मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
कार्यस्थल पर आज आपको मंगल समाचार मिल सकता है। आत्मबल के दम पर आज कोई महत्वपूर्ण कार्य कर सकते हैं। परिजनों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
यह भी पढ़ें: Lal Kitab Kundli Upay for Removing Negativity
वृषभ (Taurus) - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
पेट से संबंधित परेशानियाँ हो सकती हैं। व्यर्थ के कार्यों में न फसें। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। लेन-देन से जुड़े कार्य सावधानीपूर्वक करें। किसी प्रकार के झांसे में न फसें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Astroscience App
मिथुन (Gemini) - क, की, कु, घ, छ, के, को, ह
आपके कार्य करने की शैली में बदलाव हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कलाकारों को बड़े मंच पर प्रदर्शन करने का मौका मिल सकता है। व्यवसाय में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Best Astrologer in Delhi
कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो
विदेशी लोगों की तरफ से आपको धन लाभ हो सकता है। समस्याओं को नजरअंदाज न करें। किसी कार्य को करने में जल्दबाजी न दिखाएँ। किसी प्रकार के रोग से ग्रसित हो सकते हैं। संध्या के समय व्यर्थ में खर्च न करें।
यह भी पढ़ें: Shree Baglamukhi Yantra
सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे
आपकी बनी-बनाई योजनाएँ असफल हो सकती हैं। विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। आज आपके घर में किसी उत्सव का आयोजन हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Madhya Shakti Peeth Yantra
कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो
कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। किसी मित्र के साथ साझेदारी में कारोबार कर सकते हैं। जीवनसाथी के लिए मन में प्रसन्नता हो सकती है। परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
यह भी पढ़ें: Rog Nivaran Yantra
तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आपका दूसरों के प्रति उदार भाव आपको लोकप्रिय बनाएगा। साधु, बाबाओं के साथ आपकी खूब जमेगी। सेहत के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ संबंध मधुर हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Sarva Shakti Peeth Yantra
वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु
कार्यस्थल पर आवश्यक वस्तुएँ न होने के कारण आप नाराज हो सकते हैं। किसी नए प्रेम संबंध में न पड़ें। अपनी पाचन शक्ति को मजबूत करने के लिए अच्छा आहार ग्रहण करें। किसी व्यर्थ की चीज पर खर्च न करें।
धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
परिजनों के साथ उत्तम समय व्यतीत करेंगे। अपने तय किए हुए लक्ष्यों को समय से पहले ही निपटा लेंगे। आज आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा जा सकता है। जीवनसाथी के साथ परिवार वृद्धि के बारे में विचार कर सकते हैं।
मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि
अपने लक्ष्यों को नजरअंदाज न करें। कारोबार में धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज आप कुछ रचनात्मक सोच सकते हैं। जिसके कारण आप कोई नया कारोबार खोल सकते हैं। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का व्यवहार आपको परेशान कर सकता है।
कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द
आज आप कुछ तनावग्रस्त महसूस कर सकते हैं। प्रेमीजन आज अपने माता-पिता को प्रेम विवाह के लिए राजी कर सकते हैं। विवादित मामलों से छुटकारा मिल सकता है। सोशल मीडिया से उचित दूरी बनाकर रखें।
मीन (Pisces) - दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि
कोई पुरानी बात आपको परेशान कर सकती है। आज अधिक काम हो सकता है। परिजन आपसे प्रसन्न रहेंगे। प्रेमीजन के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। गले से संबंधित समस्याएँ आपको परेशान कर सकती हैं।
अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9