मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
आज घर में रिश्तेदारों का आवागमन रहेगा, माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी परिचित से मुलाकात होगी। भाग्य का साथ मिलेगा, कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। परिवार में आनंद का वातावरण बना रहेगा।
यह भी पढ़ें: Lal Kitab Kundli
वृषभ (Taurus) - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
आज किसी पारिवारिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा, मन प्रसन्न रहेगा। बड़ों का कहना मानने से शुभ फल मिलेंगे। व्यवहार से दूसरों पर सकारात्मक प्रभाव डाल पाएंगे।
यह भी पढ़ें: Best App for Astrology Prediction
मिथुन (Gemini) - क, की, कु, घ, छ, के, को, ह
आज भाग्य का पूर्ण साथ नहीं मिल पाएगा। गलत दिशा में मन लगाने से कार्यों में हानि हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत में गिरावट देखने को मिल सकती है।
यह भी पढ़ें: Best Astrologer in India
कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज किसी जान-पहचान के व्यक्ति के कारण धन संबंधी नुकसान हो सकता है। बिना वजह किसी से अनबन हो सकती है तथा आप पर अकारण किसी तरह का आरोप भी लग सकता है।
यह भी पढ़ें: Buy Ashtasiddhi Yantra
सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे
आज किसी भी कार्य को करने का मन में पूरा भरोसा बना रहेगा। मन में कुछ नकारात्मक विचार भी उभर सकते हैं। वित्तीय मामलों में थोड़ी परेशानी आ सकती है।
यह भी पढ़ें: Sarva Shakti Peeth Yantra Benefits
कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो
आज अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहना ज़रूरी है, वरना शारीरिक परेशानियाँ हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आप पर कोई आरोप भी लग सकता है।
यह भी पढ़ें: Madhya Shakti Peeth Yantra
तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज परिवार के किसी सदस्य द्वारा अनादर या अपमान का सामना करना पड़ सकता है। मन में आवश्यकता से अधिक भटकाव रहेगा और कुछ काल्पनिक भ्रम भी उत्पन्न हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Vyapar Yantra
वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु
आज मन में ईर्ष्या और नकारात्मक विचार आ सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य से अनबन हो सकती है। आपको या परिवार के किसी अन्य व्यक्ति को स्वास्थ्य परेशानी हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Shree Baglamukhi Yantra
धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
आज पढ़ाई में मनचाहे परिणाम नहीं मिल पाएंगे। परिवार के किसी सदस्य से अनबन हो सकती है और मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। केवल देखी-भाली बातों पर ही भरोसा करें।
यह भी पढ़ें: Moti Gemstone
मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि
आज पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से अनबन हो सकती है। मन में किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी।
कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द
आज स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी हो सकती है और शरीर में अत्यधिक आलस बना रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। गहरे पानी से दूरी बनाकर रखें।
मीन (Pisces) - दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि
आज स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है, जिससे शरीर में आलस्य बना रहेगा। बिना वजह गुस्सा आना मुश्किलें पैदा कर सकता है। व्यवसाय में लाभ रहेगा तथा लोगों से सम्मान मिलेगा।
अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9
9999990522