4 may 2024 horoscope

4 May 2023 Horoscope (राशिफल)

मेष
आज के दिन आपको स्वास्थ्य के संबंध में कमी देखने को मिल सकती है। आपका पढ़ाई-लिखाई में भी मन नहीं लग पाएगा। कार्य क्षेत्र में निराशाजनक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय
आज 12 कपूर की टिक्की जल प्रवाह करें।

वृषभ
आज आपके मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं जिसके कारण स्वभाव में खराबी बन सकती है। आज आपका कार्यक्षेत्र में किसी से मन-मुटाव हो सकता है । आप परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता मिलेगी।
उपाय
आज के दिन छोटी-छोटी 9 या 10 वर्ष तक की कन्याओं को मीठा देकर उनका आशीर्वाद अवश्य लें और मां दुर्गा जी की पूजा करें।
आज के दिन गंगा स्नान करें |

मिथुन
आज आपको भाग्य का पूरा सहयोग नहीं मिल पाएगा परंतु कानून से संबंधित मामले आपके पक्ष में हो सकते हैं। आपके व्यवहार में आज गुस्सा देखने को मिलेगा। आज आप किसी कारणवश चिन्तित रहेंगे। आपको किसी कारण धन हानि का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय
आज के दिन 60 ग्राम सौंफ, 600 ग्राम गुड़, व दो चुटकी केसर मन्दिर में रखकर आएं।

कर्क
आज आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानी हो सकती है जिसके कारण आपके शरीर में आलस्य की अधिकता रहेगी । आपके अंदर बेवजह का गुस्सा बनेगा जो आज आपके लिए परेशानियों के हालात पैदा करेगा ।
उपाय
आज के दिन सुबह घर से निकलने से पहले पानी का कुम्भ स्थापित करें वापस आने पर उसे मंदिर में रख आए |
आज बाहरी व्यक्ति से मुफ्त उपहार न लें अगर लेना ही पड़े तो कुछ पैसे अवश्य दे दें।

सिंह
आज आप स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। आपको किसी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। संभव है कि आज आपको परीक्षा आदि में निराशाजनक परिणाम प्राप्त होंगे । आज आप परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे ।
उपाय
आज विशेषकर साधू-महात्माओं, तांत्रिक-फकीरों की संगति या किसी भी प्रकार की सेवा में न पड़ें।
आज के दिन 121 खोये के फीके पेड़े 11 छोटे-छोटे बच्चों में बराबर-बराबर बांटे या जल प्रवाह करें।

कन्या
पढ़ाई-लिखाई से संबंधित क्षेत्रों में आज आपको अपनी मेहनत के अनुसार सफलता प्राप्त होगी तथा परीक्षा-प्रतियोगिता में भी सफलता प्राप्त करेंगे। आपको या परिवार के किसी सदस्य को आज स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है ।
उपाय
आज गले में पीला धागा या सोना अवश्य धारण करें और अपनी इच्छानुसार चने की दाल या केसर धर्मस्थान में रखकर आएं।

तुला
आज आपका किसी परीचित के कारण धन हानि हो सकता है। आपका बिना कारण किसी से मतभेद उत्पन्न हो सकता है तथा बिना कारण आज आपके ऊपर किसी प्रकार का आरोप लग सकता है। आज आपके मन में गुस्से की भावना बन सकती हैं ।
उपाय
आज के दिन दूध में दलिया बनाकर खाए , बुजुर्ग पंडितों एवं बुजुर्ग अध्यापकों के पांव हाथ लगाकर के आशीर्वाद लें और साथ ही सौंफ जरूर खाएं।
आज के दिन गले में किसी भी प्रकार की स्फैटिक, रूद्राक्ष, तुलसी आदि की माला न पहनें और नाक साफ रखें।

वृश्चिक
संभव है कि आज आपको शारीरिक कष्टों का सामना करना पड़े । आज काल्पनिक वहम के कारण मन में आज आपके ज्यादा उलझने या भटकाव देखने को मिलेगा । परिवार में किसी सदस्य के कारण आज अपमान का सामना करना पड़ सकता है ।
उपाय
आज मंदिर या तीर्थ यात्रा पर जाए तो आपके लिए शुभ रहेगा ।

धनु
आज घर-परिवार या किसी मित्र-रिश्तेदार के यहां कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है। कार्य क्षेत्र में अपने से वरिष्ठ लोगों के साथ आज संबंध प्रगाढ़ हो सकते है । आज आपको कार्यक्षेत्र में किसी की सहायता से सफलता प्राप्त होगी।
उपाय
आज के दिन भगवान के प्रति आस्था बनाए रखें ।

मकर
आज आपको दुर्घटना में चोट लगने का भय रहेगा, सावधानी रखें । आज आपके लिए निराशाजनक हालात पैदा होंगे। आज आपको घर तथा कारोबार में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है तथा धन हानि होने की भी संभावना बनी रहेगी। आज आप मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे जिसके कारण आपका मन अपने कार्य में पूरी तरह से नहीं लग पाएगा।
उपाय
आज आप लाल बनियान पहनें और पीपल के वृक्ष को पानी दें।
आज के दिन माता से चांदी की डिब्बी में चावल भरकर आशीर्वाद के रूप में लें ।

कुम्भ
आज आपके मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। धन के संबंध में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको पढ़ाई-लिखाई में आशाजनक परिणाम नहीं मिल पाएंगे।
उपाय
आज के दिन पीला सूती रूमाल का प्रयोग करे और साथ ही पिता का सामान जैसे- परफ्यूम या बिस्तर आदि का इस्तेमाल करें ।

मीन
आज आपके साथ किसी प्रकार की धन हानि की घटना हो सकती है। आज आपके ऊपर किसी प्रकार का आरोप लग सकता है। आज के दिन परिवार के किसी सदस्य से आपके मतभेद हो सकते हैं ।
उपाय
आज धर्म स्थान में 800 ग्राम गुड़, दो चुटकी केसर, 60 ग्राम सौंफ रखकर आएं।
आज के दिन शरीर के बाएं हाथ पर सोना धारण करें ।

Back to blog

Our Recent Blog

life line palmistry

Life line palmistry: Meaning, Signs, and what it Reveals

Ever wondered what the curve near your thumb on the palm indicates?  Well, this line is referred to as "life line" in Read more

fate line in palmistry

Fate Line in Palmistry - Meaning, Signs, and What It...

Palmistry has always fascinated people because it offers a unique way to understand life through the lines of the hand. Among all the major lines, the Fate Line is one...

Read more
mobile number numerology

How to Choose the Right Mobile Number According to Numerology.

In today’s digital age, a mobile number is no longer just a contact detail. It is deeply connected to almost every important area of life, communication, business, online payments, social...

Read more
heart line in palmistry

Heart Line in Palmistry - A Simple Guide to Your...

Have you ever randomly looked at your palm maybe while sitting alone or waiting for something and wondered if those lines actually mean anything? Most of us notice three main...

Read more
types of hands in palmistry

Types of Hands in Palmistry and Their Meanings

Have you ever looked at your hands beyond just the palm lines? In palmistry, the first thing experts notice is often the hand shape, because it reveals a lot about...

Read more
mounts of palm

Decoding Mounts on Palm: What Do They Mean?

Palmistry is not just about the lines on your hand. The soft, padded areas beneath each finger and around the thumb, known as the mounts on the palm, also play...

Read more
how to read kundli

How to Read Palm: A Beginner’s Guide to Understanding Palm...

For centuries, people have been curious about the lines on their palms and what they might reveal. This curiosity gave rise to palmistry, also known as palm reading. If you’re...

Read more
budh purnima 2026

बुद्ध पूर्णिमा 2026: जानें शुभ तिथि, बुद्ध के चार आर्य...

आपने अक्सर सुना होगा कि पूर्णिमा का दिन धार्मिक दृष्टि से बहुत खास होता है, लेकिन वैशाख मास की जो पूर्णिमा आती है, वह आम पूर्णिमाओं की तरह नहीं होती।...

Read more
shani mahadasha

शनि की महादशा क्या है? अंतर्दशा, लक्षण, महत्व और लाल...

ज्योतिष की दुनिया में 'शनि' एक ऐसा नाम है जिसे सुनते ही बहुत से लोग डर जाते हैं। उन्हें लगता है कि शनि की महादशा का मतलब सिर्फ दुख, गरीबी...

Read more
rahu amrit dhoop ke fayde

राहु अमृत धूप – जानिए उपयोग की सही विधि, अद्भुत...

ज्योतिष शास्त्र में राहु को एक 'छाया ग्रह' माना गया है, जो अपनी मायावी प्रकृति, भ्रम और अचानक होने वाली घटनाओं के लिए जाना जाता है। यदि राहु कुंडली में...

Read more