मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
आज के दिन आपके घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। व्यर्थ की चिंताओं में आज आपका मन परेशान रहेगा तथा आज आपके मन में एक अजीब-सा डर बना रहेगा। आपके परिवार के किसी सदस्य को आज स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत हो सकती है, साथ ही आपको शारीरिक कमजोरी का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय: आज के दिन खट्टी–मीठी गोलियां छोटे-छोटे बच्चों में बराबर-बराबर बांटे।
यह भी पढ़ें: Lal Kitab Kundli
वृषभ (Taurus) - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
आज आपको अपने स्वास्थ्य के संबंध में सचेत रहना पड़ेगा, अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
उपाय: आज के दिन सफेद और लाल रंग का रुमाल अपने पास जेब में रखें।
यह भी पढ़ें: Astroscience App
मिथुन (Gemini) - क, की, कु, घ, छ, के, को, ह
आज आपके परिवार के किसी सदस्य की ओर से आपको अनादर एवं अपमान का सामना करना पड़ सकता है। आपके मन में आज जरूरत से ज्यादा भटकाव देखने को मिलेगा और काल्पनिक वहम भी पैदा हो सकते हैं। संभव है कि आज आपको शारीरिक कष्टों का सामना करना पड़े।
उपाय: आज मंदिर या तीर्थ यात्रा पर जाएं तो आपके लिए शुभ रहेगा।
यह भी पढ़ें: Vyapar Yantra
कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज आपके मन में किसी के प्रति ईर्ष्या भाव उत्पन्न हो सकते हैं तथा नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आज के दिन परिवार के किसी सदस्य से आपके मतभेद हो सकते हैं। आपको तथा आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में परेशानी देखने को मिल सकती है।
उपाय: आज धर्म स्थान में गुड़, दो चुटकी केसर, एक मुठ्ठी सौंफ रखकर आएं।
यह भी पढ़ें: Shakni Yantra
सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे
आज आपको पढ़ाई-लिखाई में आशाजनक परिणाम नहीं मिल पाएंगे। आज के दिन परिवार के किसी सदस्य के साथ मन-मुटाव हो सकता है तथा मन में नकारात्मक विचार बन सकते हैं। आप केवल देखी हुई बातों पर विश्वास करें। आज के दिन आपको काम-काज के क्षेत्र में लाभदायक स्थिति देखने को मिलेगी।
उपाय: आज के दिन दूध को जलने न दें और खोया न बनाएं, अगर दूध का व्यवसाय है तो कोई बात नहीं, लेकिन घर में ऐसा न करें।
यह भी पढ़ें: Shree Shodashi Yantra
कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो
आपकी योजनाएं आज सफल रहेंगी तथा आज के दिन आपको कार्य क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आज के दिन आपको कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।
यह भी पढ़ें: Nazar Dosh Yantra
तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज के दिन आपका स्वभाव अच्छा बना रहेगा। कार्य क्षेत्र में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे।
वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु
आज आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानी हो सकती है जिसके कारण आपके शरीर में आलस्य की अधिकता रहेगी। आपके अंदर बेवजह का गुस्सा बनेगा जो आज आपके लिए परेशानियों के हालात पैदा करेगा।
उपाय: आज के दिन सुबह घर से निकलने से पहले पानी का कूम्ब स्थापित करें, वापिस आने पर उसे मंदिर में रख आएं।
धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
आज के दिन आपकी बुद्धि आपका साथ नहीं देगी, हो सकता है आज के दिन लिए जाने वाले फैसले आपके गलत साबित हों। संभव है आज अपने दोस्तों और भाइयों से किसी तरह के मतभेद पैदा हों। आज आपको किसी बड़ी धन हानि का भी सामना करना पड़ सकता है।
उपाय: आज के दिन दूध, चावल धर्मस्थान में दें।
मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि
आज आपको स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा तथा धन से संबंधित परेशानी देखने को मिलेगी। आज आपको कार्य क्षेत्र में अच्छे फल प्राप्त होने की संभावना कम है। आपको पारिवारिक रिश्तों में कमी के हालात देखने को मिल सकते हैं।
उपाय: आज के दिन 4 मुट्ठी सौंफ दान करें और अंडे न खाएं।
कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द
आज आपको दुर्घटना में चोट लगने का भय रहेगा, सावधानी रखें। आपको स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। आज बेवजह के खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। आज आप मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे जिसके कारण आपका मन अपने कार्य में पूरी तरह से नहीं लग पाएगा।
उपाय: आज एक सफेद रुमाल अपनी माता के हाथों से लेकर अपने पास रखें।
मीन (Pisces) - दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि
आज आपको अपने कार्य में आशानुरूप सफलता नहीं मिल पाएगी। परिवार के किसी सदस्य या मित्र से मन-मुटाव हो सकता है जिसके कारण तनाव की स्थिति बन सकती है। मन में गुस्से की प्रवृत्ति भी बन सकती है।
उपाय: आज 12 कपूर की टिक्की जल प्रवाह करें।
अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9