मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
आपके आत्मविश्वास में अचानक बढ़ोतरी होगी। किसी पुराने काम में सफलता मिल सकती है। परिवार का कोई सदस्य आज आपसे मदद माँग सकता है। सेहत सामान्य रहेगी। आर्थिक मामले सुधरेंगे लेकिन किसी पर जल्दी भरोसा न करें। परिवार में सकारात्मक माहौल रहेगा।
यह भी पढ़ें: Lal Kitab Kundli
वृषभ (Taurus) - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
आज आपकी भावनाएँ आपको थोड़ा संवेदनशील बना देंगी। काम में गति रहेगी और रुके पैसे मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से मन शांत होगा। यात्रा से बचें। आप अपने करियर को लेकर नई योजना बना सकते हैं। किसी करीबी से बातचीत दिल हल्का करेगी।
यह भी पढ़ें: Best App for Astrology Prediction
मिथुन (Gemini) - क, की, कु, घ, छ, के, को, ह
अचानक कोई नया अवसर सामने आएगा लेकिन निर्णय जल्दबाज़ी में न लें। ऑफिस में प्रशंसा मिलेगी। सेहत में सुधार होगा। दिन थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है लेकिन काम समय पर पूरे होंगे। विरोधियों को आप आज जवाब दे पाएंगे। किसी मित्र से टकराव हो सकता है, संवाद से हल निकालें।
यह भी पढ़ें: Best Astrologer in India
कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज भाग्य आपका साथ देगा। छात्रों के लिए दिन बेहद शुभ है। माता-पिता की सेहत में सुधार होगा। मन किसी अनजाने डर से विचलित हो सकता है, ध्यान करें। भाग्य आपका साथ देगा और पढ़ाई से जुड़े लोगों को खास फायदा होगा।
यह भी पढ़ें: Buy Ashtasiddhi Yantra
सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे
किसी जरूरी काम में देरी हो सकती है। मन में बेचैनी रहेगी लेकिन दोपहर बाद राहत मिलेगी। साथी का मूड खराब हो सकता है, इसलिए ध्यान से बात करें। फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखें। संपत्ति से जुड़ा कोई फैसला फायदा दे सकता है। पिता की सेहत पर ध्यान दें।
यह भी पढ़ें: Sarva Shakti Peeth Yantra Benefits
कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो
आज नए लोग आपके काम से प्रभावित होंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आपमें ऊर्जा बढ़ेगी लेकिन परिवार को समय न देने से मन में अपराधबोध हो सकता है। आज सिरदर्द संभव। घर में रिश्तों में थोड़ी नर्मी की जरूरत है। प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन होगा।
यह भी पढ़ें: Madhya Shakti Peeth Yantra
तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज आपके मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं जिसके कारण स्वभाव में खराबी बन सकती है। आज आपका कार्यक्षेत्र में किसी से मन-मुटाव हो सकता है । आपके मन में पढ़ाई-लिखाई के प्रति सकारात्मक विचार बनेगा। घर-परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा।
यह भी पढ़ें: Vyapar Yantra
वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु
दयालु व्यवहार आपकी पहचान बढ़ाएगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात संभावित है। नौकरी में नई जिम्मेदारियाँ मिलेंगी। प्रेम संबंध में गलतफहमी दूर होगी। आप अपनी बुद्धि से जटिल मामलों को हल कर लेंगे। आय बढ़ने के संकेत हैं।
यह भी पढ़ें: Shree Baglamukhi Yantra
धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
दयालु व्यवहार आपकी पहचान बढ़ाएगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात संभावित है। नौकरी में नई जिम्मेदारियाँ मिलेंगी। प्रेम संबंध में गलतफहमी दूर होगी। आप अपनी बुद्धि से जटिल मामलों को हल कर लेंगे। आय बढ़ने के संकेत हैं।
यह भी पढ़ें: Moti Gemstone
मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि
आपकी मेहनत रंग लाएगी। नौकरी बदलने का मन बन सकता है। कोई बड़ा फैसला सोच-समझकर लें। घर में मेहमान आ सकते हैं। सेहत स्थिर रहेगी। रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे और दिन की शुरुआत अच्छी होगी। नौकरी में परिवर्तन का योग है।
कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द
आज काम में मन कम लगेगा। किसी व्यक्ति की बात दिल पर लग सकती है। रिश्तों को संभालने में धैर्य जरूरी है। शाम को रुका पैसा मिल सकता है। कारोबार में हल्की मुश्किलें रहेंगी लेकिन अंत में फायदा मिलेगा। गुस्सा कम करें वरना संबंध बिगड़ सकते हैं।
मीन (Pisces) - दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि
रचनात्मक कामों में सफलता मिलेगी। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी लेकिन दिल की भावनाएँ भीतर ही रखने से तनाव बढ़ सकता है। दिन संतुलित रहेगा और सहकर्मी सहयोग देंगे। परिवार के बड़े सदस्य संतुष्ट रहेंगे।
अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9
9999990522