मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
आज आपको अपने स्वास्थ्य के संबंध में सचेत रहना पड़ेगा, अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज परिवार के सदस्यों के साथ विचारों में मतभेद या उनकी तरफ से किसी प्रकार की तकलीफ आपको देखने को मिल सकती है। कार्य क्षेत्र में आज सहकर्मियों से किसी न किसी बात को लेकर मतभेद की स्थिति बन सकती है। आज किसी अनहोनी घटना के घटित होने के कारण आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय: आज के दिन धार्मिक गुरुओं का आशीर्वाद लेते रहें और धर्मस्थान में मिठाई का दान दें।
यह भी पढ़ें: Lal Kitab Remedies
वृषभ (Taurus) - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
आज आपके परिवार के किसी सदस्य की ओर से आपको अनादर एवं अपमान का सामना करना पड़ सकता है। आपके मन में आज जरूरत से ज्यादा भटकाव देखने को मिलेगा व काल्पनिक वहम भी पैदा हो सकते हैं। संभव है कि आज आपको शारीरिक कष्टों का सामना करना पड़े। आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में किसी प्रकार की समस्या देखने को प्राप्त हो सकती है।
उपाय: आज मंदिर या तीर्थ यात्रा पर जाएं तो आपके लिए शुभ रहेगा।
यह भी पढ़ें: Astroscience App
मिथुन (Gemini) - क, की, कु, घ, छ, के, को, ह
आज आपके मन में किसी के प्रति ईर्ष्या भाव उत्पन्न हो सकते हैं तथा नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आज के दिन परिवार के किसी सदस्य से आपके मतभेद हो सकते हैं। आपको तथा आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में परेशानी देखने को मिल सकती है। आपको आज अपने कार्य के प्रति मन में एक नया उत्साह और जोश दिखाई देगा। आप अपने लगभग सभी कार्य को पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ आज पूरा करने में सफल होंगे।
उपाय: आज धर्म स्थान में गूढ़, दो चुटकी केसर, और एक मुट्ठी सौंफ रखकर आएं।
यह भी पढ़ें: Shree Baglamukhi Yantra
कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज आपको पढ़ाई-लिखाई में आशाजनक परिणाम नहीं मिल पाएंगे। आज के दिन परिवार के किसी सदस्य के साथ मन-मुटाव हो सकता है तथा मन में नकारात्मक विचार बन सकते हैं। आप केवल देखी हुई बातों पर विश्वास करें। आप वार्तालाप की निपुणता एवं अपनी चुस्ती-चालाकी का प्रयोग करते हुए अपने कार्यों को पूरा करेंगे। आपके परिवार के किसी सदस्य को आज स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय: आज के दिन सरसों के तेल का दान जरूर दें।
यह भी पढ़ें: Sarva Shakti Peeth Yantra
सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे
आज के दिन आपको पेट से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में सहयोगियों से किसी बात को लेकर आज मन-मुटाव हो सकता है। आज किसी बात को लेकर मन में चिंता लगी रहेगी। आपके परिवार के सदस्यों से किसी न किसी बात को लेकर आज अलगाव की स्थिति पैदा हो सकती है। आपका किसी से मन-मुटाव हो सकता है।
उपाय: आज के दिन हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।
यह भी पढ़ें: Madhya Shakti Peeth Yantra
कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो
आज आपको अपने स्वास्थ्य की ओर से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज शरीर में बेवजह का आलस बना रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर आज मन-मुटाव हो सकता है तथा परिवार में किसी सदस्य को आज स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत हो सकती है। कार्य क्षेत्र में आज किसी न किसी बात को लेकर दूसरों से मतभेद हो सकता है। कामकाज में आपको आज आशातीत सफलता प्राप्त नहीं होगी।
उपाय: आज के दिन चमड़े की जूती दान करें।
यह भी पढ़ें: Shree Shodashi Yantra
तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानी हो सकती है जिसके कारण आपके शरीर में आलस्य की अधिकता रहेगी। आपके अंदर बेवजह का गुस्सा बनेगा जो आज आपके लिए परेशानियों के हालात पैदा करेगा। आपको कार्य क्षेत्र में आज किसी न किसी प्रकार की समस्या घेरे रहेंगी। विरोधी वर्ग से आपको आज परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय: आज के दिन 100 ग्राम साबुत सुरमा जल प्रवाह करें।
वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु
आज के दिन आपकी बुद्धि आपका साथ नहीं देगी, हो सकता है आज के दिन लिए जाने वाले फैसले आपके गलत साबित हों, संभव है आज अपने दोस्तों और भाइयों से किसी तरह के मतभेद पैदा हों। आज आपको किसी बड़ी धन हानि का भी सामना करना पड़ सकता है। आज आपके लिए कार्य क्षेत्र में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं तथा आज कोई न कोई घटना आपके लिए विपरीत परिस्थितियों का कारण खड़ी करेंगी। आज आपके भाइयों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
उपाय: आज के दिन 4 पव्वें शराब जल प्रवाह करें और खाली बोतलें वहीं फेंक दें और काले रंग से परहेज़ रखें।
धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
आज आपको स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा तथा धन से संबंधित परेशानी देखने को मिलेगी। बेफिजूल के कार्यों में आज आप मेहनत करेंगे जिसका आपको आज कोई लाभ प्राप्त नहीं होगा। परिवार के सदस्यों के साथ आज विचारों में मतभेद उत्पन्न हो सकता है।
उपाय: आज के दिन तवा, चिमटा या अंगीठी किसी मजदूर को दान दें।
मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि
आज आपको दुर्घटना में चोट लगने का भय रहेगा, सावधानी रखें। आपको स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। आज बेवजह के खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। आज आप मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे जिसके कारण आपका मन अपने कार्य में पूरी तरह से नहीं लग पाएगा। आज आपके लिए निराशाजनक हालात पैदा होंगे। आज आपका अपने भाई-बंधुओं से किसी न किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है।
उपाय: आज के दिन 11 काली मिर्च और चंदन की लकड़ी मंदिर में दान दें।
कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द
आज आपको अपने कार्य में आशानुरूप सफलता नहीं मिल पाएगी। परिवार के किसी सदस्य या मित्र से मन-मुटाव हो सकता है जिसके कारण तनाव की स्थिति बन सकती है। मन में गुस्से की प्रवृत्ति भी बन सकती है। पढ़ाई-लिखाई से संबंधित क्षेत्रों में आज आपको अपनी मेहनत के अनुसार सफलता प्राप्त होगी तथा परीक्षा-प्रतियोगिता में भी सफलता प्राप्त करेंगे।
उपाय: आज 12 कपूर की टिक्की जल प्रवाह करें।
मीन (Pisces) - दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि
आज के दिन आपके घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। व्यर्थ की चिंताओं में आज आपका मन परेशान रहेगा तथा आज आपके मन में एक अजीब-सा डर बना रहेगा। आपके परिवार के किसी सदस्य को आज स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत हो सकती है साथ ही आपको शारीरिक कमजोरी का सामना करना पड़ सकता है। आज कार्य क्षेत्र में आपका प्रभाव अच्छा बना रहेगा। आपको अपने परिवार की जिम्मेदारियों को अच्छे तरीके से निर्वाह करने में मदद मिलेगी।
उपाय: आज के दिन खट्टी मीठी गोलियां छोटे-छोटे बच्चों में बराबर-बराबर बांटे।
अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9