मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
आज परिवार के किसी सदस्य से अनादर मिल सकता है। मन में भटकाव और काल्पनिक भ्रम पैदा होंगे। साथ ही, शारीरिक परेशानियाँ भी हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें: Lal Kitab
वृषभ (Taurus) - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
आज मन में ईर्ष्या और नकारात्मक विचार आ सकते हैं। परिवार के सदस्य से मतभेद होने की आशंका है। आपको या परिवार के किसी सदस्य को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Best App for Astrology Prediction
मिथुन (Gemini) - क, की, कु, घ, छ, के, को, ह
आज पढ़ाई में अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी। परिवार के सदस्य से मनमुटाव और नकारात्मक विचार आ सकते हैं। केवल प्रत्यक्ष देखी गई बातों पर ही विश्वास करें।
यह भी पढ़ें: Best Astrologer in India
कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज पेट संबंधी परेशानी हो सकती है और माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से मनमुटाव हो सकता है। मन में किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी।
यह भी पढ़ें: Buy Ashtasiddhi Yantra
सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे
आज शरीर में आलस्य रहेगा और कार्य में मन नहीं लगेगा। मानसिक परेशानी व परिवार से मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: Sarva Shakti Peeth Yantra Benefits
कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो
आज कार्यक्षेत्र में कठिनाइयाँ आएँगी और कोई बदलाव करना अनुकूल नहीं होगा। स्वास्थ्य खराब रहेगा तथा परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद होंगे।
यह भी पढ़ें: Madhya Shakti Peeth Yantra
तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति रहेगी और शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी। आपकी बुद्धिमत्ता व योग्यता का पूरा लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Vyapar Yantra
वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु
आज पारिवारिक समारोह में शामिल होने से मन प्रसन्न रहेगा। बड़ों की सलाह मानने से शुभ परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपका व्यवहार दूसरों पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा।
यह भी पढ़ें: Shree Baglamukhi Yantra
धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और शुभ समाचार प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में लाभ की स्थिति बनेगी। रिश्तेदारों के आने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।
यह भी पढ़ें: Moti Gemstone
मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि
आज भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में दिन शुभ रहेगा। मेहमानों के आगमन से घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। बड़ों-बुजुर्गों के प्रति आदर-भावना में वृद्धि होगी।
कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द
आज घर में मेहमानों का आना-जाना रहेगा। मन व्यर्थ की चिंताओं और अजीब डर से परेशान रहेगा। परिवार के किसी सदस्य को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है।
मीन (Pisces) - दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि
आज आप जो भी कार्य हाथ में लेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। साझेदारी से अच्छा लाभ और कानूनी मामलों में जीत मिलने के योग हैं।
अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9
 
  
  9999990522
9999990522