मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
आज के दिन आपके द्वारा नेक कार्य होंगे जिससे आपको मन की शांति प्राप्त होगी। परिवार की तरफ से सुख की अनुभूति प्राप्त होगी। आपके कार्य क्षेत्र में शुभ समाचारों की अधिकता रहेगी।
यह भी पढ़ें: Lal Kitab Kundli
वृषभ (Taurus) - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
आज के दिन परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे तथा आपके अंदर नया जोश और उत्साह देखने को मिलेगा। आज आप दूसरों की मदद करने के लिए आगे आएंगे। परिवार की ओर से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपको अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलने का मौका प्राप्त होगा। आपको कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।
यह भी पढ़ें: Astroscience App
मिथुन (Gemini) - क, की, कु, घ, छ, के, को, ह
आज के दिन कार्य क्षेत्र में आपकी अच्छी स्थिति बनी रहेगी तथा आपको अपने कार्य से लाभ प्राप्त होगा।
यह भी पढ़ें: Vyapar Yantra
कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज आपको अपने कार्य में अच्छी सफलता मिल सकती है। आप अपनी योग्यता और बुद्धिमत्ता का प्रयोग करते हुए अपने कार्यों में सफल होंगे। आज आपके स्वभाव में गुस्से की अधिकता रहेगी। आपके कार्य क्षेत्र में आज हालात सामान्य बने रहेंगे।
यह भी पढ़ें: Shakni Yantra
सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे
आपकी योजनाएं आज सफल रहेंगी तथा आज के दिन आपको कार्य क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आज तालमेल में मधुरता देखने को मिलेगी। आपको विदेश या विदेशी संबंधों से आज लाभ की प्राप्ति होगी।
यह भी पढ़ें: Shree Shodashi Yantra
कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो
आज आप अपनी योग्यता और बुद्धिमत्ता का प्रयोग करके कार्य क्षेत्र में सफलता का परचम लहराएंगे। आपका पढ़ाई-लिखाई से संबंधित क्षेत्र में अच्छा मन लगेगा।
यह भी पढ़ें: Nazar Dosh Yantra
तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज के दिन परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल की खराबी के हालात बन सकते हैं। आपको अपने कार्यों में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। नकारात्मक विचार मन को घेरे रहेंगे। जिस कार्य को जल्दी पूरा करने की इच्छा होगी, उसमें किसी न किसी प्रकार का अवरोध बनेगा। मन में घबराहट रहेगी।
उपाय: आज के दिन 4 अंधों को भर-पेट भोजन अवश्य करवाएं।
वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु
आज घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा जिससे आपके घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज के दिन किसी परिचित व्यक्ति से मिलने का सौभाग्य प्राप्त होगा। आज आप विषम परिस्थितियों पर विजय प्राप्त करेंगे जिससे आपको मान-प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है।
धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
आज आपको स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा तथा धन से संबंधित परेशानी देखने को मिलेगी। आज आपका काफी लोगों से मिलना-जुलना हो सकता है जिससे दूसरों के साथ मधुर संबंध बनेंगे। आपको आज अपने कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
उपाय: आज हरे रंग के कपड़े अपनी श्रद्धानुसार छोटी-छोटी कन्याओं को दें।
मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि
आज आपको दुर्घटना में चोट लगने का भय रहेगा, सावधानी रखें। आपको स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। आज बेवजह के खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। आज आप मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे जिसके कारण आपका मन अपने कार्य में पूरी तरह से नहीं लग पाएगा। आज आपके लिए निराशाजनक हालात पैदा होंगे।
उपाय: आज एक सफेद रुमाल अपनी माता के हाथों से लेकर अपने पास रखें।
कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द
आज आपको अपने कार्य में आशानुरूप सफलता नहीं मिल पाएगी। परिवार के किसी सदस्य या मित्र से मन-मुटाव हो सकता है जिसके कारण तनाव की स्थिति बन सकती है। मन में गुस्से की प्रवृत्ति भी बन सकती है। परंतु आपके द्वारा दी गई सलाह दूसरों के काम आएगी।
उपाय: आज 12 कपूर की टिक्की जल प्रवाह करें।
मीन (Pisces) - दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि
आज के दिन आपके घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। व्यर्थ की चिंताओं में आज आपका मन परेशान रहेगा तथा आज आपके मन में एक अजीब-सा डर बना रहेगा। आपके परिवार के किसी सदस्य को आज स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत हो सकती है साथ ही आपको शारीरिक कमजोरी का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय: आज के दिन खट्टी मीठी गोलियां छोटे-छोटे बच्चों में बराबर-बराबर बांटे।
अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9