30 april 2024 horoscope

30 April 2023 Horoscope (राशिफल)

मेष
आपको आज परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में कमी देखने को मिल सकती हैं तथा आपको भी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें देखने को मिलेंगी । आज आपको काम-काज में हानि उठानी पड़ सकती है। आपके अंदर बेवजह का गुस्सा बनेगा जो आज आपके लिए परेशानियों के हालात पैदा करेगा ।
उपाय
आज के दिन सुबह घर से निकलने से पहले पानी का कूम्भ स्थापित करें वापस आने पर उसे मंदिर में रख आएं ।
आज के दिन सोने की चेन गले में धारण करें ।

वृषभ
आज आपको भाग्य से हर संभव सहायता मिलेगी तथा आज आपका दूसरों पर प्रभाव अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों से लेकर के आज मतभेद पैदा हो सकते है । कार्य क्षेत्र में आज आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा तथा परिवार से मिलने वाले सुखों में आज आपको कमी देखने को मिलेगी ।
उपाय
आज के दिन 5 मूलियां पत्तों सहित मंदिर में रखकर आएं।

मिथुन
आज के दिन आपके द्वारा नेक कार्य होंगे जिससे आपको मन की शांति प्राप्त होगी। परिवार की तरफ से सुख की अनुभूति प्राप्त होगी। आपके कार्य क्षेत्र में शुभ समाचारों की अधिकता रहेगी। आज आप के मन में नया उत्साह और जोश देखने को मिलेगा। परिवार की तरफ से आपको आज सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क
आज आपको घर-परिवार या किसी रिश्तेदार के यहां किसी समारोह में भाग लेने का मौका मिल सकता है जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। अपने से बड़ों का कहना मानने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य तौर पर अच्छा बना रहेगा। आप अपने व्यवहार से दूसरों पर अपना सकारात्मक प्रभाव डालने में सक्षम रहेंगे।

सिंह
आपको परीक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र में आज सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे । परिवार के सदस्यों से मिलने वाला सुख आज उत्तम बना रहेगा तथा आज परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा ।
उपाय
आज मंदिर या तीर्थ यात्रा पर जाए तो आपके लिए शुभ रहेगा ।

कन्या
आपका आज का दिन अच्छा रहेगा । आपके वाणी के प्रभाव से आज आपके कार्य सफल होंगे तथा बड़े-बुजुर्गो का अच्छा सुख प्राप्त होगा । आज आपको कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। परिवार की तरफ से मिलने वाले सुख में आज वृद्धि देखने को मिलेंगी। बड़े-बुजुर्गों की तरफ से आज सही मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
उपाय
आज के दिन भगवान के प्रति आस्था बनाए रखें ।

तुला
आपको स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। आज बेवजह के खर्चो की अधिकता बनी रहेगी। आज आप मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे जिसके कारण आपका मन अपने कार्य में पूरी तरह से नहीं लग पाएगा। आज आपके लिए निराशाजनक हालात पैदा होंगे।
उपाय
आज के दिन माता से चांदी की डिब्बी में चावल भरकर आशीर्वाद के रूप में ले और संभव हो सके तो आज खाने में या पानी पीने में चांदी के बर्तनों का प्रयोग करें।

वृश्चिक
आज आपके मन में नया उत्साह और जोश देखने को मिलेगा। आपको आज परिवार का साथ प्राप्त होगा। सृजनात्मक कार्यों में आज आपका मन लगेगा। परीक्षा एवं प्रतियोगिता के संबंध में आपको आज कामयाबी हासिल होगी । परिवार का सम्पूर्ण सहयोग आज आपको प्राप्त होगा । आपके कार्य क्षेत्र के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है ।
उपाय
आज के दिन दूध को जलने न दें व खोया न बनाएं, अगर दूध का व्यवसाय है तो कोई बात नहीं, लेकिन घर में न ऐसा न करें।

धनु
आज परिवार के संबंध में कोई शुभ समाचार मिलने से खुशी का माहौल बनेगा। आपको अपने कार्यो में सफलता हासिल होगी। आपके कार्य क्षेत्र के लिए आज दिन शुभ रहने वाला है। आज आप परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे ।
उपाय
आज धर्म स्थान में 800 ग्राम गुड़, दो चुटकी केसर, 60 ग्राम सौंफ रखकर आएं।

मकर
आज आपको अपने कार्य में आशानुरूप सफलता नहीं मिल पाएगी। परिवार के किसी सदस्य या मित्र से मन-मुटाव हो सकता है जिसके कारण तनाव की स्थिति बन सकती है। मन में गुस्से की प्रवृत्ति भी बन सकती है।
उपाय
आज 12 कपूर की टिक्की जल प्रवाह करें।

कुम्भ
आज के दिन आपकी बुद्धि आपका साथ नहीं देगी हो सकता है आज के दिन लिए जाने वाले फैसले आपके गलत साबित हों, संभव है आज अपने दोस्तों और भाइयों से किसी तरह के मतभेद पैदा हों । आज आपको किसी बड़ी धन हानि का भी सामना करना पड़ सकता है ।
उपाय
आज के दिन छोटी-छोटी 9 या 10 वर्ष तक की कन्याओं को मीठा देकर उनका आशीर्वाद अवश्य लें और मां दुर्गा जी की पूजा करें।

मीन
आज के दिन आपको पेट से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में सकारात्मक स्थिति बनी रहेगी। आज किसी बात को लेकर मन में चिंता लगी रहेगी।
उपाय
आज के दिन 60 ग्राम सौंफ, 600 ग्राम गुड़, व दो चुटकी केसर मन्दिर में रखकर आएं।
Back to blog

Our Recent Blog

life line palmistry

Life line palmistry: Meaning, Signs, and what it Reveals

Ever wondered what the curve near your thumb on the palm indicates?  Well, this line is referred to as "life line" in Read more

fate line in palmistry

Fate Line in Palmistry - Meaning, Signs, and What It...

Palmistry has always fascinated people because it offers a unique way to understand life through the lines of the hand. Among all the major lines, the Fate Line is one...

Read more
mobile number numerology

How to Choose the Right Mobile Number According to Numerology.

In today’s digital age, a mobile number is no longer just a contact detail. It is deeply connected to almost every important area of life, communication, business, online payments, social...

Read more
heart line in palmistry

Heart Line in Palmistry - A Simple Guide to Your...

Have you ever randomly looked at your palm maybe while sitting alone or waiting for something and wondered if those lines actually mean anything? Most of us notice three main...

Read more
types of hands in palmistry

Types of Hands in Palmistry and Their Meanings

Have you ever looked at your hands beyond just the palm lines? In palmistry, the first thing experts notice is often the hand shape, because it reveals a lot about...

Read more
mounts of palm

Decoding Mounts on Palm: What Do They Mean?

Palmistry is not just about the lines on your hand. The soft, padded areas beneath each finger and around the thumb, known as the mounts on the palm, also play...

Read more
how to read kundli

How to Read Palm: A Beginner’s Guide to Understanding Palm...

For centuries, people have been curious about the lines on their palms and what they might reveal. This curiosity gave rise to palmistry, also known as palm reading. If you’re...

Read more
budh purnima 2026

बुद्ध पूर्णिमा 2026: जानें शुभ तिथि, बुद्ध के चार आर्य...

आपने अक्सर सुना होगा कि पूर्णिमा का दिन धार्मिक दृष्टि से बहुत खास होता है, लेकिन वैशाख मास की जो पूर्णिमा आती है, वह आम पूर्णिमाओं की तरह नहीं होती।...

Read more
shani mahadasha

शनि की महादशा क्या है? अंतर्दशा, लक्षण, महत्व और लाल...

ज्योतिष की दुनिया में 'शनि' एक ऐसा नाम है जिसे सुनते ही बहुत से लोग डर जाते हैं। उन्हें लगता है कि शनि की महादशा का मतलब सिर्फ दुख, गरीबी...

Read more
rahu amrit dhoop ke fayde

राहु अमृत धूप – जानिए उपयोग की सही विधि, अद्भुत...

ज्योतिष शास्त्र में राहु को एक 'छाया ग्रह' माना गया है, जो अपनी मायावी प्रकृति, भ्रम और अचानक होने वाली घटनाओं के लिए जाना जाता है। यदि राहु कुंडली में...

Read more