मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
आज के दिन आपके घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। व्यर्थ की चिंताओं में आज आपका मन परेशान रहेगा तथा आज आपके मन में एक अजीब-सा डर बना रहेगा। आपके परिवार के किसी सदस्य को आज स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत हो सकती है, साथ ही आपको शारीरिक कमजोरी का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय: आज के दिन खट्टी मीठी गोलियां छोटे-छोटे बच्चों में बराबर-बराबर बांटे।
यह भी पढ़ें: Lal Kitab Predictions
वृषभ (Taurus) - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
आज आपको अपने स्वास्थ्य के संबंध में सचेत रहना पड़ेगा, अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आपको अपने भाग्य का आज पूरा साथ प्राप्त होगा। आप अपनी बुद्धिमता से कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगे।
उपाय: आज के दिन सफेद और लाल रंग का रुमाल अपने पास जेब में रखें।
यह भी पढ़ें: Astroscience App
मिथुन (Gemini) - क, की, कु, घ, छ, के, को, ह
आज आपके परिवार के किसी सदस्य की ओर से आपको अनादर एवं अपमान का सामना करना पड़ सकता है। आपके मन में आज जरूरत से ज्यादा भटकाव देखने को मिलेगा व काल्पनिक वहम भी पैदा हो सकते हैं। संभव है कि आज आपको शारीरिक कष्टों का सामना करना पड़े। आज आपको किसी परिचित के कारण धन हानि हो सकती है। आपका बिना कारण किसी से मतभेद उत्पन्न हो सकता है तथा बिना कारण आज आपके ऊपर किसी प्रकार का आरोप लग सकता है।
उपाय: आज मंदिर या तीर्थ यात्रा पर जाएं तो आपके लिए शुभ रहेगा।
यह भी पढ़ें: Shree Baglamukhi Yantra
कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज आपके मन में किसी के प्रति ईर्ष्या भाव उत्पन्न हो सकते हैं तथा नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आज के दिन परिवार के किसी सदस्य से आपके मतभेद हो सकते हैं। आपको तथा आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में परेशानी देखने को मिल सकती है। धन के संबंध में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय: आज के दिन पीला सूती रूमाल का प्रयोग करें और साथ ही पिता का सामान जैसे- परफ्यूम या बिस्तर आदि का इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़ें: Sarva Shakti Peeth Yantra
सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे
आज आपको पढ़ाई-लिखाई में आशाजनक परिणाम नहीं मिल पाएंगे। आज के दिन परिवार के किसी सदस्य के साथ मन-मुटाव हो सकता है तथा मन में नकारात्मक विचार बन सकते हैं। आप केवल देखी हुई बातों पर विश्वास करें। आज आपके साथ किसी प्रकार की धन हानि की घटना हो सकती है। आज आपके ऊपर किसी प्रकार का आरोप लग सकता है।
उपाय: आज के दिन दूध को जलने न दें व खोया न बनाएं, अगर दूध का व्यवसाय है तो कोई बात नहीं, लेकिन घर में ऐसा न करें।
यह भी पढ़ें: Madhya Shakti Peeth Yantra
कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो
आज के दिन आपको पेट से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में सहयोगियों से किसी बात को लेकर आज मन-मुटाव हो सकता है। आज किसी बात को लेकर मन में चिंता लगी रहेगी। आज आपको भाग्य का पूरा सहयोग प्राप्त होगा तथा कार्य क्षेत्र में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। घर-परिवार में आज किसी प्रकार का शुभ आयोजन हो सकता है।
उपाय: आज के दिन एक मुट्ठी सौंफ, गुड़, व दो चुटकी केसर मंदिर में रखकर आएं।
यह भी पढ़ें: Shree Shodashi Yantra
तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज आपको अपने स्वास्थ्य की ओर से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज शरीर में बेवजह का आलस बना रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर आज मन-मुटाव हो सकता है तथा परिवार के किसी सदस्य को आज स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत हो सकती है। आज के दिन गहरे पानी से अपना बचाव रखें। आपको या परिवार के किसी सदस्य को आज स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज कार्यक्षेत्र में किसी से मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।
उपाय: आज गले में पीला धागा या सोना अवश्य धारण करें और अपनी इच्छानुसार चने की दाल या केसर धर्मस्थान में रखकर आएं।
वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु
आज आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानी हो सकती है जिसके कारण आपके शरीर में आलस्य की अधिकता रहेगी। आज आप परिवार की जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करेंगे तथा आपका परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। दूसरों से धन के संबंध में आज सहयोग प्राप्त होगा। आपको आज परीक्षा-प्रतियोगिता आदि में सफलता मिल सकती है।
उपाय: आज के दिन सुबह घर से निकलने से पहले पानी का कुम्भ स्थापित करें, वापस आने पर उसे मंदिर में रख आएं।
धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
आज के दिन आपकी बुद्धि आपका साथ नहीं देगी, हो सकता है आज के दिन लिए जाने वाले फैसले आपके गलत साबित हों। संभव है आज अपने दोस्तों और भाइयों से किसी तरह के मतभेद पैदा हों। आज आपको किसी बड़ी धन हानि का भी सामना करना पड़ सकता है। आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है व धन हानि की घटना आज आपके साथ हो सकती है।
उपाय: आज के दिन मंदिर में पीली वस्तुएं जरूर दें जैसे चने की दाल या हल्दी गांठें।
मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि
आज आपको स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा तथा धन से संबंधित परेशानी देखने को मिलेगी। आज आपको भाग्य का पूरा सहयोग नहीं मिल पाएगा, परंतु कानून से संबंधित मामले आपके पक्ष में हो सकते हैं। आपके व्यवहार में आज गुस्सा देखने को मिलेगा। आज आप किसी कारणवश चिंतित रहेंगे। आपको किसी कारण धन हानि का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय: आज के दिन चांदी का चौकोर टुकड़ा, या सफेद रुमाल अपनी जेब में रखें।
कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द
आज आपको दुर्घटना में चोट लगने का भय रहेगा, सावधानी रखें। आपको स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। आज बेवजह के खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। आज आप मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे जिसके कारण आपका मन अपने कार्य में पूरी तरह से नहीं लग पाएगा। आज आपके लिए निराशाजनक हालात पैदा होंगे।
उपाय: आज खाने में या पानी पीने में चांदी के बर्तनों का प्रयोग करें, और एक सफेद रुमाल अपनी माता के हाथों से लेकर अपने पास रखें।
मीन (Pisces) - दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि
आज आपको अपने कार्य में आशानुरूप सफलता नहीं मिल पाएगी। परिवार के किसी सदस्य या मित्र से मन-मुटाव हो सकता है जिसके कारण तनाव की स्थिति बन सकती है। मन में गुस्से की प्रवृत्ति भी बन सकती है। आज खर्चों की अधिकता रहेगी तथा किसी बात के कारण मन परेशान रहेगा। नए कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा।
उपाय: आज 12 कपूर की टिक्की जल प्रवाह करें।
अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9