7 july 2024 horoscope

7 July 2023 Horoscope (राशिफल)

मेष
आज आपके परिवार के किसी सदस्य की ओर से आपको अनादर एवं अपमान का सामना करना पड़ सकता है। आपके मन में आज जरूरत से ज्यादा भटकाव देखने को मिलेगा व काल्पनिक वहम भी पैदा हो सकते है । संभव है कि आज आपको शारीरिक कष्टों का सामना करना पड़े । उपाय
आज मंदिर या तीर्थ यात्रा पर जाए तो आपके लिए शुभ रहेगा ।

वृषभ
आज आपको अपने स्वास्थ्य की ओर से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है । आज शरीर में बेवजह का आलस बना रहेगा । परिवार में किसी बात को लेकर के आज मन-मुटाव हो सकता है तथा परिवार में किसी सदस्य को आज स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत हो सकती है ।
उपाय
आज के दिन भगवान के प्रति आस्था बनाए रखें |
आज के दिन गंगा स्नान करें ।

मिथुन
आज आपको भाग्य का पूरा सहयोग नहीं मिल पाएगा परंतु कानून से संबंधित मामले आपके पक्ष में हो सकते हैं। आपके व्यवहार में आज गुस्सा देखने को मिलेगा। आज आप किसी कारणवश चिन्तित रहेंगे। आपको किसी कारण धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। आज घर में रिश्तेदारों के आवागमन की वजह से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।
उपाय
आज के दिन चांदी का चौकोर टुकड़ा, या सफेद रुमाल अपनी जेब में रखें।

कर्क
आपको भाग्य का आज सम्पूर्ण सहयोग प्राप्त नहीं होगा। पढ़ाई-लिखाई में मन नहीं लग पाएगा। गलत कार्य की तरफ मन जाने के कारण कार्य में नुकसान हो सकता है। आपके तथा परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में कमी देखने को मिल सकती है।
उपाय
आज बाहरी व्यक्ति से मुफ्त उपहार न लें अगर लेना ही पड़े तो कुछ पैसे अवश्य दे दें।

सिंह
आज आपके परिवार में कुछ सदस्यों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें देखने को मिलेंगी साथ ही आपको भी अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है अन्यथा आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । परिवार के सदस्यो व मित्रों के साथ आज बेवजह के मतभेद बन सकते है । काम-काज में आपको आज आशानुरूप सफलता प्राप्त नहीं होगी और हानि होने की संभावना भी बनी रहेगी ।
उपाय
आज गाय के घी का दिया मंदिर में जलाएँ और कपूर की टिक्की धर्मस्थान में दें।
आज अपने पास पीला सूती रुमाल जरूर रखें ।

कन्या
आज के दिन आपको अपने कार्यों में लाभ एवं सफलता का सुख हासिल होगा। अपनी बुद्धिमता का प्रयोग करते हुए आज आप अपने कार्यों को आसानी से पूरा करेंगे। सृजनात्मक कार्यों से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। आपको या परिवार के किसी सदस्य को आज स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है । आज कार्यक्षेत्र में किसी से मतभेद उत्पन्न हो सकते है ।
उपाय
आज गले में पीला धागा या सोना अवश्य धारण करें और अपनी इच्छानुसार चने की दाल या केसर धर्मस्थान में रखकर आएं।

तुला
आज आपका किसी परीचित के कारण धन हानि हो सकता है। आपका बिना कारण किसी से मतभेद उत्पन्न हो सकता है तथा बिना कारण आज आपके ऊपर किसी प्रकार का आरोप लग सकता है। आपके कार्य क्षेत्र में आज शुभ फलों की प्रधानता बनी रहेगी । आपको अपनी योजनाओं में आज आशातीत सफलता अवश्य प्राप्त होगी ।
उपाय
आज के दिन गले में किसी भी प्रकार की स्फैटिक, रूद्राक्ष, तुलसी आदि की माला न पहनें और नाक साफ रखें।

वृश्चिक
आज के दिन आपको पेट से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में सहयोगियों से किसी बात को लेकर आज मन-मुटाव हो सकता है। आज किसी बात को लेकर मन में चिंता लगी रहेगी। आज धन से संबंधित मामले अच्छे रहेंगे। किसी मित्र से लंबे समय बाद भेंट हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा।
उपाय
आज के दिन सौंफ, गुड़, व दो चुटकी केसर मन्दिर में रखकर आएं।

धनु
आज आप जिस भी कार्य को अपने हाथ में लेंगे उसमें आप सफल होंगे । साझेदारी में किये गये काम में भी आपको आज अच्छा लाभ प्राप्त होगा । आपको आज कानूनी व अदालती कार्यो से संबंधित मामलों में सफलता प्राप्त हो सकती है । आज आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानी हो सकती है जिसके कारण आपके शरीर में आलस्य की अधिकता रहेगी। आपके अंदर बेवजह का गुस्सा बनेगा जो आज आपके लिए परेशानियों के हालात पैदा करेगा
उपाय
आज के दिन सुबह घर से निकलने से पहले पानी का कुम्भ स्थापित करें वापस आने पर उसे मंदिर में रख आए ।

मकर
आज के दिन आपके घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। व्यर्थ की चिंताओं में आज आपका मन परेशान रहेगा तथा आज आपके मन में एक अजीब-सा डर बना रहेगा। आपके परिवार के किसी सदस्य को आज स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत हो सकती है साथ ही आपको शारीरिक कमजोरी का सामना करना पड़ सकता है ।
उपाय
आज के दिन खट्टी मीठी गोलियां छोटे-छोटे बच्चों में बराबर-बराबर बांटे ।
आज आप लाल बनियान पहनें और पीपल के वृक्ष को पानी दें।

कुम्भ
आज आपको अपने स्वास्थ्य के संबंध में सचेत रहना पडे़गा, अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता हैं । आज आपको कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आपको अपने कार्य क्षेत्र में आज श्रेष्ठ फलों की प्राप्ति होगी । आपकी मेहनत और भाग्य के सहयोग से आज आपको हर तरह से उत्तम फलों की प्राप्ति होगी।
उपाय
आज के दिन सफेद और लाल रंग का रुमाल अपने पास जेब में रखें।

मीन
आज आपके साथ किसी प्रकार की धन हानि की घटना हो सकती है। आज आपके ऊपर किसी प्रकार का आरोप लग सकता है। आज आपको स्वास्थ्य सम्बन्धित दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा तथा धन से संबंधित परेशानी देखने को मिलेगी ।
उपाय
आज हरे रंग के कपड़े अपनी श्रद्धानुसार छोटी-छोटी कन्याओं को दें ।
आज के दिन यदि आपको जुकाम है या आपकी नाक से पानी बह रहा है तो कोई भी नया काम या महत्वपूर्व काम को आरंभ न करें । साथ ही आज के दिन शरीर के बाएं हाथ पर सोना धारण करें |
Back to blog

Our Recent Blog

life line palmistry

Life line palmistry: Meaning, Signs, and what it Reveals

Ever wondered what the curve near your thumb on the palm indicates?  Well, this line is referred to as "life line" in Read more

fate line in palmistry

Fate Line in Palmistry - Meaning, Signs, and What It...

Palmistry has always fascinated people because it offers a unique way to understand life through the lines of the hand. Among all the major lines, the Fate Line is one...

Read more
mobile number numerology

How to Choose the Right Mobile Number According to Numerology.

In today’s digital age, a mobile number is no longer just a contact detail. It is deeply connected to almost every important area of life, communication, business, online payments, social...

Read more
heart line in palmistry

Heart Line in Palmistry - A Simple Guide to Your...

Have you ever randomly looked at your palm maybe while sitting alone or waiting for something and wondered if those lines actually mean anything? Most of us notice three main...

Read more
types of hands in palmistry

Types of Hands in Palmistry and Their Meanings

Have you ever looked at your hands beyond just the palm lines? In palmistry, the first thing experts notice is often the hand shape, because it reveals a lot about...

Read more
mounts of palm

Decoding Mounts on Palm: What Do They Mean?

Palmistry is not just about the lines on your hand. The soft, padded areas beneath each finger and around the thumb, known as the mounts on the palm, also play...

Read more
how to read kundli

How to Read Palm: A Beginner’s Guide to Understanding Palm...

For centuries, people have been curious about the lines on their palms and what they might reveal. This curiosity gave rise to palmistry, also known as palm reading. If you’re...

Read more
budh purnima 2026

बुद्ध पूर्णिमा 2026: जानें शुभ तिथि, बुद्ध के चार आर्य...

आपने अक्सर सुना होगा कि पूर्णिमा का दिन धार्मिक दृष्टि से बहुत खास होता है, लेकिन वैशाख मास की जो पूर्णिमा आती है, वह आम पूर्णिमाओं की तरह नहीं होती।...

Read more
shani mahadasha

शनि की महादशा क्या है? अंतर्दशा, लक्षण, महत्व और लाल...

ज्योतिष की दुनिया में 'शनि' एक ऐसा नाम है जिसे सुनते ही बहुत से लोग डर जाते हैं। उन्हें लगता है कि शनि की महादशा का मतलब सिर्फ दुख, गरीबी...

Read more
rahu amrit dhoop ke fayde

राहु अमृत धूप – जानिए उपयोग की सही विधि, अद्भुत...

ज्योतिष शास्त्र में राहु को एक 'छाया ग्रह' माना गया है, जो अपनी मायावी प्रकृति, भ्रम और अचानक होने वाली घटनाओं के लिए जाना जाता है। यदि राहु कुंडली में...

Read more