मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
व्यापार में पैसा लगाने का अच्छा समय है। आप अपने आत्मसम्मान को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे, इसलिए विरोधियों पर भरोसा न करें। राजनीति से जुड़े लोगों को अच्छा पद मिल सकता है। जॉब ढूँढ रहे युवाओं को नौकरी मिलने के संकेत हैं।
यह भी पढ़ें: Lal Kitab Kundli
वृषभ (Taurus) - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
आज आप अपने भविष्य से जुड़े कुछ जरूरी फैसलों के बारे में सोच सकते हैं। शादीशुदा ज़िंदगी खुशहाल रहेगी। घर के कामों में काफी समय जाएगा। बड़े भाई-बहनों से दिल की बातें साझा कर पाएंगे। बिज़नेस में बड़े ऑर्डर मिलने की संभावना है। समाज में पहचान वाले लोगों से आपके रिश्ते मजबूत होंगे।
यह भी पढ़ें: Best App for Astrology Prediction
मिथुन (Gemini) - क, की, कु, घ, छ, के, को, ह
आज आपकी दिनचर्या थोड़ी गड़बड़ा सकती है। विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही बिल्कुल न करें और पानी पर्याप्त मात्रा में पिएँ। दिखावा करने से बचें। आप दूसरों के सामने अपनी छवि को लेकर थोड़े चिंतित रह सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Best Astrologer in India
कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो
पैसों से जुड़ी परेशानियाँ कम होंगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। छात्रों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। किस्मत आपका साथ देगी, लेकिन शाम के समय कुछ काम रुक सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Buy Ashtasiddhi Yantra
सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे
काम में लापरवाही या अपनी मनमानी करने से नुकसान हो सकता है। दोपहर के बाद हालात आपके पक्ष में रहेंगे। आज आप अपने काम से हटकर दूसरे कामों पर ज्यादा ध्यान दे सकते हैं। ज़मीन-जायदाद खरीदने या बेचने से फायदा होगा। व्यापारियों को आज किसी को उधार देने से बचना चाहिए। पिता की सेहत का ध्यान रखें।
यह भी पढ़ें: Sarva Shakti Peeth Yantra Benefits
कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो
आज आप बहुत ऊर्जा महसूस करेंगे। घर-परिवार में थोड़ी सावधानी रखें। अपने पार्टनर से तेज आवाज में बात न करें। बिना वजह दूसरों से सलाह लेने से बचें। प्रतियोगी परीक्षा में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा।
यह भी पढ़ें: Madhya Shakti Peeth Yantra
तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज पुराने दोस्तों से बात हो सकती है। साझेदारी वाले व्यापार में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। बेवजह खर्च करने से बचें। गुस्से में आने की बजाय शांत रहकर काम करें। कंसल्टेंसी से जुड़े कामों में लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Vyapar Yantra
वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु
अपने आत्मविश्वास से आप उलझे हुए मामलों को हल कर पाएंगे। आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के प्रति व्यवहार सही रखें। आपकी अच्छी आदतें दूसरों को प्रेरित करेंगी। आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। प्रेम संबंध और मजबूत होंगे।
यह भी पढ़ें: Shree Baglamukhi Yantra
धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
साझेदारी वाले व्यवसाय में ईमानदारी और पारदर्शिता रखें। इंटरनेट का इस्तेमाल सोच-समझकर करें। दूसरों के मामलों में दखल न दें। प्राइवेट जॉब करने वालों की आय बढ़ सकती है। आज अपने लिए पर्याप्त आराम जरूर लें।
यह भी पढ़ें: Moti Gemstone
मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि
दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। छोटी यात्रा हो सकती है। रुके हुए काम फिर से शुरू होने की संभावना है। नौकरी में स्थान बदल सकता है। आज आप घर के कामों में व्यस्त रहेंगे। महत्वपूर्ण दस्तावेज़ संभालकर रखें।
कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द
कारोबार में कुछ मुश्किलें आएंगी। ज्यादा मेहनत करने से मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है। शाम को कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। अपनी बुरी आदतों को सुधारने की कोशिश करें। जिद्दी रवैये से आपके करीबी लोग नाराज हो सकते हैं। गाली-गलौच करने से बचें।
मीन (Pisces) - दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि
आज आपकी दिनचर्या ठीक रहेगी। सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार और सहयोग रखें। घर का माहौल सुखद रहेगा और परिवार के बड़े सदस्य खुश रहेंगे। व्यवसाय में बड़े पैसों का लाभ हो सकता है। विपरीत लिंग के लोगों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।
अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9
9999990522