29 april 2024 horoscope

29 April 2023 Horoscope (राशिफल)

मेष
आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में आशाजनक परिणाम हासिल नहीं होंगे। शरीर में आलस्य की प्रधानता बनी रहेगी। मन में नकारात्मक विचार पैदा हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ विचारों में खराबी के हालात बन सकते है।
उपाय
आज के दिन सुबह घर से निकलने से पहले पानी का कूम्भ स्थापित करें वापस आने पर उसे मंदिर में रख आएं ।
आज के दिन लाल गाय को रोटी दें।
चांदी तन पर धारण करें और केसर का तिलक लगाए ।

वृषभ
आज आपके मन में किसी भी कार्य को करने के लिए पूर्ण आत्मविश्वास बना रहेगा तथा परिवार के सदस्यों से आपको हर संभव सहयोग प्राप्त होगा । आज के दिन आपको कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

मिथुन
आपको आज अपने भाग्य का सम्पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा । कार्य क्षेत्र में आज का दिन उत्तम होगा । आज घर में मेहमानों के आने के कारण घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा । गुरूजनों एवं बड़े-बुजुर्गो के लिए भी आदर-सत्कार की भावना में आज वृद्धि होगी । किसी नवीन व्यवसाय को करने के विचार मन में आ सकते हैं।

कर्क
आज आपको किसी परिवार के सदस्य की वजह से तनावपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपको कार्य क्षेत्र में भी अच्छे फल प्राप्त नहीं होंगे। आपका स्वास्थ्य सामान्य तौर पर अच्छा बना रहेगा। आपको अपनी योजनाओं में आज आशातीत सफलता अवश्य प्राप्त होगी।
उपाय
आज के दिन काले रंग की गाय की सेवा करें।

सिंह
आज आपके परिवार के किसी सदस्य की ओर से आपको अनादर एवं अपमान का सामना करना पड़ सकता है । आपके मन में आज जरूरत से ज्यादा भटकाव देखने को मिलेगा व काल्पनिक वहम भी पैदा हो सकते है । संभव है कि आज आपको शारीरिक कष्टों का सामना करना पड़े ।
उपाय
आज मंदिर या तीर्थ यात्रा पर जाए तो आपके लिए शुभ रहेगा ।
आज के दिन मिट्टी के लोटे में मशरूम भरकर मंदिर में रखकर आए ।

कन्या
आज आपको अपने स्वास्थ्य की ओर से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है । आज शरीर में बेवजह का आलस बना रहेगा । परिवार में किसी बात को लेकर के आज मन-मुटाव हो सकता है तथा परिवार में किसी सदस्य को आज स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत हो सकती है । आज के दिन गहरे पानी से अपना बचाव रखें ।
उपाय
आज के दिन भगवान के प्रति आस्था बनाए रखें ।

तुला
आज आपके व्यवहार में परिवर्तन देखने को मिलेगा । आज अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें । आपको आज किसी परिचित व्यक्ति से धन लाभ प्राप्त हो सकता है । आपको विदेश से आज शुभ समाचार मिल सकता है ।
उपाय
आज के दिन माता से चांदी की डिब्बी में चावल भरकर आशीर्वाद के रूप में ले और संभव हो सके तो आज खाने में या पानी पीने में चांदी के बर्तनों का प्रयोग करें ।

वृश्चिक
आज आपके घर-परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। आप अपनी वाणी के प्रभाव से और अपनी योग्यता से अपने कार्य को सफल बनाएंगे। कार्य क्षेत्र में आशातीत सफलता हासिल होगी। आपको अपने कार्य क्षेत्र में आज श्रेष्ठ फलों की प्राप्ति होगी । आपकी मेहनत और भाग्य के सहयोग से आज आपको हर तरह से उत्तम फलों की प्राप्ति होगी ।
उपाय
आज के दिन दूध को जलने न दें व खोया न बनाएं, अगर दूध का व्यवसाय है तो कोई बात नहीं, लेकिन घर में न ऐसा न करें।

धनु
आज आपके मन में किसी के प्रति ईर्ष्या भाव उत्पन्न हो सकते हैं तथा नकारात्मक विचार आ सकते है । आज के दिन परिवार के किसी सदस्य से आपके मतभेद हो सकते हैं । आपको तथा आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में परेशानी देखने को मिल सकती है।
उपाय
आज धर्म स्थान में 800 ग्राम गुड़, दो चुटकी केसर, 60 ग्राम सौंफ रखकर आएं।

मकर
आज आपको वाहन के प्रति सावधानी रखनी चाहिए अन्यथा किसी प्रकार की दुर्घटना होने की संभावना है। आपके परिवार के सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते है। आपको कार्य क्षेत्र में किसी कारणवश परेशानी आ सकती है। परिवार के किसी सदस्य या मित्र से मन-मुटाव हो सकता है जिसके कारण तनाव की स्थिति बन सकती है।
उपाय
आज 12 कपूर की टिक्की जल प्रवाह करें।
आज के दिन बहन, बेटी व बुआ से अच्छे संबंध रखे और आज तांबे का छेद वाला पैसा अपने गले में धारण करें।

कुम्भ
आज आपको अपने कार्य में किसी प्रकार की रूकावट का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी प्रकार के मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। किसी कारण आपको मान हानि का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय
आज के दिन छोटी-छोटी 9 या 10 वर्ष तक की कन्याओं को मीठा देकर उनका आशीर्वाद अवश्य लें और मां दुर्गा जी की पूजा करें।
आज के दिन गाय को हरा चारा खिलाए ।

मीन
आज आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानी हो सकती है जिसके कारण आपके शरीर में आलस्य की अधिकता रहेगी । आपके अंदर बेवजह का गुस्सा बनेगा जो आज आपके लिए परेशानियों के हालात पैदा करेगा । कार्य क्षेत्र में सकारात्मक स्थिति बनी रहेगी।
उपाय
आज के दिन 60 ग्राम सौंफ, 600 ग्राम गुड़, व दो चुटकी केसर मन्दिर में रखकर आएं।
Back to blog

Our Recent Blog

life line palmistry

Life line palmistry: Meaning, Signs, and what it Reveals

Ever wondered what the curve near your thumb on the palm indicates?  Well, this line is referred to as "life line" in Read more

fate line in palmistry

Fate Line in Palmistry - Meaning, Signs, and What It...

Palmistry has always fascinated people because it offers a unique way to understand life through the lines of the hand. Among all the major lines, the Fate Line is one...

Read more
mobile number numerology

How to Choose the Right Mobile Number According to Numerology.

In today’s digital age, a mobile number is no longer just a contact detail. It is deeply connected to almost every important area of life, communication, business, online payments, social...

Read more
heart line in palmistry

Heart Line in Palmistry - A Simple Guide to Your...

Have you ever randomly looked at your palm maybe while sitting alone or waiting for something and wondered if those lines actually mean anything? Most of us notice three main...

Read more
types of hands in palmistry

Types of Hands in Palmistry and Their Meanings

Have you ever looked at your hands beyond just the palm lines? In palmistry, the first thing experts notice is often the hand shape, because it reveals a lot about...

Read more
mounts of palm

Decoding Mounts on Palm: What Do They Mean?

Palmistry is not just about the lines on your hand. The soft, padded areas beneath each finger and around the thumb, known as the mounts on the palm, also play...

Read more
how to read kundli

How to Read Palm: A Beginner’s Guide to Understanding Palm...

For centuries, people have been curious about the lines on their palms and what they might reveal. This curiosity gave rise to palmistry, also known as palm reading. If you’re...

Read more
budh purnima 2026

बुद्ध पूर्णिमा 2026: जानें शुभ तिथि, बुद्ध के चार आर्य...

आपने अक्सर सुना होगा कि पूर्णिमा का दिन धार्मिक दृष्टि से बहुत खास होता है, लेकिन वैशाख मास की जो पूर्णिमा आती है, वह आम पूर्णिमाओं की तरह नहीं होती।...

Read more
shani mahadasha

शनि की महादशा क्या है? अंतर्दशा, लक्षण, महत्व और लाल...

ज्योतिष की दुनिया में 'शनि' एक ऐसा नाम है जिसे सुनते ही बहुत से लोग डर जाते हैं। उन्हें लगता है कि शनि की महादशा का मतलब सिर्फ दुख, गरीबी...

Read more
rahu amrit dhoop ke fayde

राहु अमृत धूप – जानिए उपयोग की सही विधि, अद्भुत...

ज्योतिष शास्त्र में राहु को एक 'छाया ग्रह' माना गया है, जो अपनी मायावी प्रकृति, भ्रम और अचानक होने वाली घटनाओं के लिए जाना जाता है। यदि राहु कुंडली में...

Read more