29 july 2024 horoscope

29-july-2024-horoscope

मेष (Aries) –

आज आपको दुर्घटना में चोट लगने का भय रहेगा, सावधानी रखें । आपको स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। आज बेवजह के खर्चो की अधिकता बनी रहेगी। आज आप मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे जिसके कारण आपका मन अपने कार्य में पूरी तरह से नहीं लग पाएगा। आज आपके लिए निराशाजनक हालात पैदा होंगे।

उपाय-आज खाने मे या पानी पीने मे चांदी के बर्तनों का प्रियोग करे, और एक सफेद रुमाल अपनी माता के हाथों से लेकर अपने पास रखें ।

 

वृषभ (Taurus) –

आज आपको अपने कार्य में आशानुरूप सफलता नहीं मिल पाएगी। परिवार के किसी सदस्य या मित्र से मन-मुटाव हो सकता है जिसके कारण तनाव की स्थिति बन सकती है। मन में गुस्से की प्रवृत्ति भी बन सकती है। आज आप अस्वस्थ महसूस करेंगे जिसके कारण आपके शरीर में बेवजह का आलस बना रहेगा ।

उपाय-आज 12 कपूर की टिक्की जल प्रवाह करें।

 

मिथुन (Gemini) –

आज आप अपने से बड़ों एवं सज्जन व्यक्तियों का आदर-सत्कार करने में आगे रहेंगे। अपनी मेहनत और समझदारी से आपको अपने जीवन को सुखमय बनाने में मदद मिलेगी । संभव है कि आज आपको कार्य क्षेत्र में सफलता मिल सकती है ।

 

कर्क (Cancer) – 

आज आपको अपने स्वास्थ्य के संबंध में सचेत रहना पडे़गा, अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता हैं । आज आपको कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आज आपको कार्य क्षेत्र में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा । कार्य क्षेत्र में परिवर्तन करने के लिए आज का दिन आपके अनुकूल नहीं है । परिवार के सदस्यो में किसी बात को लेकर के आज मतभेद उत्पन्न हो सकते है ।

उपाय-आज के दिन सफेद और लाल रंग का रुमाल अपने पास जेब में रखें।

 

सिंह (Leo) –

आज आपके परिवार के किसी सदस्य की ओर से आपको अनादर एवं अपमान का सामना करना पड़ सकता है । आपके मन में आज जरूरत से ज्यादा भटकाव देखने को मिलेगा व काल्पनिक वहम भी पैदा हो सकते है । संभव है कि आज आपको शारीरिक कष्टों का सामना करना पड़े ।

उपाय-आज मंदिर या तीर्थ यात्रा पर जाए तो आपके लिए शुभ रहेगा |

 

कन्या (Virgo) –

आप अपनी बुद्धिमता से आज कार्यों को आसानी से पूरा करेंगे। अपने मित्रों, रिश्तेदारों से मधुर संबंध बनेंगे । आपके घर में आज कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। आज आप में उत्साह और जोश देखने को मिलेगा। प्रतियोगिता क्षेत्र में आशातीत सफलता मिल सकती है। आपकी किसी परिचित से काफी समय बाद भेंट हो सकती है।

 

तुला (Libra) –

आज आपको पढ़ाई-लिखाई में आशाजनक परिणाम नहीं मिल पाएंगे। आज के दिन परिवार के किसी सदस्य के साथ मन-मुटाव हो सकता है तथा मन में नकारात्मक विचार बन सकते हैं। आप केवल देखी हुई बातों पर विश्वास करें। आज आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।

उपाय-आज के दिन दूध को जलने न दें व खोया न बनाएं, अगर दूध का व्यवसाय है तो कोई बात नहीं, लेकिन घर में न ऐसा न करें।

 

वृश्चिक (Scorpius) – 

आज के दिन आपको पेट से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में सहयोगियों से किसी बात को लेकर आज मन-मुटाव हो सकता है। आज किसी बात को लेकर मन में चिंता लगी रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ विचारों में खराबी के हालात बन सकते है।

उपाय-आज के दिन सौंफ, गुड़, व दो चुटकी केसर मन्दिर में रखकर आएं।

 

धनु (Sagittarius) –

आज आपको अपने स्वास्थ्य की ओर से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है । आज शरीर में बेवजह का आलस बना रहेगा । परिवार में किसी बात को लेकर के आज मन-मुटाव हो सकता है तथा परिवार में किसी सदस्य को आज स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत हो सकती है । आज के दिन गहरे पानी से अपना बचाव रखें ।

उपाय-आज के दिन भगवान के प्रति आस्था बनाए रखे |

 

मकर (Capricornus) –

आज आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानी हो सकती है जिसके कारण आपके शरीर में आलस्य की अधिकता रहेगी । आपके अंदर बेवजह का गुस्सा बनेगा जो आज आपके लिए परेशानियों के हालात पैदा करेगा । आपको आज कानूनी व अदालती कार्यो से संबंधित मामलों में सफलता प्राप्त हो सकती है ।

उपाय-आज के दिन सुबह घर से निकलने से पहले पानी का कूम्ब स्थापित करे वापिस आने पर उसे मंदिर मे रख आए |

 

कुम्भ (Aquarius) –

आज के दिन आपकी बुद्धि आपका साथ नहीं देगी हो सकता है आज के दिन लिए जाने वाले फैसले आपके गलत साबित हों, संभव है आज अपने दोस्तों और भाइयों से किसी तरह के मतभेद पैदा हों । आज आपको किसी बड़ी धन हानि का भी सामना करना पड़ सकता है । आज आपके स्वभाव में अहंकार देखने को मिलेगा तथा आप दूसरों की आलोचनाएं करेंगे। आपको कार्य क्षेत्र आशातीत सफलता नहीं मिल पाएगी।

उपाय-आज के दिन बायें हाथ की अनामिका अंगुली में चांदी की अंगूठी पहने।

 

मीन (Pisces) –

आपके कार्य क्षेत्र में आज शुभ फलों की प्रधानता बनी रहेगी । आपको अपनी योजनाओं में आज आशातीत सफलता अवश्य प्राप्त होगी । आज के दिन आपको कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा |

Back to blog

Our Recent Blog

mounts of palm

Decoding Mounts on Palm: What Do They Mean?

Palmistry is not just about the lines on your hand. The soft, padded areas beneath each finger and around the thumb, known as the mounts on the palm, also play...

Read more
how to read kundli

How to Read Palm: A Beginner’s Guide to Understanding Palm...

For centuries, people have been curious about the lines on their palms and what they might reveal. This curiosity gave rise to palmistry, also known as palm reading. If you’re...

Read more
budh purnima 2026

बुद्ध पूर्णिमा 2026: जानें शुभ तिथि, बुद्ध के चार आर्य...

आपने अक्सर सुना होगा कि पूर्णिमा का दिन धार्मिक दृष्टि से बहुत खास होता है, लेकिन वैशाख मास की जो पूर्णिमा आती है, वह आम पूर्णिमाओं की तरह नहीं होती।...

Read more
shani mahadasha

शनि की महादशा क्या है? अंतर्दशा, लक्षण, महत्व और लाल...

ज्योतिष की दुनिया में 'शनि' एक ऐसा नाम है जिसे सुनते ही बहुत से लोग डर जाते हैं। उन्हें लगता है कि शनि की महादशा का मतलब सिर्फ दुख, गरीबी...

Read more
rahu amrit dhoop ke fayde

राहु अमृत धूप – जानिए उपयोग की सही विधि, अद्भुत...

ज्योतिष शास्त्र में राहु को एक 'छाया ग्रह' माना गया है, जो अपनी मायावी प्रकृति, भ्रम और अचानक होने वाली घटनाओं के लिए जाना जाता है। यदि राहु कुंडली में...

Read more
bhimrao ambedkar jayanti

डॉ. बी. आर. अंबेडकर जयंती: संविधान के निर्माता की 135वीं...

14 अप्रैल 2026 की सुबह जब सूरज अपनी पहली किरण बिखेरेगा, तो भारत के करोड़ों घरों में एक अलग ही ऊर्जा होगी। यह दिन केवल एक कैलेंडर की तारीख नहीं...

Read more
shani amrit dhoop

शनि अमृत धूप – जानिए उपयोग की सही विधि, अद्भुत...

भारतीय ज्योतिष और अध्यात्म में सुगंध का बहुत बड़ा महत्व है। प्राचीन काल से ही ऋषि-मुनियों ने वातावरण को शुद्ध करने और ग्रहों के प्रतिकूल प्रभाव को कम करने के...

Read more
बृहस्पति अमृत धूप – जानिए उपयोग की सही विधि, अद्भुत लाभ और प्रभाव

बृहस्पति अमृत धूप – जानिए उपयोग की सही विधि, अद्भुत...

लाल किताब ज्योतिष में ग्रहों की स्थिति हमारे जीवन की दिशा निर्धारित करती है। इनमें 'बृहस्पति' को 'देवगुरु' की पदवी प्राप्त है। बृहस्पति ग्रह विस्तार, ज्ञान, धर्म, धन और सौभाग्य...

Read more
बुध अमृत धूप

बुध अमृत धूप – जानिए उपयोग की सही विधि, अद्भुत...

लाल किताब की दिव्य परंपरा में 'बुध ग्रह' को ग्रहों का राजकुमार माना गया है। बुध हमारी बुद्धि, वाणी (संचार), व्यापार, और निर्णय लेने की क्षमता का स्वामी है। यदि...

Read more
शुक्र अमृत धूप – उपयोग करने की विधि, अद्भुत लाभ और प्रभाव

शुक्र अमृत धूप – उपयोग करने की विधि, अद्भुत लाभ...

भारतीय ज्योतिष और लाल किताब की प्राचीन परंपराओं में ग्रहों की शांति और उनकी कृपा प्राप्त करने के अनेक उपाय बताए गए हैं। इन्हीं उपायों में 'धूप' या 'सुगंध' का...

Read more