मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
आज आपको दुर्घटना में चोट लगने का भय रहेगा, सावधानी रखें। आपको स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। आज बेवजह के खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। आज आप मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे।
उपाय: आज एक सफेद रुमाल अपनी माता के हाथों से लेकर अपने पास रखें।
यह भी पढ़ें: Lal Kitab Kundli
वृषभ (Taurus) - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
आज आपको अपने कार्य में आशानुरूप सफलता नहीं मिल पाएगी। परिवार के किसी सदस्य या मित्र से मन-मुटाव हो सकता है, जिसके कारण तनाव की स्थिति बन सकती है। मन में गुस्से की प्रवृत्ति भी बन सकती है।
उपाय: आज 12 कपूर की टिक्की जल प्रवाह करें।
यह भी पढ़ें: Astroscience App
मिथुन (Gemini) - क, की, कु, घ, छ, के, को, ह
आज के दिन आपके घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। आपके परिवार के किसी सदस्य को आज स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत हो सकती है। आपको आज अपने कार्य के प्रति मन में एक नया उत्साह और जोश दिखाई देगा।
उपाय: आज के दिन खट्टी मीठी गोलियां छोटे-छोटे बच्चों में बराबर-बराबर बांटे।
यह भी पढ़ें: Vyapar Yantra
कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज आपको अपने स्वास्थ्य के संबंध में सचेत रहना पड़ेगा, अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आज आपके स्वभाव में गुस्से की अधिकता रहेगी।
उपाय: आज के दिन सफेद और लाल रंग का रुमाल अपने पास जेब में रखें।
यह भी पढ़ें: Shakni Yantra
सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे
आज आपके परिवार के किसी सदस्य की ओर से आपको अनादर एवं अपमान का सामना करना पड़ सकता है। आपके मन में आज जरूरत से ज्यादा भटकाव देखने को मिलेगा और काल्पनिक वहम भी पैदा हो सकते हैं।
उपाय: आज के दिन हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।
यह भी पढ़ें: Shree Shodashi Yantra
कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो
आज आपके मन में किसी के प्रति ईर्ष्या भाव उत्पन्न हो सकते हैं तथा नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आपको तथा आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में परेशानी देखने को मिल सकती है।
उपाय: आज धर्म स्थान में गुड़, दो चुटकी केसर, एक मुठ्ठी सौंफ रखकर आएं।
यह भी पढ़ें: Nazar Dosh Yantra
तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज आपको पढ़ाई-लिखाई में आशाजनक परिणाम नहीं मिल पाएंगे। आज के दिन परिवार के किसी सदस्य के साथ मन-मुटाव हो सकता है तथा मन में नकारात्मक विचार बन सकते हैं। आप केवल देखी हुई बातों पर विश्वास करें।
उपाय: आज के दिन दूध को जलने न दें और खोया न बनाएं, अगर दूध का व्यवसाय है तो कोई बात नहीं, लेकिन घर में ऐसा न करें।
वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु
आज आप विषम परिस्थितियों पर विजय प्राप्त करेंगे, जिससे आपको मान-प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आज के दिन आप नवीन कार्यों का संपादन करने की योजना बना सकते हैं, जिसमें आप सफल भी रहेंगे। पुत्र संतान के साथ मिलकर किया गया कार्य आज अच्छा फल देगा।
धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
आज आपको अपने स्वास्थ्य की ओर से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज शरीर में बेवजह का आलस बना रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर आज मन-मुटाव हो सकता है। आज के दिन गहरे पानी से अपना बचाव रखें।
उपाय: आज के दिन भगवान के प्रति आस्था बनाए रखें।
मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि
आपका भाग्य आज प्रबल रहेगा। आपको सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। परंतु आज आपका अपने भाई-बंधुओं से किसी न किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है। आज परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में दिक्कत देखने को मिल सकती है।
उपाय: आज के दिन 6 कन्याओं को दूध व मिश्री दें।
कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द
आज के दिन आपकी बुद्धि आपका साथ नहीं देगी, हो सकता है आज के दिन लिए जाने वाले फैसले आपके गलत साबित हों, संभव है आज अपने दोस्तों और भाइयों से किसी तरह के मतभेद पैदा हों।
उपाय: आज के दिन मां दुर्गा जी की पूजा करें।
मीन (Pisces) - दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि
आज आपका स्वास्थ्य आम तौर पर अच्छा बना रहेगा। आपके द्वारा दी गई सलाह दूसरों के काम आएगी। आज आपकी रुचि मनोरंजन के साधनों की तरफ होगी। परिवार के लोगों के साथ आज अच्छा समय व्यतीत होगा।
उपाय: आज हरे रंग के कपड़े अपनी श्रद्धानुसार छोटी-छोटी कन्याओं को दें।
अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9