5 december 2024 horoscope

Daily Horoscope 5-December-2024 - Aaj Ka Rashifal

मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,

 

आज आपके परिवार के किसी सदस्य की ओर से आपको अनादर एवं अपमान का सामना करना पड़ सकता है । आपके मन में आज जरूरत से ज्यादा भटकाव देखने को मिलेगा व काल्पनिक वहम भी पैदा हो सकते है । संभव है कि आज आपको शारीरिक कष्टों का सामना करना पड़े । आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आपके स्वभाव तथा व्यवहार में आज परिपक्वता देखने को मिलेगी। क्रोध से अपना बचाव रखें तथा धैर्य बनाएं रखें ।

 

उपाय:-आज मंदिर या तीर्थ यात्रा पर जाए तो आपके लिए शुभ रहेगा |

 

शुभ रंग: हरा,

 

यह भी पढ़ें: Lal Kitab Remedies for Business

 

वृषभ (Taurus) - , , , , वा, वी, वु, वे, वो

 

आज आपके मन में किसी के प्रति ईर्ष्या भाव उत्पन्न हो सकते हैं तथा नकारात्मक विचार आ सकते है । आज के दिन परिवार के किसी सदस्य से आपके मतभेद हो सकते हैं । आपको तथा आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में परेशानी देखने को मिल सकती है।

 

उपाय:-आज धर्म स्थान में गूढ़ , दो चुटकी केसर, ग्राम सौंफ रखकर आएं।

 

शुभ रंग:नारंगी,

 

यह भी पढ़ें: Astroscience App

 

मिथुन(Gemini) - , की, कु, , , के, को,

 

आज आपको पढ़ाई-लिखाई में आशाजनक परिणाम नहीं मिल पाएंगे। आज के दिन परिवार के किसी सदस्य के साथ मन-मुटाव हो सकता है तथा मन में नकारात्मक विचार बन सकते हैं। आप केवल देखी हुई बातों पर विश्वास करें। आपको विदेश या विदेशी संबंधो से आज लाभ की प्राप्ति होगी ।

 

उपाय:-आज के दिन दूध को जलने न दें व खोया न बनाएं, अगर दूध का व्यवसाय है तो कोई बात नहीं, लेकिन घर में न ऐसा न करें।

 

शुभ रंग: नारंगी ,हरा,

 

यह भी पढ़ें: Shree Baglamukhi Yantra

 

कर्क(Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो

 

आज के दिन आपको पेट से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में सहयोगियों से किसी बात को लेकर आज मन-मुटाव हो सकता है। आज किसी बात को लेकर मन में चिंता लगी रहेगी। आज के दिन आपके साथ किसी प्रकार की दिक्कत पेश आ सकती है।

 

उपाय:-आज के दिन सौंफ, गुड़, व दो चुटकी केसर मन्दिर में रखकर आएं।

 

शुभ रंग: नारंगी,

 

यह भी पढ़ें: Sarva Shakti Peeth Yantra

 

सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे

 

आज आपको अपने स्वास्थ्य की ओर से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है । आज शरीर में बेवजह का आलस बना रहेगा । परिवार में किसी बात को लेकर के आज मन-मुटाव हो सकता है तथा परिवार में किसी सदस्य को आज स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत हो सकती है । आज के दिन गहरे पानी से अपना बचाव रखें ।

 

उपाय:-आज के दिन भगवान के प्रति आस्था बनाए रखे |

 

शुभ रंग: पीला,हरा, 

 

यह भी पढ़ें: Madhya Shakti Peeth Yantra

 

कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, , , ठे, पे, पो

 

आज आप विषम परिस्थितियों पर विजय प्राप्त करेंगे जिससे आपको मान-प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आज के दिन आप नवीन कार्यों का संपादन करने की योजना बना सकते हैं , जिसमें आप सफल भी रहेंगे। पुत्र संतान के साथ मिलकर किया गया कार्य आज अच्छा फल देगा। आप अपनी चुस्ती, चालाकी और वाणी की निपुणता से आज अपने कार्य सफल करेंगे।

 

उपाय:-आज के दिन सुबह घर से निकलने से पहले पानी का कूम्ब स्थापित करे वापिस आने पर उसे मंदिर मे रख आए |

 

शुभ रंग: नारंगी,गुलाबी

 

यह भी पढ़ें: Shree Shodashi Yantra

 

तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

 

आज के दिन आपकी बुद्धि आपका साथ नहीं देगी हो सकता है आज के दिन लिए जाने वाले फैसले आपके गलत साबित हों, संभव है आज अपने दोस्तों और भाइयों से किसी तरह के मतभेद पैदा हों । आज आपको किसी बड़ी धन हानि का भी सामना करना पड़ सकता है । आज आपको आग या बिजली से बचाव रखने की आवश्यकता है अन्यथा आपको किसी प्रकार का नुकसान देखने को मिल सकता है । आपके ऊपर किसी प्रकार का झूठा आरोप भी लग सकता है ।

 

उपाय:-आज के दिन छोटी-छोटी 9 या 10 वर्ष तक की कन्याओं को मीठा देकर उनका आशीर्वाद अवश्य लें और मां दुर्गा जी की पूजा करें।

 

शुभ रंग: गुलाबी,नीला

 

वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु

 

आज आपको घर-परिवार या किसी रिश्तेदार के यहां किसी समारोह में भाग लेने का मौका मिल सकता है जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। अपने से बड़ों का कहना मानने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य तौर पर अच्छा बना रहेगा। आप अपने व्यवहार से दूसरों पर अपना सकारात्मक प्रभाव डालने में सक्षम रहेंगे। अपने से बड़ों का कहना मानने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

 

शुभ रंग: हरा,नारंगी

 

धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, , , भे

 

आज आपको दुर्घटना में चोट लगने का भय रहेगा, सावधानी रखें । आपको स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। आज बेवजह के खर्चो की अधिकता बनी रहेगी। आज आप मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे जिसके कारण आपका मन अपने कार्य में पूरी तरह से नहीं लग पाएगा। आज आपके लिए निराशाजनक हालात पैदा होंगे।

 

उपाय:-आज खाने मे या पानी पीने मे चांदी के बर्तनों का प्रियोग करे, और एक सफेद रुमाल अपनी माता के हाथों से लेकर अपने पास रखें ।

 

शुभ रंग: नारंगी,हरा,

 

मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि

 

आज आपको अपने कार्य में आशानुरूप सफलता नहीं मिल पाएगी। मन में गुस्से की प्रवृत्ति भी बन सकती है। आज आपको वाहन के प्रति सावधानी रखनी चाहिए अन्यथा किसी प्रकार की दुर्घटना होने की संभावना है। आपके परिवार के सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते है। आपको कार्य क्षेत्र में किसी कारणवश परेशानी आ सकती है।

 

उपाय:-आज 12 कपूर की टिक्की जल प्रवाह करें।

 

शुभ रंग: नारंगी,

 

कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो,

 

आज के दिन आपके घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। व्यर्थ की चिंताओं में आज आपका मन परेशान रहेगा तथा आज आपके मन में एक अजीब-सा डर बना रहेगा । आपके परिवार के किसी सदस्य को आज स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत हो सकती है साथ ही आपको शारीरिक कमजोरी का सामना करना पड़ सकता है ।

 

उपाय:-आज के दिन खट्टी मीठी गोलियां छोटे-छोटे बच्चों में बराबर-बराबर बांटे ।

 

शुभ रंग: नारंगी,हरा,

 

मीन (Pisces) - दा, दु, , , दे, दो, चा, चि

 

आज आपको अपने स्वास्थ्य के संबंध में सचेत रहना पडे़गा, अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता हैं । आज आपको कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आज अपने वार्तालाप की निपुणता एवं बुद्धिमता से आपके कार्य सफल रहेंगे।

 

उपाय:- आज के दिन सफेद और लाल रंग का रुमाल अपने पास जेब में रखें।

 

शुभ रंग: मेहरून,हरा,

 

अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9

Back to blog

Our Recent Blog

Bussiness ke liye lal kitab ke upay

बिजनेस में अपार सफलता के लिए लाल किताब के सिद्ध...

व्यापार (Business) केवल धन कमाने का जरिया नहीं है, बल्कि यह किसी भी व्यक्ति के सपने, उसकी मेहनत और उसके आत्मविश्वास का प्रतीक होता है। हर व्यापारी की चाहत होती...

Read more
surya amrit dhoop

सूर्य अमृत धूप – उपयोग करने की विधि, अद्भुत लाभ...

प्राचीन भारतीय संस्कृति में सूर्य को 'प्रत्यक्ष देवता' माना गया है—एक ऐसा देवता जो हमें साक्षात दिखाई देता है और जिसके बिना पृथ्वी पर जीवन की कल्पना भी असंभव है।...

Read more
बुध की महादशा क्या है? अंतर्दशा, लक्षण, महत्व और लाल किताब उपाय

बुध की महादशा क्या है? अंतर्दशा, लक्षण, महत्व और लाल...

वैदिक ज्योतिष में विंशोत्तरी दशा पद्धति का विशेष महत्व है। यह माना जाता है कि हमारे जीवन की दिशा और दशा, ग्रहों की महादशाओं द्वारा निर्धारित होती है। इन सभी...

Read more
बृहस्पति की महादशा क्या है? अंतर्दशा, लक्षण, महत्व और लाल किताब उपाय

बृहस्पति की महादशा क्या है? अंतर्दशा, लक्षण, महत्व और लाल...

भारतीय वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की दशाओं का विशेष महत्व है, और इनमें बृहस्पति (Jupiter) यानी 'गुरु' की महादशा को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। गुरु को 'आकाश तत्व' का...

Read more
jupiter mahadasha

Jupiter Mahadasha: Meaning, Effects, Antardasha, Importance, and Effective Lal Kitab...

Jupiter Mahadasha lasts for sixteen years, and for many people, this phase becomes a turning point in how they see life,...

Read more
mars mahadasha

Mars Mahadasha: Meaning, Significance, Antardashas & Effective Lal Kitab Remedies

Mars Mahadasha is the kind of phase where life doesn’t stay “slow” for long; it always suddenly picks up speed. You...

Read more
mercury mahadasha

Mercury Mahadasha: Meaning, Effects, Antardasha , Importance, and Effective Lal...

In astrology, Mercury Mahadasha is not just a planetary period; it is a phase that reshapes how a person thinks, acts, and experiences life. Among all planetary Mahadashas, Mercury Mahadasha...

Read more
Ketu Mahadasha

Ketu Mahadasha: Meaning, Effects, Antardasha, Importance, and Effective Lal Kitab...

In astrology, Ketu represents spirituality, detachment, and sudden changes. His lessons aren't always comfortable, but they're essential for your soul's growth. Where other planets give, Ketu takes away, not to...

Read more
mangal ki mahadasha

मंगल की महादशा क्या है? अंतर्दशा, लक्षण, महत्व और लाल...

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और उनकी महादशाओं का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। जब हम मंगल (Mars) की बात करते हैं, तो हमारे मन में साहस,...

Read more
chandrma ki mahadasha

चन्द्रमा की महादशा क्या है? अंतर्दशा, लक्षण, महत्व और लाल...

ज्योतिष के अनुसार, चन्द्रमा की महादशा कुल 10 वर्षों की होती है। यह कालखंड भावनाओं, संवेदनशीलता और मानसिक परिवर्तनों का समय होता है। यदि आपकी कुंडली में चन्द्रमा शुभ स्थिति...

Read more