मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
आज आपके परिवार के किसी सदस्य की ओर से आपको अनादर एवं अपमान का सामना करना पड़ सकता है। आपके मन में आज जरूरत से ज्यादा भटकाव देखने को मिलेगा व काल्पनिक वहम भी पैदा हो सकते हैं। संभव है कि आज आपको शारीरिक कष्टों का सामना करना पड़े। आज आप किसी गलत कार्य की वजह से अपने लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं।
उपाय: आज मंदिर या तीर्थ यात्रा पर जाएं तो आपके लिए शुभ रहेगा।
यह भी पढ़ें: Lal Kitab
वृषभ (Taurus) - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
आपको आज अपने भाग्य का सम्पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र में आज का दिन उत्तम होगा। आज घर में मेहमानों के आने के कारण घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। गुरूजनों एवं बड़े-बुजुर्गों के लिए भी आदर-सत्कार की भावना में आज वृद्धि होगी।
यह भी पढ़ें: Astroscience App
मिथुन (Gemini) - क, की, कु, घ, छ, के, को, ह
आज आपके व्यवहार में परिवर्तन देखने को मिलेगा। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। आपको आज किसी परिचित व्यक्ति से धन लाभ प्राप्त हो सकता है। आपको विदेश से आज शुभ समाचार मिल सकता है। आज आपके घर में किसी प्रकार का मांगलिक कार्य हो सकता है। आप अपने विचारों और योजनाओं को वास्तविक रूप देने का प्रयत्न करेंगे।
यह भी पढ़ें: Shree Baglamukhi Yantra
कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज आप जिस भी कार्य को अपने हाथ में लेंगे उसमें आप सफल होंगे। साझेदारी में किए गए काम में भी आपको आज अच्छा लाभ प्राप्त होगा। आपको आज कानूनी व अदालती कार्यों से संबंधित मामलों में सफलता प्राप्त हो सकती है। आज के दिन आपको परिवार की ओर से उत्तम सुख प्राप्त होगा तथा खानदान में किसी के यहाँ होने वाले मांगलिक कार्य या समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है। आप अपने लगभग सभी कार्य को पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ आज पूरा करने में सफल होंगे।
उपाय: आज के दिन एक मुट्ठी सौंफ, गुड़, व दो चुटकी केसर मंदिर में रखकर आएं।
यह भी पढ़ें: Sarva Shakti Peeth Yantra
सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे
आज आपको अपने स्वास्थ्य की ओर से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज शरीर में बेवजह का आलस बना रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर आज मन-मुटाव हो सकता है तथा परिवार में किसी सदस्य को आज स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत हो सकती है। आज के दिन गहरे पानी से अपना बचाव रखें।
उपाय: आज के दिन भगवान के प्रति आस्था बनाए रखें।
यह भी पढ़ें: Madhya Shakti Peeth Yantra
कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो
ईश्वर की आराधना करने से आज आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी तथा भाग्य से भी आज अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। आज के दिन आपको परिवार के सदस्यों की ओर से भी सम्पूर्ण सहयोग की प्राप्ति होगी। आपके कार्य क्षेत्र में आज शुभ फलों की प्रधानता बनी रहेगी। आपको अपनी योजनाओं में आज आशातीत सफलता अवश्य प्राप्त होगी।
यह भी पढ़ें: Shree Shodashi Yantra
तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा जिससे आपके घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज के दिन किसी परिचित व्यक्ति से मिलने का सौभाग्य प्राप्त होगा। आप अपने प्रत्येक कार्य को आज बहुत आसानी से पूरा कर लेंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता में आज आपको सफलता प्राप्त हो सकती है तथा कार्य क्षेत्र में भी आशानुरूप सफलता प्राप्त होगी।
वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु
आज आपको घर-परिवार या किसी रिश्तेदार के यहाँ किसी समारोह में भाग लेने का मौका मिल सकता है जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। अपने से बड़े का कहना मानने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य तौर पर अच्छा बना रहेगा। आप अपने व्यवहार से दूसरों पर अपना सकारात्मक प्रभाव डालने में सक्षम रहेंगे।
धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
आज आपको दुर्घटना में चोट लगने का भय रहेगा, सावधानी रखें। आज आप अपने से बड़े एवं सज्जन व्यक्तियों का आदर-सत्कार करने में अग्रणी रहेंगे। आज घर-परिवार या किसी मित्र-रिश्तेदार के यहाँ कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है। कार्य क्षेत्र में अपने से वरिष्ठ लोगों के साथ आज संबंध गहरे हो सकते हैं।
मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि
आज आपको कार्य क्षेत्र में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र में परिवर्तन करने के लिए आज का दिन आपके अनुकूल नहीं है। आपके स्वास्थ्य में आज खराबी देखने को मिलेगी। आज के दिन आपके परिवार के किसी सदस्य को चोट लगने की संभावना बनी हुई है। आज आपको सावधान रहने की आवश्यकता है अन्यथा आज आपके साथ कोई अनहोनी घटना घट सकती है। आज के दिन आपको तनाव हो सकता है।
कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द
आज के दिन आपके घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। व्यर्थ की चिंताओं में आज आपका मन परेशान रहेगा तथा आज आपके मन में एक अजीब-सा डर बना रहेगा। आपके परिवार के किसी सदस्य को आज स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत हो सकती है साथ ही आपको शारीरिक कमजोरी का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय: आज के दिन खट्टी मीठी गोलियां छोटे-छोटे बच्चों में बराबर-बराबर बांटे।
मीन (Pisces) - दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि
आप अपनी बुद्धिमता से आज कार्यों को आसानी से पूरा करेंगे। अपने मित्रों, रिश्तेदारों से मधुर संबंध बनेंगे। आपके घर में आज कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। पढ़ाई-लिखाई से संबंधित क्षेत्रों में आज आपको अपनी मेहनत के अनुसार सफलता प्राप्त होगी तथा परीक्षा-प्रतियोगिता में भी सफलता प्राप्त करेंगे।
अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9