अपने कार्य क्षेत्र में आज श्रेष्ठ फलों की प्राप्ति होगी। आपकी मेहनत और भाग्य के सहयोग से आज आपको हर तरह से उत्तम फलों की प्राप्ति होगी।
उपाय: आज के दिन सफेद और लाल रंग का रुमाल अपने पास जेब में रखें।
अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9