7 february 2025 daily horoscope

7 February 2025 Daily Horoscope - Aaj Ka Rashifal

मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,

 

आज आपको दुर्घटना में चोट लगने का भय रहेगा, सावधानी रखें। आपको स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। आज आप मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे, जिसके कारण आपका मन अपने कार्य में पूरी तरह से नहीं लग पाएगा। 

 

उपाय: आज एक सफेद रुमाल अपनी माता के हाथों से लेकर अपने पास रखें। 

 

यह भी पढ़ें: Lal Kitab Kundli

 

वृषभ (Taurus) - , , , , वा, वी, वु, वे, वो

 

आज आपको अपने कार्य में आशानुरूप सफलता नहीं मिल पाएगी। परिवार के किसी सदस्य या मित्र से मन-मुटाव हो सकता है, जिसके कारण तनाव की स्थिति बन सकती है। मन में गुस्से की प्रवृत्ति भी बन सकती है। 

 

उपाय: आज 12 कपूर की टिक्की जल प्रवाह करें। 

 

यह भी पढ़ें: Astroscience App

 

मिथुन (Gemini) - , की, कु, , , के, को,   

 

आज के दिन आपके घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। व्यर्थ की चिंताओं में आज आपका मन परेशान रहेगा तथा आज आपके मन में एक अजीब-सा डर बना रहेगा। साथ ही, आपको शारीरिक कमजोरी का सामना करना पड़ सकता है। 

 

उपाय: आज के दिन खट्टी मीठी गोलियां छोटे-छोटे बच्चों में बराबर-बराबर बांटे। 

 

यह भी पढ़ें: Vyapar Yantra

 

कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो

 

आज आपको अपने स्वास्थ्य के संबंध में सचेत रहना पड़ेगा, अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। 

 

उपाय: आज के दिन सफेद और लाल रंग का रुमाल अपने पास जेब में रखें।

 

यह भी पढ़ें: Shakni Yantra  

 

सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे

 

आपके मन में आज जरूरत से ज्यादा भटकाव देखने को मिलेगा और काल्पनिक वहम भी पैदा हो सकते हैं। संभव है कि आज आपको शारीरिक कष्टों का सामना करना पड़े। 

 

उपाय: आज मंदिर या तीर्थ यात्रा पर जाएं तो आपके लिए शुभ रहेगा। 

 

यह भी पढ़ें: Shree Shodashi Yantra

 

कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, , , ठे, पे, पो  

 

आज आपके मन में किसी के प्रति ईर्ष्या भाव उत्पन्न हो सकते हैं तथा नकारात्मक विचार सकते हैं। आपको तथा आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में परेशानी देखने को मिल सकती है।

 

उपाय: आज धर्म स्थान में गुड़, दो चुटकी केसर, एक मुठ्ठी सौंफ रखकर आएं। 

 

यह भी पढ़ें: Nazar Dosh Yantra

 

तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते  

 

आज आपको पढ़ाई-लिखाई में आशाजनक परिणाम नहीं मिल पाएंगे। आज के दिन परिवार के किसी सदस्य के साथ मन-मुटाव हो सकता है तथा मन में नकारात्मक विचार बन सकते हैं। आप केवल देखी हुई बातों पर विश्वास करें।

 

उपाय: आज के दिन दूध को जलने दें और खोया बनाएं। अगर दूध का व्यवसाय है तो कोई बात नहीं, लेकिन घर में ऐसा करें। 

 

वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु

 

आज आप अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में सहयोगियों से किसी बात को लेकर आज मन-मुटाव हो सकता है। आज के दिन आपको पेट से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

 

उपाय: आज के दिन एक मुठ्ठी सौंफ, गुड़, और दो चुटकी केसर मंदिर में रखकर आएं। 

 

धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, , , भे  

 

आज आपको अपने स्वास्थ्य की ओर से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज शरीर में बेवजह का आलस बना रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर आज मन-मुटाव हो सकता है। आज के दिन गहरे पानी से अपना बचाव रखें। 

 

उपाय: आज के दिन भगवान के प्रति आस्था बनाए रखें। 

 

मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि  

 

आज आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानी हो सकती है, जिसके कारण आपके शरीर में आलस्य की अधिकता रहेगी। आपके अंदर बेवजह का गुस्सा बनेगा, जो आज आपके लिए परेशानियों के हालात पैदा करेगा। 

 

उपाय: आज के दिन सुबह घर से निकलने से पहले पानी का कूम्ब स्थापित करें, वापिस आने पर उसे मंदिर में रख आएं। 

 

कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो,   

 

आज के दिन आपकी बुद्धि आपका साथ नहीं देगी। हो सकता है आज के दिन लिए जाने वाले फैसले आपके गलत साबित हों। संभव है आज अपने दोस्तों और भाइयों से किसी तरह के मतभेद पैदा हों।

 

उपाय: आज के दिन छोटी-छोटी 9 या 10 वर्ष तक की कन्याओं को मीठा देकर उनका आशीर्वाद अवश्य लें। 

 

मीन (Pisces) - दा, दु, , , दे, दो, चा, चि  

 

आज आपको स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा तथा धन से संबंधित परेशानी देखने को मिलेगी। 

 

उपाय: आज हरे रंग के कपड़े अपनी श्रद्धानुसार छोटी-छोटी कन्याओं को दें।

 

अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9

Back to blog

Leave a comment

Please note, comments need to be approved before they are published.