मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
पुरानी यादों से खुशी मिलेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा और रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। आर्थिक समस्याओं के समाधान तथा लंबे इंतजार के शुभ समाचार से प्रसन्नता होगी।
यह भी पढ़ें: Lal Kitab Kundli
वृषभ (Taurus) - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
आपके व्यक्तित्व में सकारात्मकता रहेगी और मन में नए विचार आएँगे। विद्यार्थी शिक्षा के प्रति सजग रहेंगे। पुरानी स्वास्थ्य समस्याएँ दूर होंगी। लक्ष्य को लेकर भ्रमित न हों।
यह भी पढ़ें: Best App for Astrology Prediction
मिथुन (Gemini) - क, की, कु, घ, छ, के, को, ह
विरोधियों को नजरअंदाज न करें। आवश्यकता से अधिक सूचना साझा न करें। व्यस्तता में स्वास्थ्य की उपेक्षा न करें। ससुराल पक्ष से संबंध मधुर रखें और अपने कार्यों में गोपनीयता बनाए रखें।
यह भी पढ़ें: Best Astrologer in India
कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो
नई नौकरी मिल सकती है। साझेदारी की योजनाएँ शुरू होंगी। कार्यस्थल पर प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक पूरे होंगे। एकाग्रता से शानदार परिणाम मिलेंगे। समाज कल्याण पर धन खर्च होगा।
यह भी पढ़ें: Buy Ashtasiddhi Yantra
सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे
आज काम की अधिकता के बावजूद ऊर्जावान रहेंगे। प्रभावशाली लोगों से संबंध मजबूत होंगे। बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा। हालाँकि व्यापारिक लाभ के अवसर छूट सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Sarva Shakti Peeth Yantra Benefits
कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो
कार्यक्षेत्र में महिला सहकर्मी से विवाद हो सकता है। किसी रिश्तेदार के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। धन लेन-देन में परेशानी या अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है।
यह भी पढ़ें: Madhya Shakti Peeth Yantra
तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। अहंकार से संबंध न बिगाड़ें। उच्च अधिकारी नाराज हो सकते हैं। विद्यार्थियों को करियर की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य नरम रहने पर लापरवाही न करें।
यह भी पढ़ें: Vyapar Yantra
वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु
व्यवसाय की जटिलताओं को सुलझाने में व्यस्त रहेंगे। घर पर उत्सव और प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बीतेगा। दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी, पर शाम को स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Shree Baglamukhi Yantra
धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। मन में सकारात्मक विचार रहेंगे। लंबी यात्रा की योजना बनेगी। सरकारी कर्मचारियों के लिए दिन शुभ है। काम का दबाव कम होगा।
यह भी पढ़ें: Moti Gemstone
मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि
विदेशी रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार विस्तार में रुकावट आ सकती है। गूढ़ विषयों के अध्ययन का समय है। कार्य शीघ्र पूरे करें। भाई-बहनों से सहायता लें।
कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द
कार्यक्षेत्र में अत्यधिक ध्यान देना होगा। आलस्य से काम अधूरे रह सकते हैं। प्रेम संबंधों में ताजगी कम होगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है।
मीन (Pisces) - दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि
जिम्मेदारी निभाने पर पुरस्कार मिल सकता है। आलस्य त्यागकर काम पर ध्यान दें। सभी समस्याओं का समाधान होगा। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहेंगे और मित्रों से गंभीर चर्चा करेंगे।
अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9
 
 
9999990522