29 december 2024 horoscope

Daily Horoscope 29-December-2024 - Aaj Ka Rashifal

मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ 

 

आज आपके मन में किसी के प्रति ईर्ष्या भाव उत्पन्न हो सकते हैं तथा नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आज के दिन परिवार के किसी सदस्य से आपके मतभेद हो सकते हैं। आपको तथा आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में परेशानी देखने को मिल सकती है। आज आपके कार्य क्षेत्र में बाधाएं आ सकती हैं। आपके स्वास्थ्य को लेकर असमंजस बना रहेगा। 

 

उपाय: आज के दिन मिट्टी के लोटे में मशरूम भरकर मंदिर में रखकर आएं। 

 

यह भी पढ़ें: Lal Kitab Remedies 

 

वृषभ (Taurus) - , , , , वा, वी, वु, वे, वो 

 

आज आपको पढ़ाई-लिखाई में आशाजनक परिणाम नहीं मिल पाएंगे। आज के दिन परिवार के किसी सदस्य के साथ मन-मुटाव हो सकता है तथा मन में नकारात्मक विचार बन सकते हैं। आप केवल देखी हुई बातों पर विश्वास करें। 

 

उपाय: आज के दिन दूध को जलने न दें व खोया न बनाएं, अगर दूध का व्यवसाय है तो कोई बात नहीं, लेकिन घर में ऐसा न करें। 

 

यह भी पढ़ें: Astroscience App

 

मिथुन (Gemini) - , की, कु, , , के, को, ह 

 

आज के दिन आपको पेट से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में सहयोगियों से किसी बात को लेकर आज मन-मुटाव हो सकता है। आज किसी बात को लेकर मन में चिंता लगी रहेगी। आज आपके स्वभाव में अहंकार देखने को मिलेगा तथा आप दूसरों की आलोचनाएं करेंगे। आपको कार्य क्षेत्र में आशातीत सफलता नहीं मिल पाएगी। 

 

उपाय: आज के दिन बाएं हाथ की अनामिका अंगुली में चांदी की अंगूठी पहनें। 

 

यह भी पढ़ें: Shree Baglamukhi Yantra

 

कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो 

 

आज आपको अपने स्वास्थ्य की ओर से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज शरीर में बेवजह का आलस बना रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर आज मन-मुटाव हो सकता है तथा परिवार के किसी सदस्य को आज स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत हो सकती है। आज के दिन गहरे पानी से अपना बचाव रखें। 

 

उपाय: आज के दिन भगवान के प्रति आस्था बनाए रखें। 

 

यह भी पढ़ें: Sarva Shakti Peeth Yantra

 

सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे 

 

आज आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानी हो सकती है जिसके कारण आपके शरीर में आलस्य की अधिकता रहेगी। आपके अंदर बेवजह का गुस्सा बनेगा जो आज आपके लिए परेशानियों के हालात पैदा करेगा। आपको कार्य क्षेत्र में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

 

उपाय: आज के दिन सुबह घर से निकलने से पहले पानी का कुम्भ स्थापित करें, वापस आने पर उसे मंदिर में रख आएं। 

 

यह भी पढ़ें: Madhya Shakti Peeth Yantra

 

कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, , , ठे, पे, पो 

 

आज के दिन आपकी बुद्धि आपका साथ नहीं देगी, हो सकता है आज के दिन लिए जाने वाले फैसले आपके गलत साबित हों, संभव है आज आपके अपने दोस्तों और भाइयों से किसी तरह के मतभेद पैदा हों। आज आपको किसी बड़ी धन हानि का भी सामना करना पड़ सकता है। आपको कार्य क्षेत्र के संबंध में मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। 

 

उपाय: आज के दिन आप पक्षियों को मूंग की साबुत दाल खिलाएं। 

 

यह भी पढ़ें: Shree Shodashi Yantra

 

तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

 

आज आपको स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा तथा धन से संबंधित परेशानी देखने को मिलेगी। अपनी मेहनत और समझदारी से आपको अपने जीवन को सुखमय बनाने में मदद मिलेगी। संभव है कि आज आपको कार्य क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। 

 

उपाय: आज हरे रंग के कपड़े अपनी श्रद्धानुसार छोटी-छोटी कन्याओं को दें। 

 

वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु 

 

आज आपको दुर्घटना में चोट लगने का भय रहेगा, सावधानी रखें। आपको स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। आज बेवजह के खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। आज आप मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे जिसके कारण आपका मन अपने कार्य में पूरी तरह से नहीं लग पाएगा। आज आपके लिए निराशाजनक हालात पैदा होंगे। 

 

उपाय: आज खाने में या पानी पीने में चांदी के बर्तनों का प्रयोग करें, और एक सफेद रुमाल अपनी माता के हाथों से लेकर अपने पास रखें। 

 

धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, , , भे 

 

आज आपको अपने कार्य में आशानुरूप सफलता नहीं मिल पाएगी। परिवार के किसी सदस्य या मित्र से मन-मुटाव हो सकता है जिसके कारण तनाव की स्थिति बन सकती है। मन में गुस्से की प्रवृत्ति भी बन सकती है। आज आपके काम-काज में नुकसानदायक स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपके ऊपर बिना कारण किसी प्रकार का आरोप लग सकता है। परिवार या मित्र से मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। 

 

उपाय: इस पूरे सप्ताह दो रंग के कुत्ते को कुछ न कुछ खाने को देते रहें। 

 

मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि 

 

आज के दिन आपके घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। व्यर्थ की चिंताओं में आज आपका मन परेशान रहेगा तथा आज आपके मन में एक अजीब-सा डर बना रहेगा। आपके परिवार के किसी सदस्य को आज स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत हो सकती है साथ ही आपको शारीरिक कमजोरी का सामना करना पड़ सकता है। आपको कार्य क्षेत्र में किसी कारणवश परेशानी आ सकती है। 

 

उपाय: आज के दिन बहन, बेटी व बुआ से अच्छे संबंध रखें और उनको आज जरूर कोई न कोई गिफ्ट अवश्य दें। 

 

कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द 

 

आज आपको अपने स्वास्थ्य के संबंध में सचेत रहना पड़ेगा, अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। किसी कारण आपको मान हानि का सामना करना पड़ सकता है। संतान पक्ष से जुड़ीं समस्याओं का आज आपको सामना करना पड़ेगा। 

 

उपाय: आज के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं। 

 

मीन (Pisces) - दा, दु, , , दे, दो, चा, चि 

 

आज आपके परिवार के किसी सदस्य की ओर से आपको अनादर एवं अपमान का सामना करना पड़ सकता है। आपके मन में आज जरूरत से ज्यादा भटकाव देखने को मिलेगा व काल्पनिक वहम भी पैदा हो सकते हैं। संभव है कि आज आपको शारीरिक कष्टों का सामना करना पड़े। आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में आशाजनक परिणाम हासिल नहीं होंगे। 

 

उपाय: आज के दिन लाल गाय को रोटी दें, चांदी तन पर धारण करें और केसर का तिलक लगाएं।

 

अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9

Back to blog

Our Recent Blog

surya amrit dhoop

सूर्य अमृत धूप – उपयोग करने की विधि, अद्भुत लाभ...

प्राचीन भारतीय संस्कृति में सूर्य को 'प्रत्यक्ष देवता' माना गया है—एक ऐसा देवता जो हमें साक्षात दिखाई देता है और जिसके बिना पृथ्वी पर जीवन की कल्पना भी असंभव है।...

Read more
बुध की महादशा क्या है? अंतर्दशा, लक्षण, महत्व और लाल किताब उपाय

बुध की महादशा क्या है? अंतर्दशा, लक्षण, महत्व और लाल...

वैदिक ज्योतिष में विंशोत्तरी दशा पद्धति का विशेष महत्व है। यह माना जाता है कि हमारे जीवन की दिशा और दशा, ग्रहों की महादशाओं द्वारा निर्धारित होती है। इन सभी...

Read more
बृहस्पति की महादशा क्या है? अंतर्दशा, लक्षण, महत्व और लाल किताब उपाय

बृहस्पति की महादशा क्या है? अंतर्दशा, लक्षण, महत्व और लाल...

भारतीय वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की दशाओं का विशेष महत्व है, और इनमें बृहस्पति (Jupiter) यानी 'गुरु' की महादशा को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। गुरु को 'आकाश तत्व' का...

Read more
jupiter mahadasha

Jupiter Mahadasha: Meaning, Effects, Antardasha, Importance, and Effective Lal Kitab...

Jupiter Mahadasha lasts for sixteen years, and for many people, this phase becomes a turning point in how they see life,...

Read more
mars mahadasha

Mars Mahadasha: Meaning, Significance, Antardashas & Effective Lal Kitab Remedies

Mars Mahadasha is the kind of phase where life doesn’t stay “slow” for long; it always suddenly picks up speed. You...

Read more
mercury mahadasha

Mercury Mahadasha: Meaning, Effects, Antardasha , Importance, and Effective Lal...

In astrology, Mercury Mahadasha is not just a planetary period; it is a phase that reshapes how a person thinks, acts, and experiences life. Among all planetary Mahadashas, Mercury Mahadasha...

Read more
Ketu Mahadasha

Ketu Mahadasha: Meaning, Effects, Antardasha, Importance, and Effective Lal Kitab...

In astrology, Ketu represents spirituality, detachment, and sudden changes. His lessons aren't always comfortable, but they're essential for your soul's growth. Where other planets give, Ketu takes away, not to...

Read more
mangal ki mahadasha

मंगल की महादशा क्या है? अंतर्दशा, लक्षण, महत्व और लाल...

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और उनकी महादशाओं का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। जब हम मंगल (Mars) की बात करते हैं, तो हमारे मन में साहस,...

Read more
chandrma ki mahadasha

चन्द्रमा की महादशा क्या है? अंतर्दशा, लक्षण, महत्व और लाल...

ज्योतिष के अनुसार, चन्द्रमा की महादशा कुल 10 वर्षों की होती है। यह कालखंड भावनाओं, संवेदनशीलता और मानसिक परिवर्तनों का समय होता है। यदि आपकी कुंडली में चन्द्रमा शुभ स्थिति...

Read more
saturn mahadasha

Saturn Mahadasha: Meaning, Effects, Antardasha, Importance & Lal Kitab Remedies

Saturn Mahadasha is not only about suffering but also about transformation through your discipline towards your life. When you understand it as a lesson, Saturn becomes a savior, guiding you...

Read more